देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स, एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा

कोविड-19 टीकाकरण पर एक सरकारी पैनल ने बायोलॉजिकल-ई के कॉर्बेवैक्स को अनुमति देने की सिफारिश की है। राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के कोविड-19 कार्य समूह ने 20 जुलाई को हुई अपनी 48 वीं बैठक में ये सिफारिश की है।

विशेष संवाददाता
August 03 2022 Updated: August 03 2022 01:26
0 26493
बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स, एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। अब बायोलॉजिकल-ई (Biologics-E) का कॉर्बेवैक्स, कोविशील्ड या कोवाक्सिन टीकाकरण वाले वयस्कों के लिए एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा। यह पहली बार होगा जब देश में प्राथमिक टीकाकरण में दी गई वैक्सीन के बजाय किसी भिन्न वैक्सीन को बूस्टर खुराक के रूप में दिया जाएगा। कोविड-19 (COVID-19) टीकाकरण पर एक सरकारी पैनल ने बायोलॉजिकल-ई के कॉर्बेवैक्स को अनुमति देने की सिफारिश की है। एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के कोविड-19 कार्य समूह ने 20 जुलाई को हुई अपनी 48 वीं बैठक में ये सिफारिश की है।


डाटा की जांच के बाद सीडब्ल्यूजी (CWG) ने पाया कि कोवैक्सिन (Covaxin) या कोविशील्ड (Covishield) टीकाकरण वाले लोगों में कॉर्बेवैक्स (Corbevax) वैक्सीन एंटीबॉडी टाइटर्स में महत्वपूर्ण वृद्धि को प्रेरित कर सकता है। भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 4 जून को कॉर्बेवैक्स को 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए एहतियाती खुराक (precautionary doses) के रूप में मंजूरी दी थी। कोविड-19 वैक्सीन जो पहली और दूसरी खुराक देने के लिए इस्तेमाल की गई है, 18 साल और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को एहतियात के तौर पर दी जा रही है। 18-59 आयु वर्ग में 4.13 करोड़ से अधिक एहतियाति खुराक दी गई है, जबकि 5.11 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराक  60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं (frontline workers) को दी गई है।


भारत ने 10 जनवरी से स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को टीकों की एहतियाती खुराक देना शुरू किया था। देश ने 16 मार्च से 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया और साथ ही कॉमरेडिटी क्लॉज को भी हटा दिया, जिससे 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड के टीके की एहतियाती खुराक (precautionary dose) के लिए पात्र हो गए। भारत ने 10 अप्रैल को 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 टीकों की एहतियाती खुराक देना शुरू किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मरीज को आईसीयू की कब पड़ेगी जरूरत बताएगी ये डिवाइस

मरीज को आईसीयू की कब पड़ेगी जरूरत बताएगी ये डिवाइस

आरती तिवारी July 14 2023 39220

सीबीएमआर के डीन डॉ. नीरज सिंह ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्

मंकीपॉक्स के ज़्यादातर मामले समलैंगिक पुरुषों में पाए गए: डब्लूएचओ

मंकीपॉक्स के ज़्यादातर मामले समलैंगिक पुरुषों में पाए गए: डब्लूएचओ

हे.जा.स. June 02 2022 37897

डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा कि जाँच-पड़ताल जारी है, मगर अनेक देशों में एक साथ मंकीपॉक्स की अचानक मौजूदगी

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का असर अगस्त अंत तक।

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का असर अगस्त अंत तक।

हे.जा.स. July 16 2021 24376

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का असर अगस्त तक अंत तक देखने को मिलेगा। हालांकि यह दूसरी लहर से कम घातक

होम आइसोलेशन की बन रही नयी गाइडलाइन।

होम आइसोलेशन की बन रही नयी गाइडलाइन।

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2021 31909

समिति के अध्यक्ष व एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमान ने कहा कि होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन तैयार क

राजधानी लखनऊ में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

राजधानी लखनऊ में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

आरती तिवारी October 13 2022 25927

लखनऊ में पिछले 48 घंटों में डेंगू के मरीजों की संख्या लगभग 3 गुना बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में

आरएमएलआईएमएस में उन्नत घाव बंद करने की तकनीकों पर सीएमई आयोजित

आरएमएलआईएमएस में उन्नत घाव बंद करने की तकनीकों पर सीएमई आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार August 09 2026 581

उचित स्यूचर (टांके) का चयन और उन्नत घाव बंद करने की तकनीक बेहतर घाव भरने संक्रमण एवं ऑपरेशन के बाद ह

कैंसर खत्म करेगा मॉडिफाइड हर्पीज वायरस!

कैंसर खत्म करेगा मॉडिफाइड हर्पीज वायरस!

आरती तिवारी October 03 2022 30274

RP2 नाम के ड्रग ने एक मरीज के ओरल कैंसर को पूरी तरह खत्म कर दिया। लंदन में रहने वाले इस शख्स का कहना

पहली सर्जरी करके मरीज के बगल में स्ट्रेचर पर सोया: डॉ नरेश त्रेहन

रंजीव ठाकुर June 04 2022 45061

विश्व विख्यात कार्डियोलॉजिस्ट तथा मेदांता अस्पताल के जनक डॉ नरेश त्रेहन तीसरे इंवेस्टर समिट में भाग

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

हे.जा.स. October 31 2025 5040

भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा बड़ा देश है जहां शिशु लड़कों की तुलना में शिशु लड़कियों की मृत्यु अधिक हो

सुल्तानपुर में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र

सुल्तानपुर में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र

विशेष संवाददाता June 10 2023 31270

मीडिया से रूबरू हुई सांसद मेनका गांधी ने स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को बधाई दी, साथ ही ईमानदारी से कार्

Login Panel