देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पोस्ट कोविड मरीजों के लिए मुफ्त कैम्प का आयोजन किया।

कोविड-19  से अक्सर निमोनिया और एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS), फेफड़े में गंभीर चोट होती है। ठीक हो चुके मरीजों में अन्य लक्षणों में खांसी, टीबी, सांस लेने में कठिनाई और अस्थमा या सीओपीडी (पुरानी सूजन फेफड़ों की बीमारी) और छाती की अन्य समस्याएं शामिल होती हैं।

0 36367
रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पोस्ट कोविड मरीजों के लिए मुफ्त कैम्प का आयोजन किया। प्रतीकात्मक

लखनऊ। रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एक निःशुल्क  कैम्प का आयोजन कर रहा है। इस कैम्प में कोविड से पीड़ित हो चुके मरीजों के लिए मेडिकल हेल्थ चेकअप में छाती और डायबिटीज की समस्याओं से पीड़ित या घातक संक्रमण से उभरने के बाद क्रिटिकल केयर की जरुरत होती है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनज़र 16 से 22 अगस्त तक हफ्ते भर चलने वाले मुफ्त मेडिकल हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में मौजूद बीमारियों से पीड़ित लोगों को डॉ उबैदुर रहमान, डॉ  यश जावेरी और डॉ अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा मुफ्त कंसल्टेशन दिया जाएगा।। डॉ रहमान जहां सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे, वहीं डॉ जावेरी और डॉ श्रीवास्तव शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक मरीजों को देखेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस मात्र 100 रुपये है और मेडिकल जांच पर 25% की छूट है। डॉक्टर यह भी बताएंगे कि इन बीमारियों से कैसे बचा जाए और वे बीमारी से उभरने के बाद सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए टिप्स साझा करेंगे।

कोविड-19  से अक्सर निमोनिया और एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS), फेफड़े में गंभीर चोट होती है। ठीक हो चुके मरीजों में अन्य लक्षणों में खांसी, टीबी, सांस लेने में कठिनाई और अस्थमा या सीओपीडी (पुरानी सूजन फेफड़ों की बीमारी) और छाती की अन्य समस्याएं शामिल होती हैं।

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के इंटरनल मेडिसिन कंसल्टेंट और एमडी डॉ उबैदुर रहमान ने इस कैम्प के बारे में बताते हुए कहा, "कोविड-19 के गंभीर केसेस में संक्रमण आपके फेफड़ों में हवा की थैली की दीवारों और अंदरूनी परत को नुकसान पहुंच सकता है। जैसे-जैसे आपका शरीर इस संक्रमण से लड़ने की कोशिश करता है, फेफड़े और ज्यादा सूज जाते हैं और तरल पदार्थ से भर जाते हैं। इससे उनके लिए ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान करना मुश्किल हो सकता है, ऐसे में ऐसे मरीजों को तत्काल मेडिकल मदद की आवश्यकता होती है। अगर वे संक्रमण से ठीक भी हो जाते हैं, तो उनमें सांस लेने में कठिनाई और छाती की अन्य समस्याओं जैसे कई लक्षण विकसित होते हैं। ऐसे में हम सांस लेने वाली एक्सरसाइज और योग के आसन करने की सलाह देते हैं ताकि इससे फेफड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिल सके। रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हमारे पास ऐसे मरीजों के इलाज के लिए सर्वोत्तम उपकरणों के साथ सभी बेहतरीन सुविधाएं और तकनीक उपलब्ध है।"

कोविड के बाद छाती की समस्याओं वाले मरीजों को बलगम या कफ, एलर्जी, अनिद्रा, खर्राटे और खांसी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है।

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर और एनेस्थेसिया कंसल्टेंट डॉ यश झावेरी ने कहा, "डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को कोविड से उबरने के बाद बहुत ज्यादा प्यास या भूख, कमजोरी, बार-बार पेशाब आना, वजन कम होना, घाव भरने में देरी, प्रजनन अंगों में संक्रमण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। दरअसल किसी भी वायरस से ठीक होने पर डायबिटीज वाले लोगों में गंभीर कॉम्प्लिकेशन होने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए अगर आप अपनी डायबिटीज को अच्छे से मैनेज करते हैं तो आपके कोविड-19 से बहुत ज्यादा बीमार होने का खतरा कम होने की संभावना है। रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एडवांस तकनीकों और डॉक्टरों की एक समर्पित और बेहतरीन टीम के लिए जाना जाता है। यह हॉस्पिटल वायरस से उबर चुके  डायबिटीज के मरीजों को मैनेज करता है।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मातृत्व की राह में पीसीओडी सबसे बड़ी बाधा।

मातृत्व की राह में पीसीओडी सबसे बड़ी बाधा।

लेख विभाग January 16 2021 25506

पीसीओएस से ग्रस्त महिलाओं  के शरीर में अत्यधिक मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन होता है। इंसुलिन की अधि

दिल्ली और कोलकाता दुनिया के दो सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल 

दिल्ली और कोलकाता दुनिया के दो सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल 

एस. के. राणा August 18 2022 28349

अमेरिकी हेल्थ इफेक्ट इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में पता चलता है कि पीएम 2.5 प्रदूषण के कारण 2019 में दिल

महाराष्ट्र में H3N2 की दहशत! वायरस से हुई दूसरी मौत

महाराष्ट्र में H3N2 की दहशत! वायरस से हुई दूसरी मौत

विशेष संवाददाता March 18 2023 69112

अहमदनगर में कुछ दिन पहले H3N2 से पहले मरीज की मौत हुई तो दूसरी ओर पिंपरी चिंचवाड़ में वायरस से 73 व

हेपरिन इंजेक्शन की कीमतों को मार्च 2021 तक के लिए वृद्धि करने की अनुमति- गौड़ा

हेपरिन इंजेक्शन की कीमतों को मार्च 2021 तक के लिए वृद्धि करने की अनुमति- गौड़ा

हे.जा.स. February 13 2021 33275

कोविड के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक हित में हेपरिन इंजेक्शन की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स

अब पित्ताशय के कैंसर का इलाज संभव

अब पित्ताशय के कैंसर का इलाज संभव

आरती तिवारी August 30 2022 29379

बीएचयू के शोधकर्ताओं ने पित्ताशय के कैंसर के लिए जिम्मेदार ड्राइवर म्यूटेशन (इस कैंसर के लिए जिम्मेद

आयुर्वेद से कैंसर लिवर, किडनी फेल का इलाज संभव: डा पुनीत तिवारी  

हुज़ैफ़ा अबरार February 27 2023 41914

हिम्स में शरीर की अंदरूनी शक्ति बढ़ाकर किडनी, कैंसर, लिवर, शुगर, बीपी और दिल के रोगों को रिवर्स करने

राजस्थान में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया प्रदूषण

राजस्थान में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया प्रदूषण

जीतेंद्र कुमार October 25 2022 36349

देर रात आतिशबाजी होने के चलते पूरे जोधपुर का प्रदूषण लेवल रेड जोन में पहुंच गया है। राजस्थान के अने

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी February 08 2023 28593

दो दिवसीय भ्रमण पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोनभद्र पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अ

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से

लेख विभाग April 05 2022 42173

डीप वेन थ्राम्बोसिस ज्यादातर निचले पैर या जांघ में होता है हालाँकि यह कभी-कभी शरीर के अन्य भागों में

गर्भपात की दवाई बेचते मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

गर्भपात की दवाई बेचते मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

विशेष संवाददाता June 02 2023 44476

स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार की शिकायत पर जुई पुलिस थाना में आरोपियों पर संबंधि

Login Panel