देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,881 हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 165 की कमी दर्ज की गई है।

विशेष संवाददाता
November 25 2022 Updated: November 25 2022 04:30
0 23260
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,881 हुई प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली (भाषा)। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 408 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,70,483 पर पहुंच गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,881 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के बृहस्पतिवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से पांच और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,601 हो गई है। इन पांच मरीजों में वे चार लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी (global epidemic) से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। एक मरीज की मौत पिछले 24 घंटे में राजस्थान में हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों (patients under treatment) की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 165 की कमी दर्ज की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,34,001 हो गई है, जबकि मृत्यु दर (death rate) 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान (anti-Covid-19 vaccination campaign) के तहत अभी तक 219.88 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों (corona virus infected) की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले (total cases of infection) चार करोड़ के पार हो गए थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मौसम बदलने के साथ बढ़ा वायरल, अस्पतालों में लग रही मरीजों की लाइन

मौसम बदलने के साथ बढ़ा वायरल, अस्पतालों में लग रही मरीजों की लाइन

विशेष संवाददाता April 29 2023 26680

सीएमएस डॉ. सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम बदलने से डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा: यूएन

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा: यूएन

हे.जा.स. January 19 2022 35490

कोविड महामारी से मुकाबला समानता व निष्पक्षता से किया जाए। यह महामारी पूरी दुनिया में बीते दो सालों स

लखनऊ में डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों के लिए डीएम के सख्‍त न‍िर्देश

लखनऊ में डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों के लिए डीएम के सख्‍त न‍िर्देश

श्वेता सिंह October 15 2022 26073

अपर ज़िलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा नगर निगम को दिन में दो बार सुबह और शाम फागिंग करने के निर्देश

कोविड-19: अमेरिका में मृतकों की संख्या सात लाख के पार 

कोविड-19: अमेरिका में मृतकों की संख्या सात लाख के पार 

हे.जा.स. October 03 2021 27669

अमेरिका में डेल्टा स्वरूप के कारण मृतकों की संख्या 6,00,000 से 7,00,000 पहुंचने में महज साढ़े तीन मह

फेफड़ों में दुर्लभ बीमारी पैदा करने वाले जीन का वैज्ञानिकों ने लगाया पता

फेफड़ों में दुर्लभ बीमारी पैदा करने वाले जीन का वैज्ञानिकों ने लगाया पता

हे.जा.स. February 07 2022 31012

जीन में गड़बड़ियों की वजह से बच्चों या नवजात के फेफड़ों की स्थिति लगातार खराब होती जाती है। उनके फेफ

मंकीपॉक्स वैक्सीन पर WHO ने किया बड़ा खुलासा

मंकीपॉक्स वैक्सीन पर WHO ने किया बड़ा खुलासा

हे.जा.स. August 27 2022 32169

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि भले ही कुछ लोगों में इस टीके ने प्रभावी ढंग से काम किया है लेकिन वा

लगातार एक ही पोजीशन में बैठने से हो सकता है ये खतरा

लगातार एक ही पोजीशन में बैठने से हो सकता है ये खतरा

श्वेता सिंह October 28 2022 36736

वैसे तो यह एक आम समस्या है लेकिन सही वक्त पर इसका इलाज नहीं किया जाए तो इसकी एडवांस स्टेज में लंग्स,

मेरठ में दूषित पानी का कहर, अब तक 289 लोग बीमार

मेरठ में दूषित पानी का कहर, अब तक 289 लोग बीमार

एस. के. राणा November 17 2022 33776

मेरठ में हैजे के कारण बीमार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब तक 289 लोग बीमार हो चुके हैं, जबकि गर

बीते 24 घंटे में 44.68 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

बीते 24 घंटे में 44.68 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

एस. के. राणा February 15 2022 28043

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण को लेकर देश में नए-नए रिकार्ड स्थापित हो रहे हैं। भारत में अब तक टीक

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार August 25 2026 679

जिलाधिकारी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण संस्थागत प्रसव नियमित टीकाकर

Login Panel