देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

स्वामी रामदेव के खिलाफ दिल्ली के रेजीडेंट चिकित्सकों का ‘काला दिवस’ प्रदर्शन।

एम्स आरडीए ने एक बयान में कहा कि रामदेव की ऐसी ‘‘अपमानजक टिप्पणियां स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के खिलाफ हिंसा भड़काएंगी और इससे जन स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह ठप हो जाएगी।’’

एस. के. राणा
June 02 2021 Updated: June 02 2021 04:00
0 27729
स्वामी रामदेव के खिलाफ दिल्ली के रेजीडेंट चिकित्सकों का ‘काला दिवस’ प्रदर्शन। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। ऐलोपैथी के संबंध में योग गुरु रामदेव की टिप्पणी से आहत दिल्ली के कई अस्पतालों के रेजिडेंट चिकित्सकों ने मंगलवार को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत प्रदर्शन शुरू किया।

चिकित्सकों की मांग है कि या तो रामदेव बिना शर्त माफी मांगें या उनके खिलाफ महामारी रोग अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने प्रदर्शन का आह्वान 29 मई को किया था और इस बात पर जोर दिया था कि आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी। दिल्ली के रेजिडेंट चिकित्सकों ने काली पट्टियां और रिबन पहनकर प्रदर्शन किया।

फोर्डा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘रामदेव की टिप्पणियों के विरोध में हमारा प्रदर्शन मंगलवार सुबह शुरू हुआ। वह तो ऐलोपैथी के बारे में बोलने तक की योग्यता नहीं रखते हैं। इससे चिकित्सकों का मनोबल प्रभावित हुआ है जो (कोविड-19) महामारी से हर दिन लड़ रहे हैं। हमारी मांग है कि वह सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगे, अन्यथा महामारी रोग अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।’’

उन्होंने बताया कि एम्स, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज-अस्पताल, हिंदूराव अस्पताल, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, बी.आर. आंबेडकर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) इस आंदोलन में शामिल हो चुके हैं तथा कुछ अन्य भी शामिल होने वाले हैं।

फोर्डा के अधिकारी ने बताया, ‘‘विरोध स्वरूप कई चिकित्सकों ने बांहों पर काली पट्टी बांधी है। अन्य शहरों के चिकित्सक भी आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।’’ कुछ चिकित्सकों ने विरोध संदेश लिखे प्लेकार्ड ले रखे थे जबकि अन्य ने ऐसी पीपीई किट पहन रखी थीं, जिनके पीछे ‘काला दिवस प्रदर्शन’ लिखा था।

फोर्डा इंडिया ने एक बयान जारी करके शनिवार को कहा था कि रामदेव के बयानों के प्रति आपत्ति जताए जाने के बावजूद ‘‘अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हम स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित किए बिना कार्यस्थलों पर एक जून, 2021 को राष्ट्रव्यापी काला दिवस प्रदर्शन की घोषणा कर रहे हैं’’।

बयान में कहा गया है, ‘‘हम मांग करते हैं कि वह सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगे या उनके खिलाफ महामारी रोग कानून, 1897 की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।’’ फोर्डा ने यह भी आरोप लगाया कि रामदेव की टिप्पणी ने लोगों में ‘‘टीकों को लेकर हिचकिचाहट’’ भी बढ़ाई है।

एम्स आरडीए ने एक बयान में कहा कि रामदेव की ऐसी ‘‘अपमानजक टिप्पणियां स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के खिलाफ हिंसा भड़काएंगी और इससे जन स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह ठप हो जाएगी।’’

रामदेव को वायरल हुई वीडियो क्लिप में दिए गए उस बयान को वापस लेने के लिए हाल में मजबूर होना पड़ा था जिसमें वह कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही कुछ दवाओं पर सवाल उठाते और यह कहते सुने गए कि ‘‘कोविड-19 के लिए एलोपैथिक दवाएं लेने से लाखों लोग की मौत हो गई।’’

इस टिप्पणी का चिकित्सकों के संघ ने जोरदार विरोध किया, जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने उनसे ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ बयान वापस लेने के लिए कहा।

एक दिन बाद, योग गुरु ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ‘‘खुले पत्र’’ में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) से 25 प्रश्न पूछे। इसमें पूछा गया था कि क्या एलोपैथी ने उच्च रक्तचाप और टाइप -1 और टाइप-2 मधुमेह जैसी बीमारियों के लिए स्थायी राहत प्रदान की है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु, सीएचसी में कराया गया भर्ती

झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु, सीएचसी में कराया गया भर्ती

विशेष संवाददाता September 04 2022 79481

पाली जिले में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झाड़ियों में नवजात शिशु पड़ा मि

जेनेरिक दवाएं स्ट्रोक के इलाज में बदलाव ला सकती हैं

जेनेरिक दवाएं स्ट्रोक के इलाज में बदलाव ला सकती हैं

विशेष संवाददाता October 29 2022 24722

इससे न केवल भारत में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही है, बल्कि दवा की वजह से घरेलू खर्च को भी बढ़

देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अन्तिम दौर में, बीते दिन बीस हजार से कम नए मरीज़

देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अन्तिम दौर में, बीते दिन बीस हजार से कम नए मरीज़

एस. के. राणा February 20 2022 33692

देश में इस समय कोरोना के 2,24,187 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.52% है। कोविड इंफेक्शन से अब तक 5,11,90

हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन

हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन

आरती तिवारी November 16 2022 36597

बिजनौर में जन सामान्य को स्वास्थ संबंधी सुविधाओं का लाभ देने के लिए तकनीकी के माध्यम से बेहतर ट्रीट

चिकित्सा संस्थान शिक्षा की उपयोगिता को समाज से जोड़े: नैक ओरिएंटेशन में बोली राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

चिकित्सा संस्थान शिक्षा की उपयोगिता को समाज से जोड़े: नैक ओरिएंटेशन में बोली राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर September 24 2022 30391

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एरा विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित नैक के दो दिवसीय

आयुर्वेदिक दवाएं डाल रही है किडनी पर असर - यूरोलॉजिस्ट डॉ मयंक मोहन अग्रवाल

रंजीव ठाकुर June 06 2022 39693

पूरे देश में किडनी ट्रांसप्लांट की इतनी अधिक जरुरत है कि उसे आप आसानी से पूरा नहीं कर सकते हैं इसलिए

उत्तर प्रदेश को मिलेंगें पाँच नए आयुर्वेदिक अस्पताल

उत्तर प्रदेश को मिलेंगें पाँच नए आयुर्वेदिक अस्पताल

श्वेता सिंह August 23 2022 26971

सहारनपुर जिले में पांच नए आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए भवनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। चार-

चीन की लैब से लीक हुआ कोरोना !

चीन की लैब से लीक हुआ कोरोना !

हे.जा.स. February 28 2023 31497

व्हाइट हाउस और अमेरिकी संसद के प्रमुख सदस्यों को सौंपी गई एक खुफिया रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई

अल्कोहल की भाप से कोरोना के इलाज पर शोध।

अल्कोहल की भाप से कोरोना के इलाज पर शोध।

हे.जा.स. July 06 2021 30766

अमेरिका में अल्कोहल की भाप को अंदर लेकर कोरोना के इलाज पर प्रयोग किए जा रहे हैं।अब तक के परीक्षण से

ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट एसोसिएशन ने स्थानांतरण नीति से बाहर रखें जाने  की मांग किया। 

ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट एसोसिएशन ने स्थानांतरण नीति से बाहर रखें जाने  की मांग किया। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 19 2021 32837

कोविड महामारी में ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट लगातार अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस मे

Login Panel