देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 79 नये संक्रमित मिले 

मेदांता अस्पताल के मेडिकल निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मी, सफाई कर्मी समेत 150 से ज्यादा की जांच करायी गई। जिसमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

हे.जा.स.
January 03 2022 Updated: January 03 2022 04:29
0 23676
लखनऊ में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 79 नये संक्रमित मिले  प्रतीकात्मक

लखनऊ | राजधानी में रविवार को कोरोना संक्रमण की जद में चार बच्चे समेत 79 नये संक्रमित मरीज आये हैं। इनमें 29 महिलाओं की कोरोनो रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इन संक्रमितों में 11 कर्मचारी मेदांता अस्पताल के हैं। बाहर से आये मरीजों के नमूने लेकर जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। राजधानी में चार जुलाई 2020 को पहली बार सबसे अधिक 78 मरीज मिले थे।

सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि रविवार को 79 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।सीएचसी चिनहट इलाके में सबसे अधिक 23 मरीज मिले हैं। यह मरीज चिनहट, गोमती नगर व आसपास के इलाकों के हैं। इसके अलावा इंदिरा नगर इलाके में पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। विभिन्न इलाकों में बाहर से आने वाले लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम किया जा रहा है।

चिनहट इलाके के तिवारीगंज में एक संक्रमित के संपर्क में आये परिवार व अन्य सदस्यों समेत सर्वाधिक आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके अलावा जानकीपुरम, हुसैनाबाद, आलमबाग और गोमती नगर में एक ही परिवार के दो-दो लोग संक्रमित आए हैं।

शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल के 11 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इतने कर्मचारियों के एक साथ पॉजिटिव आने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों के साथ मरीज व उनके तीमारदार भी घरबराए हुए हैं। मेदांता अस्पताल के मेडिकल निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मी, सफाई कर्मी समेत 150 से ज्यादा की जांच करायी गई। जिसमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से किसी को कोई लक्षण नहीं है। सभी होम आइसोलेशन में हैं। इन संक्रमितों के संपर्क में आये कर्मचारियों व डॉक्टर के साथ मरीजों के नमूने लेकर जांच करायी जा रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 511

हार्ट फेल्योर का अर्थ यह नहीं है कि हृदय ने काम करना बंद कर दिया है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें हृदय शर

भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई पहली नेजल कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई पहली नेजल कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

विशेष संवाददाता September 07 2022 32629

भारत ने 100 करोड़ कोविड टीकाकरण करके एक रिकॉर्ड कायम किया था। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा की आपको

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

सौंदर्या राय April 18 2022 29968

आपके बाल गर्मी में स्वस्थ, सुन्दर और चमकदार बने रहें, आप आकर्षक और खिली-खिली दिखें इसके लिए आपको कुछ

एम्स में जबड़े के ट्यूमर की हुई सफल सर्जरी, इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थी लड़की

एम्स में जबड़े के ट्यूमर की हुई सफल सर्जरी, इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थी लड़की

एस. के. राणा May 04 2023 33044

एम्स के आम सर्जरी विभाग और मैक्सिलोफेशिल सर्जरी के सहयोग यह जटिल आपरेशन किया जा सका। इसमें सर्जरी वि

विश्व स्तनपान सप्ताह: महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता पैदा करने का अभियान

विश्व स्तनपान सप्ताह: महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता पैदा करने का अभियान

लेख विभाग August 02 2022 48453

स्तनपान बच्चे के विकास और वृद्धि के लिए आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने का ये सबसे अच्छा माध्यम है। ये

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

हे.जा.स. December 30 2020 26643

रेलवे कर्मचारियों को अब संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी इलाज मिल सकेगा।

सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 518

यूपीटीईएन का उद्देश्य मरीज के अस्पताल पहुंचने का इंतजार करने के बजाय आपातकाल की सूचना मिलते ही इलाज

कोरोना वायरस के बाद आया मस्तिष्क खाने वाला ‘अमीबा’

कोरोना वायरस के बाद आया मस्तिष्क खाने वाला ‘अमीबा’

विशेष संवाददाता December 30 2022 26437

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बीमारी के बारे में 1937 में पहली बार अमेरिका में पता चला था। यह एक ऐसी बीमा

रैह्पसोडी - 2022: दूसरे दिन मिस्टर एण्ड मिसेज, डांसिंग, सिंगिंग और डांडिया नाइट में हुआ धमाल

रैह्पसोडी - 2022: दूसरे दिन मिस्टर एण्ड मिसेज, डांसिंग, सिंगिंग और डांडिया नाइट में हुआ धमाल

रंजीव ठाकुर September 24 2022 43719

केजीएमयू के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 के दूसरे दिन भी कन्वेंशन सेन्टर

ऋषिकेश एम्स में निकली बंपर भर्ती

ऋषिकेश एम्स में निकली बंपर भर्ती

आरती तिवारी June 27 2023 31326

एम्स ऋषिकेश ने बंपर भर्तियां निकाली गई है। ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

Login Panel