देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

राजस्थान के पिपलांत्री मॉडल का संयुक्त राष्ट्र भी हुआ कायल

राजस्थान के रेगिस्तान में एक शख्स ने पानी, पर्यावरण और बेटियों को बचाने की ऐसी मुहिम शुरू की कि ना केवल बंजर इलाक़े का कायापलट हुआ बल्कि संयुक्त राष्ट्र भी कायल हो गया। रेगिस्तान में हरयाली छा गई और बोझ समझी जाने वाली बेटियों के जन्म पर जश्न मनाया जाने लगा।

रंजीव ठाकुर
August 25 2022 Updated: August 26 2022 03:08
0 26056
राजस्थान के पिपलांत्री मॉडल का संयुक्त राष्ट्र भी हुआ कायल राजस्थान के पिपलांत्री ग्राम पंचायत की बेटियाँ

जयपुर। राजस्थान के रेगिस्तान में एक शख्स ने पानी, पर्यावरण और बेटियों को बचाने की ऐसी मुहीम शुरू की कि, ना केवल बंजर इलाक़े का कायापलट हुआ बल्कि संयुक्त राष्ट्र भी कायल हो गया। रेगिस्तान में हरयाली छा गई और बोझ समझी जाने वाली बेटियों के जन्म पर जश्न मनाया जाने लगा। 

राजस्थान (Rajasthan) के राजसमन्द जिले (Rajsamand) की पिपलांत्री ग्राम पंचायत के सरपंच श्याम सुन्दर पालीवाल (Shyam Sundar Paliwal) ने जब अपनी 17 वर्षीय बेटी को खो दिया तब सफेद संगमरमर के खनन से बुरी तरह पानी की कमी (water shortage) और अत्यधिक गर्मी झेल रहें गांव को पानी, पर्यावरण और बेटियों से जोड़ दिया। 

भारत में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेण्ट कोऑर्डिनेटर, शॉम्बी शार्प (United Nations' Resident Coordinator in India, Shombi Sharp) सरपंच श्याम सुन्दर पालीवाल की इस मुहीम से इतना प्रभावित हुए कि बोझ समझी जाने वाली बेटियों के जन्म पर जश्न मनाने पिपलांत्री गांव (Piplantri village) पहुँच गए। उन्होंने श्याम सुन्दर पालीवाल को बधाई देते हुए कहा कि मैं संयुक्त राष्ट्र की ओर से यहाँ यह देखने आया हूँ,  कि किस तरह एक गाँव ने बंजर भूमि को एक सुन्दर, हरे-भरे जंगल में तब्दील कर दिया है और बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाई जा रही हैं। 

आज पिपलांत्री मॉडल पर्यावरण-नारीवाद (eco-feminism) का एक सशक्त उदाहरण बन कर पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रहा है। हुआ यूँ कि 2005 में जब श्याम सुन्दर पालीवाल सरपंच बने तब सफेद संगमरमर के खनन से धरती बंजर (barren) हो चुकी थी, पेड़ों का नमो-निशान मिट गया था और गांव बुरी तरह पानी की कमी और अत्यधिक गर्मी झेल रहा था। बेटी के निधन के बाद श्याम सुन्दर ने एक परम्परा शुरू की कि, बेटी के जन्म पर हर परिवार 111 पेड़ लगाएगा और उनकी देखभाल करेगा। 

5 सालों बाद श्याम सुन्दर सरपंच तो नहीं रहे लेकिन उनकी छेड़ी हुई मुहिम समाज का हिस्सा बन गई। अब यहां लगभग 4 लाख पेड़ उग आए हैं और बेटी का जन्म सामुदायिक उत्सव का अवसर बन गया है। लड़कियां पेड़ों को भाई (Treating trees as brothers) मानते हुए राखी बांधती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। इस अनूठे प्रयास से बेटी बचाओ--बेटी पढ़ाओ (Beti Bachao-Beti Padhao) के साथ बाल-विवाह की समस्या से भी छुटकारा मिल गया है। दूसरे गांव भी पिपलांत्री मॉडल (Piplantri model) को अपना रहें हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हृदय रोगी के धमनियों में ब्लॉकेज हो तो बायपास की जगह रोटाब्लेशन करवाएं: डॉ अजय बहादुर

हृदय रोगी के धमनियों में ब्लॉकेज हो तो बायपास की जगह रोटाब्लेशन करवाएं: डॉ अजय बहादुर

रंजीव ठाकुर July 22 2022 22137

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अजय बहादुर ने धमनियों में ब्लॉक्स के ईलाज के लिए खास जानकारी दी है। उनका कहना ह

झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु, सीएचसी में कराया गया भर्ती

झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु, सीएचसी में कराया गया भर्ती

विशेष संवाददाता September 04 2022 79355

पाली जिले में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झाड़ियों में नवजात शिशु पड़ा मि

Gestational age at birth and cognitive outcomes in adolescence: population based full sibling cohort study

Gestational age at birth and cognitive outcomes in adolescence: population based full sibling cohort study

British Medical Journal January 20 2023 38445

Cognitive outcomes in adolescence did not differ between those born at 34-39 gestational weeks and t

मेडिकल दाखिले में छात्रों की पहली पसंद केजीएमयू-लोहिया संस्थान, दूसरे चरण काउंसिलिंग शुरू 
केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

हे.जा.स. February 11 2021 30674

सरकार ने IDPL और RDPL के सभी कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ देने की पेशकश की है।

डाउन सिंड्रोम के कारण पैदा होने वाली समस्याओं का इलाज करने के लिए होम्योपैथी उचित विकल्प है: डॉ रूप कुमार बनर्जी

डाउन सिंड्रोम के कारण पैदा होने वाली समस्याओं का इलाज करने के लिए होम्योपैथी उचित विकल्प है: डॉ रूप कुमार बनर्जी

आनंद सिंह March 23 2022 37235

डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चे सामान्य बच्चों की तुलना में बैठना, चलना या उठना सीखने में ज्यादा समय लेते

लखनऊ में बढ़ रहे टायफायड के मामले।

लखनऊ में बढ़ रहे टायफायड के मामले।

हुज़ैफ़ा अबरार March 13 2021 25914

सीएमओ डॉ संजय भटनागर ने बताया पानी की जांच जलकल विभाग की जिम्मेदारी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की कोई

आँखें भी प्रभावित हो सकती है डायबिटीज से: डा. शोभित

आँखें भी प्रभावित हो सकती है डायबिटीज से: डा. शोभित

हुज़ैफ़ा अबरार March 08 2023 32989

रकाश नेत्र केंद्र लखनऊ के चिकित्सा निदेशक और मुख्य विट्रोरेटिनल सलाहकार डॉ शोभित चावला ने कहा डायबिट

यूपी में बूस्टर डोज 2 करोड़ के पार, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

यूपी में बूस्टर डोज 2 करोड़ के पार, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

आरती तिवारी August 23 2022 30607

कोरोना टीकाकरण में उत्तर प्रदेश ने 2 करोड़ से अधिक नि:शुल्क बूस्टर डोज का आकड़ा पार कर लिया है। इस

आईआईटी कानपुर ने बनाई कृत्रिम मांसपेशी, रोबोट के साथ मानवता के लिए हितकारी

आईआईटी कानपुर ने बनाई कृत्रिम मांसपेशी, रोबोट के साथ मानवता के लिए हितकारी

रंजीव ठाकुर July 21 2022 30538

आईआईटी ने वो करिश्मा कर दिखाया है जो मशीन्स के साथ मानवता के लिए भी बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। वैज्ञान

Login Panel