देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में एक माह मे सात गुना बढे कोरोना संक्रमित मरीज़ 

नए संक्रमितों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के साथ ही देश में सक्रिय केस बढ़कर 1,04,555 और दैनिक संक्रमण दर 4.16 फीसदी हो गई है। गुरुवार को मिले नए केसों के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,34,52,164 हो गई है।

एस. के. राणा
June 30 2022 Updated: June 30 2022 21:47
0 36361
देश में एक माह मे सात गुना बढे कोरोना संक्रमित मरीज़  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण (corona infection) का बढ़ता ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। 1 जून को नए संक्रमितों की संख्या 2,745 से बढ़ कर 30 जून को 18,819 हो गयी है। एक माह में संक्रमित मरीज़ों की संख्या में लगभग सात गुना बढ़ोतरी हुई है। चौबीस घंटे में नए संक्रमितों की संख्या में 4,313 मरीज़ों का इज़ाफ़ा हुआ और 39 मरीजों की मौत हो गई।   

 

नए संक्रमितों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के साथ ही देश में सक्रिय केस बढ़कर 1,04,555 और दैनिक संक्रमण दर 4.16 फीसदी हो गई है। गुरुवार को मिले नए केसों के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,34,52,164 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) द्वारा अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 4953 का इजाफा हुआ है। देश में सक्रिय केस (active cases)122 दिन बाद 1 लाख के पार पहुंचे हैं। 

 

बुधवार को 14,506 नए मामले सामने आए थे। ये मंगलवार की तुलना में करीब 25 फीसदी ज्यादा थे। बुधवार को 30 मरीजों की मौत हुई थी, वहीं गुरुवार को बीते 24 घंटे में 39 मौतें हुईं और कुल मौतें बढ़कर 525116 हो गई है। कुल केसों में सक्रिय केस की संख्या 0.24 फीसदी है। वहीं कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की दर 98.55 फीसदी और मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। देश में अब तक 4,28,22,493 कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं, अब तक 197.61 करोड़ केस दर्ज हो चुके हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

समाज कल्याण मंत्री ने कोरोना योद्धा के परिजनों को सौंपा एक करोड़ का चेक

समाज कल्याण मंत्री ने कोरोना योद्धा के परिजनों को सौंपा एक करोड़ का चेक

admin January 15 2023 28925

कोरोना महामारी में ड्यूटी करते हुए संक्रमित होकर जान गंवाने वाले डॉक्टर अमित गुप्ता के परिजनों से शन

लखनऊ में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का प्रकोप

लखनऊ में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का प्रकोप

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2022 29447

डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाएं। बारी आने पर कोरोना वायरस से बचाव की व

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

हे.जा.स. February 07 2021 25192

Ocugen को अमेरिकी में वैक्सीन के व्यापार का अधिकार होगा। वह क्लिनिकल ​​विकास, नियामक अनुमोदन (EUA सह

चिकनपॉक्स की चपेट में दर्जन भर ग्रामीण

चिकनपॉक्स की चपेट में दर्जन भर ग्रामीण

विशेष संवाददाता February 13 2023 34898

ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सनकुई में चिकनपॉक्स वायरस के संक्रमण का मामला सामने आया है। एकसाथ गांव के

टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध 

टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध 

रंजीव ठाकुर July 10 2022 40737

इतिहास देखें तो इससे ज्यादा विरोध विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान चेचक को लेकर हुआ था। हालांकि पोल

आज से केजीएमयू में यूपी टीबीसीकॉन-22 का आयोजन

आज से केजीएमयू में यूपी टीबीसीकॉन-22 का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 07 2022 26526

पल्मोनरी क्रिटिकल केयर मेडिसिन केजीएमयू लखनऊ एवं एराज़ लखनऊ मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल एराज़ यूनीवर्सि

बदलते मौसम में होठों को नर्म और गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

बदलते मौसम में होठों को नर्म और गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

admin February 14 2022 36565

बदलते मौसम में भी होंठ नर्म, मुलायम और कोमल बने रहे इसके लिए जरूरी है कि आप ऐसे मौसम में होंठों की ख

खराब जीवनशैली और खानपान कर किडनी बेकार- डॉ सिद्धार्थ

हुज़ैफ़ा अबरार March 13 2021 23660

डायबिटीज और उच्च रक्तचाप गुर्दे के लिए बहुत घातक होता है। पथरी का मुख्य कारण खानपान तथा लाइफस्टाइल म

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लक्ष्य के करीब पहुंचा उत्तर प्रदेश। 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लक्ष्य के करीब पहुंचा उत्तर प्रदेश। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2021 35195

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली व धात्री महिला को तीन किश्तों में 50

एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

रंजीव ठाकुर July 05 2022 28645

राजधानी से एमबीबीएस में सीट दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। परिजनों ने जमीन बेच कर

Login Panel