देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत में कोविड-19 के 35,342 नए मामले, 483 और लोगों की मौत।

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 45,29,39,545 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,68,561 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.12 प्रतिशत है।

एस. के. राणा
July 23 2021 Updated: July 23 2021 23:51
0 27573
भारत में कोविड-19 के 35,342 नए मामले, 483 और लोगों की मौत। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 35,342 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,12,93,062 हो गई। वहीं, 483 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,19,470 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,05,513 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.3 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 3,881 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.36 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 45,29,39,545 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,68,561 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.12 प्रतिशत है। यह पिछले 32 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की साप्ताहिक दर 2.14 प्रतिशत है। अभी तक कुल 3,04,68,079 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 42.34 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 487 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से केरल के 122 और महाराष्ट्र के 120 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,19,470 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,31,038, कर्नाटक के 36,293, तमिलनाडु के 33,838, दिल्ली के 25,040, उत्तर प्रदेश के 22,743 और पश्चिम बंगाल के 18,040 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के कड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड संक्रमण के लंबे प्रभाव को कम करता है कोरोनारोधी टीका: शोध

कोविड संक्रमण के लंबे प्रभाव को कम करता है कोरोनारोधी टीका: शोध

एस. के. राणा January 27 2022 24453

शोधकर्ताओं ने कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों से एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर पाया है कि टीकाकरण को

जानिए गर्मी में सत्तू खाने के फायदे

जानिए गर्मी में सत्तू खाने के फायदे

लेख विभाग May 15 2023 40540

सत्तू में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और आवश्यक ऊर्जा होती है। गर्मी में भी पेट की शांत रखने का काम कर

पीलिया रोग के कारण और बचाव के तरीके।

पीलिया रोग के कारण और बचाव के तरीके।

लेख विभाग September 24 2021 48739

किसी संक्रमण या चोट के कारण लीवर को क्षति पहुँचती है तब वह बिलीरुबिन को रक्त से अलग नहीं कर पाता है

क्लीनिकल ट्रायल में कैंसर की दवा का शत प्रतिशत परिणाम 

क्लीनिकल ट्रायल में कैंसर की दवा का शत प्रतिशत परिणाम 

हे.जा.स. June 10 2022 57147

क्लीनिकल ट्रायल के तौर पर रेक्टल कैंसर के 18 मरीजों पर यह प्रयोग किया गया था। इन मरीजों को 6 महीने त

केरल के प्राइवेट स्कूल में मिले नोरोवायरस के मामले

केरल के प्राइवेट स्कूल में मिले नोरोवायरस के मामले

विशेष संवाददाता January 25 2023 25045

निजी स्‍कूल में प्राथमिक कक्षा के बच्‍चों में उल्टी और दस्त जैसे लक्षण दिखने के बाद इस बीमारी की पुष

उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत

उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत

हे.जा.स. December 29 2022 40518

उज्बेकिस्तान की सरकार ने 18 बच्चों की मौत के लिए भारत की एक दवा कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है।

H3N2 वायरस के बढ़ते केसों पर सरकार अलर्ट, मनसुख मंडाविया ने की समीक्षा बैठक

H3N2 वायरस के बढ़ते केसों पर सरकार अलर्ट, मनसुख मंडाविया ने की समीक्षा बैठक

विशेष संवाददाता March 11 2023 23791

देश में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन ने पाँव पसारे, अब तक संक्रमण के कुल 73 मामले।

देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन ने पाँव पसारे, अब तक संक्रमण के कुल 73 मामले।

एस. के. राणा December 16 2021 33874

देश में कुल संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 11 राज्यों में फैल चु

अफ्रीकन स्वाइन फीवर से हजारों सुअरों की मौत के बाद अलर्ट

अफ्रीकन स्वाइन फीवर से हजारों सुअरों की मौत के बाद अलर्ट

जीतेंद्र कुमार February 06 2023 32939

विशेषज्ञों का कहना है कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर वायरस से व्यक्ति संक्रमित नहीं हो पाता है। दरअसल अफ्रीक

बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स, एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा

बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स, एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा

विशेष संवाददाता August 03 2022 26346

कोविड-19 टीकाकरण पर एक सरकारी पैनल ने बायोलॉजिकल-ई के कॉर्बेवैक्स को अनुमति देने की सिफारिश की है। र

Login Panel