देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

केंद्र सरकार को 50 करोड़ कोवाक्सीन खुराकों की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध: भारत बायोटेक

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को संसद में कहा था कि जनवरी से 16 जुलाई तक भारत बायोटेक ने कोवाक्सीन की 5.45 करोड़ और सीरम संस्थान ने 36.01 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की है।

हे.जा.स.
July 24 2021 Updated: July 24 2021 00:06
0 26242
केंद्र सरकार को 50 करोड़ कोवाक्सीन खुराकों की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध: भारत बायोटेक प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने शुक्रवार को कहा कि हम देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र सरकार को अपनी कोविड-19 टीके कोवाक्सीन की 50 करोड़ खुराकों की आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की ओर से आयोजित एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कंपनी की चार शहरों (हैदराबाद, बंगलूरू, पुणे और अंकलेश्वर) में स्थिति फैसिलिटी में वर्तमान में कोवाक्सीन टीके का उत्पादन हो रहा है। इला ने कहा, 'संक्षेप में कहें तो कोवाक्सीन ने अप्रैल 2020 से जून 2021 तक यहां तक का सफर तय किया है और यह जारी है।' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कोवाक्सीन टीके के तीसरे चरण के ट्रायल का डाटा डीजीसीआई के पास भेजा जा चुका है।

बता दें कि स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को संसद में कहा था कि जनवरी से 16 जुलाई तक भारत बायोटेक ने कोवाक्सीन की 5.45 करोड़ और सीरम संस्थान ने 36.01 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की है। इसके अलावा, आज यानी शुक्रवार को पवार ने लोकसभा तो जानकारी दी कि अगस्त से दिसंबर तक देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 135 करोड़ खुराकें उपलब्ध होने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि भारत बायोटेक ने बीते दिनों की टीके के अंतिम निष्कर्ष का एलान करते हुए कहा था कि कोवाक्सीन टीका लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों में 77.8 फीसदी प्रभावी पाया गया है और कोरोना के बी.1.617.2 यानी डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 65.2 फीसदी असरदार पाया गया है। इसने कहा था कि कोरोना के गंभीर मामलों में कोवाक्सीन की ने 93.4 फीसदी तक सकारात्मक असर प्रदर्शित किया है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूनीसेफ़ ने वैश्विक भुखमरी के शिकार बच्चों की मदद के लिए जी-7 से की अपील 

यूनीसेफ़ ने वैश्विक भुखमरी के शिकार बच्चों की मदद के लिए जी-7 से की अपील 

हे.जा.स. June 24 2022 27669

वैश्विक स्तर पर खाद्य पदार्थों की क़ीमतों में इज़ाफा हुआ है। इस कारण अतिरिक्त 15 देशों के दो लाख, 60

शरीर के लिए काफी नुकसानदेह है AC की हवा, जानें क्या-क्या हो सकती है समस्या

शरीर के लिए काफी नुकसानदेह है AC की हवा, जानें क्या-क्या हो सकती है समस्या

admin September 29 2022 30749

अस्थमा वाले मरीजों के लिए AC की हवा और भी हानिकारक होती है। अगर आप AC लगवा रहें हैं तो एक बात हमेशा

प्रदेश में खुलेंगे 11 मेडिकल यूनिवर्सिटी, 15 सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

प्रदेश में खुलेंगे 11 मेडिकल यूनिवर्सिटी, 15 सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी February 11 2023 24725

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 171 प्रोजेक्ट पर हस्ता

आईएमए गोरखपुर का मिशन जनकल्याण: निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर देगा स्वस्थ्य सेवायें

आईएमए गोरखपुर का मिशन जनकल्याण: निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर देगा स्वस्थ्य सेवायें

आनंद सिंह April 03 2022 31385

जनकल्याण मिशन के तहत आज शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में डॉक्टर शिव शंकर शाही ने लेजर विधि द्वारा 3 बुजुर्गो

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रति आगाह किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रति आगाह किया।

हे.जा.स. June 11 2021 32637

बाइडन ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मित्रों, कोविड-19 का अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा’ ब्रिटेन में

वायसा मेंटल हेल्थ ऐप का हिंदी वर्जन विकसित करेगा

वायसा मेंटल हेल्थ ऐप का हिंदी वर्जन विकसित करेगा

हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2022 32512

वायसा अपनी स्केलेबिलिटी और कम लागत के कारण नियोक्ताओं तथा स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के बीच लोकप्रिय ह

जानिये पिम्पल्स के कारण और घरेलू इलाज।

जानिये पिम्पल्स के कारण और घरेलू इलाज।

सौंदर्या राय September 26 2021 36180

यकीन मानिए पिम्पल्स का उपाय केवल एक ही है, और वो है घरेलू इलाज। बाहर आप इसके ट्रीटमेंट के लिए जाएंगे

बीएचयू ट्रामा सेंटर में आधुनिक मशीन हो रहा रीढ़ की हड्डी का उपचार

बीएचयू ट्रामा सेंटर में आधुनिक मशीन हो रहा रीढ़ की हड्डी का उपचार

रंजीव ठाकुर September 18 2022 37560

बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान में मेरुदण्ड के टढ़ेपन का उपचार हो रहा है। ट्रामा सेंटर में आधुनिक मश

कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी, बीते 24 घंटों में संक्रमण के 3,324 नए मामले मिले

कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी, बीते 24 घंटों में संक्रमण के 3,324 नए मामले मिले

एस. के. राणा May 01 2022 37645

केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 30 लाख 79 हजार

बंगाल में कोरोना से दो लोगों की मौत

बंगाल में कोरोना से दो लोगों की मौत

विशेष संवाददाता February 13 2023 32558

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, हाल में और इस साल राज्य में कोरोना से ये पहली दो मौतें हैं। न

Login Panel