देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद है केसर वाला दूध

प्रेगनेंसी में केसर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस मसाले में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होते हैं।

श्वेता सिंह
October 28 2022 Updated: October 29 2022 00:01
0 30262
प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद है केसर वाला दूध प्रतीकात्मक चित्र

मां बनना किसी भी महिला के लिए सबसे सुखद एहसास होता है। प्रेगनेंसी में एक महिला को अपने साथ-साथ गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत का भी ख्याल रखना होता है। इस दौरान महिला के शरीर को अधिक पोषण की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी में महिला को तरह-तरह की चीजें खाने की सलाह दी जाती हैं। ऐसी कई चीजें हैं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं।

 

दादी-नानी के जमाने से गर्भवती महिलाओं को केसर (saffron) का सेवन करने पर जोर दिया जाता है। प्रेगनेंसी में केसर का सेवन बहुत फायदेमंद (beneficial) माना जाता है। इस मसाले में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होते हैं। प्रेगनेंसी (pragnency) में दूध में केसर मिलाने से इसका फायदा दोगुना हो जाता है। केसर वाला दूध (saffron milk) पीने से गर्भवती महिला के शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

 

प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल (harmonal)  बदलाव के कारण महिलाओं को अक्सर पेट में दर्द और क्रैंप्स (cramps) की शिकायत रहती है। ऐसे में, केसर का दूध एक दर्द निवारक के रूप में काम करता है। केसर का दूध पीने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे दर्द (pain) में राहत मिलती है।

 

प्रेगनेंसी के दौरान महिला का ब्लड प्रेशर आमतौर पर बढ़ जाता है। केसर वाला दूध पीने से ब्लड प्रेशर (blood pressure) को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दरअसल, केसर में पोटैशियम (potassium) और क्रोसेटिन होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। प्रेगनेंसी में केसर वाला दूध पीने से हाई बीपी (high bp) की समस्या में काफी लाभ होता है।

 

अधिकतर महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। इस दौरान पाचन धीमा हो जाता है, जिसके कारण पेट में दर्द, अपच, कब्ज (conspitation) और गैस जैसी समस्याएं होती रहती हैं। केसर वाले दूध का सेवन करने से शरीर में रक्त संचार बढ़ता है और पाचन दुरुस्त रहता है।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत।

जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत।

एस. के. राणा November 01 2021 29797

स्वदेश में विकसित दुनिया का पहला डीएनए आधारित सुई मुक्त कोविड-19 टीका जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा न

थाइराइड का अचूक घरेलू उपाय।

थाइराइड का अचूक घरेलू उपाय।

लेख विभाग February 08 2021 39747

इसे खाने के आधे घंटे बाद तक कुछ नही खाना है। ये इलाज़ रोज सुबह खाली पेट कर लें 7 दिन में परिणाम दिखाई

चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण और उनको हटाने की स्थायी और अस्थायी विधियाँ।

चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण और उनको हटाने की स्थायी और अस्थायी विधियाँ।

सौंदर्या राय October 08 2021 35520

महिलाओं में जंक फूड खाने से शरीर में हार्मोन में असंतुलन पैदा होने लगता है, जिसकी वजह से चेहरे पर अन

हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु

हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2026 2450

हमदर्द लेबोरेटरीज ने यूनानी चिकित्सा के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने और आधुनिक जीवनशैली और स्वास

छापेमारी में राजधानी के दो ब्लड बैंक्स से 302 यूनिट घटिया मानव रक्त बरामद

छापेमारी में राजधानी के दो ब्लड बैंक्स से 302 यूनिट घटिया मानव रक्त बरामद

रंजीव ठाकुर July 01 2022 31601

एसटीएफ तथा ड्रग विभाग ने छापेमारी करके ठाकुरगंज के तहसीनगंज स्थित मिडलाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक और कृष्

जीवनशैली में बदलाव और समय से दवाओं का सेवन आपको हार्ट सर्जरी से बचा सकता है।

रंजीव ठाकुर August 18 2021 34952

हेल्थ जागरण ने राजधानी के मेदांता अस्पताल के सीटीवीएस डायरेक्टर दुनिया के मशहूर हार्ट सर्जन डॉ गोरंग

नीबू: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए है फायदेमंद

नीबू: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए है फायदेमंद

आयशा खातून July 23 2022 46981

नींबू एक बेहतरीन इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर और थकान दूर करने वाला है। यह साइट्रस फल त्वचा और मसूड़ों के

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

आनंद सिंह April 09 2022 64742

शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगियों के अलावा कुछ जटिल रोगों से पीड़ित मरीज भी उपस्थित हुए। शिविर में

गोरखपुर में एमबीबीएस के दो छात्र सहित दो बालक और एक किशोरी कोरोना संक्रमित

गोरखपुर में एमबीबीएस के दो छात्र सहित दो बालक और एक किशोरी कोरोना संक्रमित

आनंद सिंह February 08 2022 26267

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होते जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना के केवल 30 नए मरीज मिले

श्रीलंका में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की भरी कमी, राष्ट्रीय चिकित्सा संघ ने चेताया  

श्रीलंका में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की भरी कमी, राष्ट्रीय चिकित्सा संघ ने चेताया  

हे.जा.स. April 09 2022 36743

श्रीलंका मेडिकल एसोसिएशन ने राजपक्षे को लिखे पत्र में कहा कि अस्पतालों ने चिकित्सा सामग्री के उपयोग

Login Panel