देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ब्लड कैंसर की दवा रुक्सोलिटिनिब से टीबी का ख़तरा।

ब्लड कैंसर के मरीजों में रोगों से लड़ने की ताकत पहले से कम होती है। दवाओं के प्रभाव से मरीज में रोग प्रतिरोधिक क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। यह दवा कैंसर में कारगर है पर इससे शरीर का जैक टू पाथ वे ब्लॉक हो जाता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 05 2021 Updated: July 05 2021 03:58
0 51166
ब्लड कैंसर की दवा रुक्सोलिटिनिब से टीबी का ख़तरा। प्रतीकात्मक

लखनऊ। ब्लड कैंसर की दवा रुक्सोलिटिनिब से मरीजों में टीबी पनप सकती है। यह दवा धीमी गति के रक्त कैंसर (प्राइमरी माइलो फाइब्रोसिस) में दिया जाता है। यह तथ्य केजीएमयू हिमेटोलॉजी विभाग के शोध में सामने आया है। इंडियन जर्नल ऑफ ट्यूबरोक्लोसिस में शोध पत्र प्रकाशित हुआ है।

केजीएमयू हिमेटोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एके त्रिपाठी के निर्देशन में डॉ. अपराजिता सिंह, पूर्व रेजिडेंट डॉ. भूपेंद्र सिंह और डॉ. नीमा तिवारी ने शोध किया है। डॉ. भूपेंद्र के मुताबिक विभाग में हर साल ब्लड कैंसर के करीब 30 से 40 नए मरीज आते हैं। इनमें धीमी गति के रक्त कैंसर वाले मरीजों को रुक्सोलिटिनिब दवा दी जाती हैं। दूसरी कैंसर की दवाएं ऐसे मरीजों पर ठीक से काम नहीं करती हैं। 

ब्लड कैंसर के मरीजों में रोगों से लड़ने की ताकत पहले से कम होती है। दवाओं के प्रभाव से मरीज में रोग प्रतिरोधिक क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। यह दवा कैंसर में कारगर है पर इससे शरीर का जैक टू पाथ वे ब्लॉक हो जाता है। इससे ब्लड कैंसर में राहत मिलती है पर रोगों से लड़ने की ताकम कम होने से टीबी के बैक्टीरिया आसानी से हमला बोल देते हैं। 

डॉ. नीमा तिवारी के मुताबिक रुक्सोलिटिनिब लेने वाले सभी मरीजों को टीबी नहीं होती है। कितने प्रतिशत को होती है, अभी इसका कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं है। इस पर अधिक शोध की जरूरत है। डॉक्टर रक्त कैंसर पीड़ित में यह दवा चल रहे हैं, खांसी, बुखार व वजन में कमी आने पर तुरंत टीबी की जांच कराएं। रिपोर्ट आने के बाद इलाज की दिशा तय होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

विशेष संवाददाता March 11 2023 21938

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोगों से अपील की है कि वो मास्क का प्रयोग करें और ला

मॉडर्ना ने फाइजर-बायोएनटेक के खिलाफ किया मुकदमा, कोविड टीके के पेटेंट को लेकर है विवाद

मॉडर्ना ने फाइजर-बायोएनटेक के खिलाफ किया मुकदमा, कोविड टीके के पेटेंट को लेकर है विवाद

विशेष संवाददाता August 27 2022 26492

मॉडर्ना ने कोविड वैक्सीन निर्माता कंपनियों फाइजर और बायोएनटेक पर मुकदमा दर्ज किया है। मॉडर्ना ने अपन

कोविशील्ड ट्रेडमार्क विवाद में क्युटिस बायोटेक की याचिका ख़ारिज, सीरम को मिली राहत।

कोविशील्ड ट्रेडमार्क विवाद में क्युटिस बायोटेक की याचिका ख़ारिज, सीरम को मिली राहत।

हे.जा.स. January 31 2021 31553

सीरम के वकील हितेश जैन ने कहा कि कोर्ट ने उनकी दलील पर क्यूटिस-बायोटेक की याचिका खारिज कर दी। क्यूटि

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, कोरोना की जगह लगा दिया एंटी रैबीज का इंजेक्शन

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, कोरोना की जगह लगा दिया एंटी रैबीज का इंजेक्शन

रंजीव ठाकुर May 04 2022 29978

यूपी में स्वास्थ्य विभाग से फिर ऐसी खबर आई है जिसने विभाग की छवि एक बार फिर धूमिल कर दी है। लखीमपुर

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

आरती तिवारी July 30 2023 54577

मधुमेह युवा अवस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा है। सुनने में जिस तरह की समस्या 60 साल की उम्र में

कानपुर में कोरोना से भी ज्यादा घातक हो रहा है डेंगू का प्रकोप

कानपुर में कोरोना से भी ज्यादा घातक हो रहा है डेंगू का प्रकोप

श्वेता सिंह November 13 2022 28558

हैलट में डॉ. एसके गौतम और डॉ. सौरभ अग्रवाल की ओपीडी से 25 तो उर्सला में 8 मरीजों को भर्ती किया गया।

क्रोनिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज की नई अन्तरराष्ट्रीय गाईडलाइंस हुयी जारी

क्रोनिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज की नई अन्तरराष्ट्रीय गाईडलाइंस हुयी जारी

हुज़ैफ़ा अबरार November 17 2022 31303

आईएमए-एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज के नेशनल वायस चेयरमैन  डॉ  सूर्यकान्त ने बताया कि पहली गोल्ड गाईडल

डेंगू का डंक, शिमला में अब तक 257 मरीज आए सामने

डेंगू का डंक, शिमला में अब तक 257 मरीज आए सामने

विशेष संवाददाता November 19 2022 34450

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है। मच्छर के काटने से अचानक तेज बुखार

हीमोग्लोबिन लेवल बूस्ट करने के लिए खाएं ये चीजें: डाइटिशियन आयशा खातून

हीमोग्लोबिन लेवल बूस्ट करने के लिए खाएं ये चीजें: डाइटिशियन आयशा खातून

आयशा खातून May 07 2023 37099

हीमोग्लोबिन ही पूरे शरीर में ऑक्सीजन का संचार करता है। बताया जा रहा है कि, शरीर को सामान्य रूप से सं

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 756

वेंटिलेटर-एसोसिएटेड निमोनिया सेंट्रल लाइन-एसोसिएटेड ब्लडस्ट्रीम इंफेक्शन और  कैथेटर-एसोसिएटेड यूरिनर

Login Panel