देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय

आपको पेट में जलन, सीने पर जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है? अगर हां तो आप सुबह के समय यहां बताई जा रही चीजों का सेवन ना करें। खासतौर पर खाली पेट तो इन चीजों को बिल्कुल नहीं खाना है।

आरती तिवारी
September 01 2022 Updated: September 01 2022 21:48
0 28128
जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय प्रतीकात्मक चित्र

आपको पेट में जलन, सीने पर जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है? अगर हां तो आप सुबह के समय यहां बताई जा रही चीजों का सेवन ना करें।  खासतौर पर खाली पेट तो इन चीजों को बिल्कुल नहीं खाना है।  क्योंकि ऐसा करने से स्थिति खराब हो सकती है।  जो लोग नियमित रूप से इन चीजों का खाली पेट सेवन करते हैं, हो सकता है, उन्हें शुरुआती तौर पर किसी तरह की समस्या ना हो लेकिन समय के पाचन संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।  जैसे खट्टी डकार आना, सीने पर जलन होना, मोशन ठीक से ना होना, गैस बनना इत्यादि। 

 

एसिडिटी के लक्षण क्या हैं? - What are the symptoms of acidity?

  • पेट में जलन
  • गले में जलन
  • बेचैनी
  • डकार आना
  • जी मिचलाना
  • मुंह का स्वाद खट्टा स्वाद
  • खट्टी डकार
  • कब्ज़

 

एसिडिटी के कारण क्या हैं? - What are the causes of acidity?

  1. नॉन वेजिटेरियन और स्पासी फूड का सेवन
  2. स्मोकिंग और एल्कोहल का सेवन
  3. तनाव लेना
  4. पेट की बीमारियां जैसे पेप्टिक अल्सर, गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग, पेट में मरोड़
  5. नॉन-स्टेरायडल एंटी इन्फ्लामेट्री ड्रग जैसी दवाओं का सेवन

 

अपनाएं ये घरेलू उपाय - Follow these home remedies

 

केला - Banana

केला खाने से एसिडिटी की परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही यह पेट में होने वाली जलन की समस्या से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है। लॉन्ग टर्म एसिडिटी की परेशानी को कम करने के लिए ठंडे दूध के साथ केले का सेवन करें। इससे काफी हद तक आराम मिलेगा। 

 

सौंफ - Fennel

लंबे समय से एसिडिटी की परेशानी से अगर आप जूझ रहे हैं, तो इस परेशानी को कम करने के लिए सौंफ का पानी पिएं। सौफ का पानी पीने से एसिडिटी की परेशानी कम होती है। इस पानी को तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ डालकर छोड़ दें। करीब 30 मिनट बाद इसे फ्रिज में रखें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो इस पिएं। इससे एसिडिटी से काफी हद तक शांति मिलती है। 

 

तरबूज - watermelon

लॉन्ग टर्म एसिडिटी (long term acidity) की परेशानी से जूझ रहे लोगों को अपने आहार में तरबूज के पानी को शामिल करना चाहिए। खासतौर पर गर्मियों में तरबूज का पानी पीने से एसिडिटी से काफी हद तक आराम पा सकते हैं। साथ ही यह आपके संपूर्ण पाचन तंत्र के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। 

 

इलायची - Cardamom

एसिडिटी की परेशानी को कम करने के लिए खाने के बाद इलायची जरूर चबाएं। इलायची चबाने से लंबे समय से एसिडिटी की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं। साथ ही यह आपकी पाचन क्रिया को भी इंप्रूव कर सकता है।

 

अजवाइन - Celery

अजवाइन के सेवन से एसिडिटी और पेट फूलने की परेशानी दूर होती है। यह पाचन के लिए बहुत अच्छा है और प्रभावी एंटी-एसिड एजेंट है।

 

पपीता - Papaya

पपीता गैस्ट्रिक एसिड (gastric acid ) स्राव को कम करता है और एसिडिटी से राहत दिलाने में असरदार होता है। दरअसल, पपीते में एंजाइम पपैन होता है, जो लंबे समय से एसिडिटी की परेशानी को कम कर सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

चिकित्सा मंत्री ने अधिकारीयों को एक महीने में सभी जनता क्लिनिक शुरू करने के दिए निर्देश

चिकित्सा मंत्री ने अधिकारीयों को एक महीने में सभी जनता क्लिनिक शुरू करने के दिए निर्देश

जीतेंद्र कुमार October 21 2022 27286

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आगामी एक महीने में सभी जनता क्लिन

उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें अप्‍लाई

उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें अप्‍लाई

admin September 27 2022 33817

छात्र ध्यान दें कि काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय उन्हें एप्लीकेशन फीस के रूप में 3,000 रुपये

28 नवंबर से शुरू होगा पुरुष नसबंदी जागरूकता अभियान

28 नवंबर से शुरू होगा पुरुष नसबंदी जागरूकता अभियान

अबुज़र शेख़ November 23 2022 27511

पुरुष नसबंदी जागरूकता अभियान 28 नवंबर से शुरू होगा जो तीन दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत एएनएम और

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत: मेदांता लखनऊ ने शुरू की नि:शुल्क ओपीडी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत: मेदांता लखनऊ ने शुरू की नि:शुल्क ओपीडी

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2026 581

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ने शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण पहल करते हुए आशियाना स्थित सेकंड इ

सिविल अस्पताल लखनऊ के डॉक्टर मोबाइल पर मरीज़ों को देंगें सलाह।

सिविल अस्पताल लखनऊ के डॉक्टर मोबाइल पर मरीज़ों को देंगें सलाह।

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 33425

टेलीमेडिसिन सेवा के नोडल ऑफिसर डॉ. सुरेश अहिरवार के मुताबिक मरीज फोन पर अपनी समस्या का समाधान पा सकत

जानिए फटी एडियों का देसी इलाज

जानिए फटी एडियों का देसी इलाज

आरती तिवारी September 28 2022 37929

एड़ियों का फट जाना आजकल आम समस्या बन चुका है लेकिन फटी एड़िया जितना दर्द देती है उतना ही पैरों की खू

यूपी में पैरामेडिकल कर्मचारी नेताओं का तबादला निरस्त, देखिए अंदरखाने की पूरी राजनीति

यूपी में पैरामेडिकल कर्मचारी नेताओं का तबादला निरस्त, देखिए अंदरखाने की पूरी राजनीति

रंजीव ठाकुर August 06 2022 36826

हेल्थ जागरण आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर एक अति विशेष जानकारी बताने जा रह

कानपुर: हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग का हाईकोर्ट के निर्देश निरीक्षण 

कानपुर: हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग का हाईकोर्ट के निर्देश निरीक्षण 

हे.जा.स. November 03 2025 3206

अस्पताल के जिम्मेदारों ने बताया कि जिस समय की फोटो लगाई गईं। उस वक्त रिंकू सिंह ही सिस्टर इंचार्ज थी

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2023 46674

पूरी दुनिया को हेपेटाइटिस की बीमारी से जागरूक करने के लिए इस साल भी 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिव

झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना 

झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना 

आनंद सिंह December 19 2025 4025

इरफान अंसारी ने फेसबुक पर लिखा:पिछले 20 वर्षों तक राज्य की जनता को केवल आश्वासन देकर आँखों में धूल झ

Login Panel