देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल में फ़ूड नली की जटिल सर्जरी कर महिला को समस्या से दिलाई निजात। 

ऑपरेशन के दूसरे दिन से ही महिला मरीज ने खाना पीना शुरू कर दिया तथा पांचवें दिन मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अब मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे खाने-पीने में भी कोई दिक्कत नहीं है। 

हुज़ैफ़ा अबरार
December 12 2021 Updated: December 12 2021 04:57
0 39355
सहारा हॉस्पिटल में  फ़ूड नली की जटिल सर्जरी कर महिला को समस्या से दिलाई निजात।  सहारा हॉस्पिटल के डाक्टर अजय यादव और मरीज़

लखनऊ। सहारा हॉस्पिटल के डाक्टर अजय यादव ने खाना न खा पाने की समस्या से जूझ रही महिला की जटिल सर्जरी करने में सफलता पायी है। यह महिला पिछले पांच सालों से इस समस्या से परेशान थी।  

उत्तराखंड की रहने वाली पार्वती देवी (58 वर्ष) को लगभग पांच साल से खाना खाते ही उल्टियां होने लगती थी, इससे वह बेहद परेशान थी। उनको उत्तराखंड के ही एक स्थानीय डॉक्टर ने बताया कि यह गैस की समस्या हो सकती है या डायबिटीज या तनाव के अतिरिक्त बीपी के कारण भी दिक्कत हो सकती है।

धीरे-धीरे जब समस्या बढ़ती गयी तो उन्हें पानी पीने में भी दिक्कत होने लगी, साथ ही वह शारीरिक रूप से बहुत कमजोर हो गयी तथा सांस लेने में दिक्कत और खांसी भी आने लगी थी। मरीज को उसकी बेटी ने बरेली में दिखाया, जहां उनकी एंडोस्कोपी की गयी और उन्हें बताया कि उनको हार्निया है और मरीज को इस इलाज के लिए दिल्ली या फिर लखनऊ जाना होगा। 

इंटरनेट पर सर्च करके मेडिकल कॉलेज में दिखाया परन्तु वह संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद उनके एक परिचित सहारा हॉस्पिटल में कार्यरत की सलाह पर सहारा हॉस्पिटल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर अजय यादव को दिखाया। 

डॉ. यादव ने मरीज की कुछ जांचें करवायी और बताया कि मरीज की फूड नली सिकुड़ चुकी है और उसे सर्जरी के द्वारा फैलाया जाएगा। इसके बाद 15 नवम्बर को मरीज का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। 

ऑपरेशन के दूसरे दिन से ही महिला मरीज ने खाना पीना शुरू कर दिया तथा पांचवें दिन मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अब मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे खाने-पीने में भी कोई दिक्कत नहीं है। 

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि सहारा हॉस्पिटल का गैस्ट्रो सर्जरी विभाग हर प्रकार की सुविधाओं से लैस है। अत्याधुनिक उपकरण व अनुभवी चिकित्सक निरंतर नयी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए मरीजों की जटिल सर्जरी करके लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे अभिभावक सहाराश्री जी द्वारा प्रदत्त अस्पताल का दिनोंदिन नये आयाम स्थापित कर रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जानिये अस्थमा से जुड़ी भ्रांतियाँ और उनके उपाय|

जानिये अस्थमा से जुड़ी भ्रांतियाँ और उनके उपाय|

लेख विभाग May 08 2021 37199

धूल, ठंड, पराग, पालतू पशुओं के रोम, वायु में मौजूद वायरस के अलावा भावनात्मक बेचैनी भी अस्थमा अटैक का

सोहा से जानें त्यौहारों में हेल्दी खाने के नुस्खे

सोहा से जानें त्यौहारों में हेल्दी खाने के नुस्खे

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2022 31207

त्योहार के मौसम के लिये तैयारी के बीच अभिनेत्री और एक अनुभवी माँ, सोहा अली खान हेल्दी खाने के अपने ह

सरोगेट मदर ने बेटे-बहू की बच्ची को दिया जन्म

सरोगेट मदर ने बेटे-बहू की बच्ची को दिया जन्म

हे.जा.स. November 07 2022 39526

अमेरिका के उटाह में एक 56 साल की महिला नैन्सी हॉक ने अपने ही बेटे-बहू की पांचवी संतान को जन्म दिया।

रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने की मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे से सावधानी बरतने की अपील

रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने की मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे से सावधानी बरतने की अपील

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2026 2338

मौसम में बदलाव के साथ मच्छरों की सक्रियता बढ़ जाती है, ऐसे में अस्पताल ने लोगों से समय रहते सतर्क रह

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2021 32876

मरीज को सर्जरी के बाद अपनी समस्या से छुटकारा मिला और मरीज ने डॉ. यादव का सफल इलाज़ करने का धन्यवाद द

मरीजों के इलाज के लिए करें उचित व्यवस्था- सीएम योगी

मरीजों के इलाज के लिए करें उचित व्यवस्था- सीएम योगी

आरती तिवारी March 17 2023 28362

सीएम योगी ने कहा है कि, स्वास्थ्य विभाग इस बात का ध्यान रखें कि उनके द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का प

यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट

यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट

आरती तिवारी October 07 2022 29357

भारत में बने कफ सीरप से अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के दावे पर सरकार ने सख्त रुख अपनात

दिल्ली में डेंगू के 314 नए केस, 1572 पहुंचा आंकड़ा

दिल्ली में डेंगू के 314 नए केस, 1572 पहुंचा आंकड़ा

एस. के. राणा October 18 2022 24776

राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बीते एक हफ्ते में डेंगू के 314 नए मामले दर्ज किए गए

विटामिन डी रूमेटाइड आर्थराइटिस के लिए है बेहद लाभदायक

विटामिन डी रूमेटाइड आर्थराइटिस के लिए है बेहद लाभदायक

श्वेता सिंह September 24 2022 39231

रूमेटाइड आर्थराइटिस के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर भी हो सकते हैं। वैसे यह बीमारी किसी को भी हो सकती ह

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी रहें सतर्क, ये खतरे हो सकते हैं ?

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी रहें सतर्क, ये खतरे हो सकते हैं ?

रंजीव ठाकुर August 05 2021 32302

पिछले दिनों में कई ऐसे मामले भी सामने आएं हैं जिनमें पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों को भी कोरोना का स

Login Panel