देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

ऑर्थराइटिस- संभव है होम्योपैथी से उपचार।     

रुमेटॉयड आर्थराइटिस एक ऑटो-इम्यून बीमारी है। इसमें शरीर का प्रतिरोधी तंत्र स्वयं की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है। ऐसा खासतौर पर प्रमुख जोड़ वाले हिस्से में होता है।

लेख विभाग
June 12 2021 Updated: June 12 2021 22:52
0 36829
ऑर्थराइटिस- संभव है होम्योपैथी से उपचार।      प्रतीकात्मक

ऑर्थराइटिस रोग की गंभीरता का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि विश्व के करोड़ों लोग इससे प्रभावित हैं । देश की जनसंख्या के लगभग 14 प्रतिशत लोग इससे प्रभावित हैं इसका  मतलब यह है कि देश के 50 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 15 करोड़ लोग किसी न प्रकार की गठिया से ग्रषित हैं।

गठिया जोड़ों की सूजन व दर्द से जुड़ा रोग है। यह रोग आमतौर पर ओस्टियो आर्थराइटिस  और रुमेटॉयड आर्थराइटिस के रूप में होता है। बढ़ती उम्र के साथ रोग की आशंका भी बढ़ती है। पुरुषों की तुलना में महिलाएं इस रोग की चपेट में ज्यादा आती हैं।  इससे लगभग दो करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हैं।

रुमेटॉयड आर्थराइटिस के लक्षण: 
रुमेटॉयड आर्थराइटिस एक ऑटो-इम्यून बीमारी है। इसमें शरीर का प्रतिरोधी तंत्र स्वयं की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है। ऐसा खासतौर पर प्रमुख जोड़ वाले हिस्से में होता है जिसके कारण उसमें दर्द, सूजन व लालिमा  आ जाती है। साथ ही सुबह उठते ही अंगुलियां मुड़ जाती हैं कमजोरी, जकड़न, थकावट व बुखार जैसा महसूस होता है ।

आर्थराइटिस के कारण : 
 रुमेटॉयड आर्थराइटिस के लिए कुछ वायरस, बैक्टीरिया व फंगस भी जिम्मेदार हैं। कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार यह वंशानुगत होने के अलावा किसी प्रकार के इंफेक्शन, वातावरण संबंधी तथ्य के प्रभाव से इम्यून सिस्टम पर हुए प्रभाव से भी ऐसा हो सकता है। कई शोध ऐसे भी हुए जिसमें रुमेटॉयड आर्थराइटिस के मामले ज्यादातर धूम्रपान करने वालों में पाए गए। जोड़ों में लगी पहले कोई ऐसी चोट जो पूरी तरह से ठीक न हुई हो वह भी वजह बन सकती है।

 यह एक ऑटो-इम्यून बीमारी है। इसमें शरीर का प्रतिरोधी तंत्र स्वयं की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है। ऐसा खासतौर पर प्रमुख जोड़ वाले हिस्से में होता है जिसके कारण उसमें दर्द, सूजन व लालिमा आ जाती है। साथ ही सुबह उठते ही अंगुलियां मुड़ जाती हैं, कमजोरी,  जकड़न, थकावट व बुखार जैसा महसूस होता है। वहीं जुवेनाइल आर्थराइटिस (बच्चों ) में रुमेटॉइड जैसे लक्षण 16 वर्ष की उम्र से पहले दिखाई देने लगते हैं। यह आनुवांशिक कारण से हो सकता है। आर्थराइटिस से होने वाली जटिलताएं :  आर्थराइटिस के कारण जोड़ों मेँ गंभीर खराबी, आंखों में तकलीफ, हड्डियों मेँ टेढ़ापन, विकलांगता जैसी जटिलताएं हो सकती हैं। 

आर्थराइटिस से कैसे बचें: 
इससे बचने के लिए पौष्टिक भोजन लें। वजन नियंत्रित रखें, खूब पानी पिएं, योग, प्राणायाम, कसरत आदि करते रहें। 

आर्थराइटिस का उपचार: 
आर्थराइटिस में जहां आधुनिक चिकित्सा पद्धति में दर्द निवारक  दवाइयाँ, घुटनों को बदला जाना होता हैं । होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति में अनेक दवाइयाँ हैं जो रोगी के सम्पूर्ण लक्षणों के आधार पर दी जा सकती हैं। इसके उपचार में प्रयुक्त होने वाली औषधियों में ब्रायोनिया, रस टॉक्स, कॉलचिकम, लीडम  पॉल, रुफा, रोडोडेंड्रॉन, अर्टिका यूरेन्स आदि का प्रयोग रोगी के सम्पूर्ण लक्षणों के आधार पर किया जाना चाहिए परंतु होम्योपेथिक दवाईंयां प्रशिक्षित चिकित्सक की सलाह से ही लेनी होगी। डॉ अनुरूद्व वर्मा, वरिष्ठ  होम्योपैथिक चिकित्सक  मोबाइल नम्बर 9415075558

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

राहत: सरकार ने घटाएँ डायबीटीज की दवा के दाम

राहत: सरकार ने घटाएँ डायबीटीज की दवा के दाम

हे.जा.स. October 26 2021 31112

हर भारतीय डायबिटीज जैसी बीमारी का सस्ता इलाज पा सके, इसके लिए एनपीपीए ने डायबिटीज के इलाज में काम आन

पी.डी हिंदुजा अस्पताल की मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार से साझेदारी

पी.डी हिंदुजा अस्पताल की मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार से साझेदारी

हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 1176

ब्रजेश पाठक ने कहा मैं हिंदुजा ग्रुप का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने देश के स्तर पर यह मह

लखनऊ में डेंगू और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए हो रही ताबड़तोड़ बैठक

लखनऊ में डेंगू और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए हो रही ताबड़तोड़ बैठक

श्वेता सिंह November 09 2022 24263

मंडलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में डेंगू /वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम के संबंध में संबंधित अध

दही से चमक जाएगा आपका चेहरा

दही से चमक जाएगा आपका चेहरा

श्वेता सिंह October 28 2022 34178

दही वैसे खुद ही बहुत गुणों से भरपूर है। आपके फ्रिज से लेकर किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो मिनटों

11 साल की लड़की के पेट से निकाला बालों का गुच्छा

11 साल की लड़की के पेट से निकाला बालों का गुच्छा

एस. के. राणा March 10 2023 32885

11 साल की लड़की के पेट में जब दर्द हुआ तो उसकी जांच में होश उड़ गए। पेट में बालों का गुच्छा देखकर डॉ

कोर्वेवैक्स टीके से प्रदेश के 12 से 14 साल के 85 लाख बच्चे कोरोना संक्रमण से सुरक्षित होंगे: डॉ मनोज

कोर्वेवैक्स टीके से प्रदेश के 12 से 14 साल के 85 लाख बच्चे कोरोना संक्रमण से सुरक्षित होंगे: डॉ मनोज

हुज़ैफ़ा अबरार March 16 2022 26869

प्रदेश के 12 से 14 साल के करीब 85 लाख बच्चों का टीकाकरण कर कोरोना से सुरक्षित बनाया जा सकेगा। इसके स

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले 2,529 नए मामले सामने आए

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले 2,529 नए मामले सामने आए

एस. के. राणा October 07 2022 25806

संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,04,463  तक पहुँच गयी है। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 32,282 हो गई

रायपुर एम्स डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर का इस्तीफा

रायपुर एम्स डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर का इस्तीफा

विशेष संवाददाता January 11 2023 31239

इस्तीफे पर डॉ. नागरकर का कहना है कि घर में कोई डॉक्टर नहीं है। पिताजी, चाचा, भाई समेत परिवार में सभी

लीवर फेलियर के लिए मात्र शराब ही जिम्मेदार नहीं: डॉ प्रवीण झा

लीवर फेलियर के लिए मात्र शराब ही जिम्मेदार नहीं: डॉ प्रवीण झा

लेख विभाग April 13 2022 29860

लीवर की बीमारी होने में मात्र बहुत ज्यादा शराब का सेवन ही जिम्मेदार नहीं है। दरअसल बहुत से लोग जिन्ह

सुखी जीवन के लिए कामेच्छा में कमी के कारणों को समझिये

सुखी जीवन के लिए कामेच्छा में कमी के कारणों को समझिये

लेख विभाग June 12 2022 1567239

सेक्स के प्रति अरुचि को शुरूआती तौर पर सामान्य समस्या के रूप में माना गया है। शोधों से या स्पष्ट होत

Login Panel