कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं जय देवी कौशल, विधायक, मलिहाबाद।
लखनऊ। समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र, लखनऊ (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार), स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं सक्षम पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 29 जून, 2021 को दिव्यांगजनों हेतु विशेष कोविड टीकाकरण अभियान का आयोजन मोहान रोड स्थित परिसर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर लखनऊ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आये लगभग 200 दिव्यांगजनों का टीकाकरण करवाया गया। टीकोत्सव के मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा, माननीय उप-मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश थे जो महामहिम राष्ट्रपति के लखनऊ प्रवास की वजह शामिल नहीं हो पाए लेकिन कार्यक्रम हेतु वर्चूअल शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस अवसर पर प्रो० राणा कृष्ण पाल सिंह कुलपति, डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्विद्यालय, लखनऊ, जय देवी कौशल, विधायक, मलिहाबाद, लखनऊ एवं डॉ एस० के० श्रीवास्तव, राज्य दिव्यांगजन आयुक्त, उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति रही।
|
|
|
प्रो० राणा कृष्ण पाल सिंह ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, "दिव्यांगजनों के लिए आयोजित विशेष टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित कर बहुत ही नेक पहल की गई है। मैं दिव्यांगजनों और उनके परिजनों से आव्हान करता हूं कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए सभी दिव्यांगजन टीकाकरण करवाकर सुरक्षित हों। टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है जो कोरोना महामारी के निर्मूलन तथा मानव जाति को बचाने में सक्षम है, इसलिए बेझिझक सभी टीकाकरण करा अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।"
इस अवसर पर सी.आर.सी.-लखनऊ के निदेशक रमेश पांडेय ने बताया कि कोविड टीकाकरण में दिव्यांगजनों को होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हमने अपने केंद्र पर ही टीकाकरण की व्यवस्था की। इस टीकोत्सव कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया एवं दिव्यांगजनों को आवागमन में कोई समस्या न हो इसके लिए केंद्र के द्वारा निशुल्क बस की व्यवस्था भी की गयी गयी थी। उन्होंने आमजनों से भारत के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में भाग लेने की अपील की।
सक्षम पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक डॉ जय शंकर पांडेय ने बताया कि सभी टीकाकरण केंद्रों में दिव्यांगजनों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसी प्रकार सुगम्य वातावरण की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हो सकें एवं कोरोना मुक्त राष्ट्र क़े इस महाभियान क़े सहभागी बन सकें।
इस अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों ने केंद्र में आयोजित टीकोत्सव की मुक्त कंठ से सराहना की एवं केंद्र में स्थित शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र का भी निरीक्षण किया।
सी.आर.सी.-लखनऊ और सक्षम के संयुक्त तत्वावधान में आरम्भ हुआ दिव्यांगजनों हेतु वृहद कोविड टीकाकरण अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5978
एस. के. राणा February 01 2026 0 5950
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में अभी आभा एप के जरिये मरीजों को ओपीडी पर्चे बन रहे हैं। वहीं अब आभा एप
इस सुविधा के शुरू हो जाने से अब उत्तर प्रदेश और इसके सीमावर्ती पड़ोसी राज्यों के बाल रोगियों के इलाज
हमें खुशी है कि इस उत्पाद को एफडीए द्वारा प्रतिस्पर्धी जेनेरिक थेरेपी (सीजीटी) के रूप में नामित किया
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने कहा कि कोरोना रोधी टीके का अधिकांश हिस्सा अमीर देश खरीद रहें ह
देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 18 हजार 628 हो गई है। जबकि ठीक होने वाल
माना जा रहा है कि इस शोध से भविष्य में कोरोना के खात्मे को अधिक कारगर दवा बनाने में मदद मिलेगी। इस श
आपको पेट में जलन, सीने पर जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है? अगर हां तो आप सुबह के समय यहां बताई जा र
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में कंप्रिहेंसिव लेक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर से जरूरत
यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने ऐसेम्बली के निर्णय को आशाजनक बताते हुए
कोविड के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक हित में हेपरिन इंजेक्शन की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स

COMMENTS