देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लक्ष्य पूरा : प्रदेश में 23.26 लाख किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों स्वास्थ्य केंद्रों और समुदाय स्तर पर जागरूकता एवं टीकाकरण गतिविधियों को और मजबूत कर रही हैं। अभिभावकों से अपील है कि वे अपनी पात्र बेटियों को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं और सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास में सहयोग करें। डॉ. पिंकी जोवेल मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कहा एचपीवी टीकाकरण अभियान में प्रदेश की अब तक की प्रगति उत्साहजनक है।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 12 2026 Updated: September 12 2026 09:14
0 511
लक्ष्य पूरा : प्रदेश में 23.26 लाख किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन Amit Kumar Ghosh

लखनऊ। प्रदेश में 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान में अब तक 86.3 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है जबकि देश का 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है । प्रदेश में 28 फरवरी से शुरू हुए अभियान के तहत 10 सितम्बर तक 23,26,580 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अपर मुख्य सचिव अमित घोष ने बताया उत्तर प्रदेश में एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर लगातार सकारात्मक प्रगति हो रही है। 10 सितम्बर तक प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 86.3 प्रतिशत किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिलों में भी बेहतर कवरेज देखने को मिल रहा है। हमारा प्रयास है कि शेष पात्र किशोरियों तक भी पहुंच बनाकर उनका टीकाकरण पूरा किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों स्वास्थ्य केंद्रों और समुदाय स्तर पर जागरूकता एवं टीकाकरण गतिविधियों को और मजबूत कर रही हैं। अभिभावकों से अपील है कि वे अपनी पात्र बेटियों को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं और सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास में सहयोग करें। डॉ. पिंकी जोवेल मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कहा एचपीवी टीकाकरण अभियान में प्रदेश की अब तक की प्रगति उत्साहजनक है। हमारा विशेष ध्यान उन पात्र किशोरियों तक पहुंचने पर है, जिनका टीकाकरण अभी शेष है। इसके लिए जिलों को स्थानीय स्तर पर स्कूलों स्वास्थ्य संस्थानों और समुदाय के साथ समन्वय करते हुए माइक्रो-प्लान के अनुसार टीकाकरण गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किशोरियों और अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन की उपयोगिता एवं सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है, जिससे कि किसी भी भ्रांति के कारण कोई पात्र किशोरी टीकाकरण से वंचित न रहे।

डॉ. अजय गुप्ता राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिलों के प्रदर्शन की बात करें तो मुरादाबाद 99.6 प्रतिशत उपलब्धि के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। इसके बाद कानपुर देहात 97.7 प्रतिशत, मैनपुरी 97.5 प्रतिशत, बागपत और औरैया 97 प्रतिशत उपलब्धि के साथ आगे हैं। रायबरेली में 95.5 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है, जबकि लखनऊ में 94.3 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है।  डॉ. मनोज शुकुल महाप्रबंधक बाल स्वास्थ्य ने बताया कि अभिभावक अपनी पात्र बेटियों का समय पर टीकाकरण कराकर उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में सुरक्षित भविष्य देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पश्चिमी देशों पर कहर बरपा रहा कोरोना, हालात हुए बेकाबू , ओमिक्रोन का पीक आना बाकी

पश्चिमी देशों पर कहर बरपा रहा कोरोना, हालात हुए बेकाबू , ओमिक्रोन का पीक आना बाकी

हे.जा.स. January 09 2022 24261

शुक्रवार को अमेरिका में 8.49 लाख केस मिले हैं। फ्रांस में 3,03,669 नए मामले सामने आए हैं। इटली में 1

गर्मी के मौसम में जवाँ और आकर्षक दिखने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

गर्मी के मौसम में जवाँ और आकर्षक दिखने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

सौंदर्या राय April 05 2022 36071

गर्मी में स्किन के नेचुरल ग्लो को बनाये रखने के लिए बहुत देखभाल की ज़रुरत पड़ती है। स्किन की देखभाल से

कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वालों को देना होगा नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट।

कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वालों को देना होगा नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट।

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2021 30861

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। यूपी चार करोड़ कोविड व

आनलाइन क्लासेज के लिए आया चश्मा

रंजीव ठाकुर July 16 2022 35860

राजधानी के कानपुर रोड स्थित आशियाना चौराहे के पास टाइटेन वर्ल्ड एण्ड आईप्लस स्टोर का उद्घाटन उपमुख्य

ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर एम्स गोरखपुर ने कसी कमर, बनेगा 100 बेड का कोविड़ अस्पताल।

ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर एम्स गोरखपुर ने कसी कमर, बनेगा 100 बेड का कोविड़ अस्पताल।

हे.जा.स. December 05 2021 37555

एम्स प्रशासन ने फैसला लिया है कि इस बार तीसरी लहर से निपटने के लिए 100 बेड के लेवल-टू और थ्री के अस्

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

विशेष संवाददाता July 13 2023 37201

साहिल वर्मा के हाथ के अंगूठा कट जाने से वह जिला अस्पताल इमरजेंसी में नर्सों ने उसे 2 इंजेक्शन लगाया

छात्रों ने मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च

छात्रों ने मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च

अबुज़र शेख़ October 13 2022 34975

छात्र पिछले करीब छह दिनों से स्नातकोत्तर में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। स्नातक

कोरोना वैक्सीन: पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर द्वारा विकसित टीके को यूएसएफ़डीए का समर्थन।

कोरोना वैक्सीन: पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर द्वारा विकसित टीके को यूएसएफ़डीए का समर्थन।

हे.जा.स. October 27 2021 28195

फ़ाइज़र को 12 या उससे अधिक उम्र के बच्चों के वैक्सीन के लिए पहले ही मान्यता मिल चुकी है।

मानसून में लगातार बढ़ रहे डायरिया के मामले:डा वैभव

मानसून में लगातार बढ़ रहे डायरिया के मामले:डा वैभव

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2026 826

मानसून के दौरान दूषित भोजन और पानी डायरिया संक्रमण का सबसे बड़ा कारण हैं। अक्सर लोग डायरिया को सामान

गर्मी ने सख्त किए अपने तेवर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

गर्मी ने सख्त किए अपने तेवर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

हे.जा.स. May 09 2023 28556

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मई और जून के महीनों के दौरान लू चलने की

Login Panel