देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर : ब्रजेश पाठक

सेवा संकल्प अभियान शिविरों में लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। संबंधित विभागों ने शिविरों के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 12 2026 Updated: September 12 2026 01:05
0 1001
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर : ब्रजेश पाठक Deputy Chief Minister Brajesh Pathak

 लखनऊ। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को आवास पर वर्चुअल बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभियान के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। संबंधित विभागों ने शिविरों के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने विभागीय अधिकारियों को शिविरों की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में लोगों की स्वास्थ्य जांच चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

 
अभियान का उद्देश्य सेवा स्वास्थ्य और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत होने वाले सभी कार्यक्रमों का प्रभावी व्यवस्थित और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा इस अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चिकित्सा अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन प्रदेशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी दिन शाम 7 बजे बजे प्रदेश की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर ‘आशीर्वाद का दीपक’ प्रज्वलित किया जाएगा। इसके माध्यम से सेवा समर्पण और जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं जांच सुविधाओं तथा स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया प्रत्येक जिले में अभियान की गतिविधियों की कार्ययोजना पहले से तैयार की जाए और सभी कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना अभियान की प्राथमिकता होनी चाहिए। वर्चुअल बैठक में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मंत्री सोमेंद्र तोमर उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश कामेश्वर सिंह प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मेदांता हॉस्पिटल में पहली बार, बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर्जरी और उन्नत रोबोटिक प्रक्रियाओं की शुरुआत

मेदांता हॉस्पिटल में पहली बार, बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर्जरी और उन्नत रोबोटिक प्रक्रियाओं की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2025 79941

मेदांता लखनऊ ने हेल्थकेयर क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। अस्पताल ने बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर

स्वाइन फ्लू को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने जारी की हेल्थ गाइडलाइंस

स्वाइन फ्लू को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने जारी की हेल्थ गाइडलाइंस

विशेष संवाददाता September 02 2022 24467

जुलाई 2022 महीने के अंत तक स्वाइन फ्लू को 1,455 मामले सामने आ चुके है। स्वाइन फ्लू से जुड़े इन आंकड़

जोधपुर एम्स में फैकल्टी पदों पर निकली 72 वैकेंसी

जोधपुर एम्स में फैकल्टी पदों पर निकली 72 वैकेंसी

विशेष संवाददाता September 25 2022 36453

एम्स जोधपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुल पदों में प्रोफेसर के 31, एडिशनल प्रोफेशन के 08 और एसोस

खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्घाटन

खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्घाटन

अनिल सिंह November 01 2022 30458

आरोग्य मेले के मौके पर 78 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में 4,648 मरीजों के स

कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने कसी कमर, यूपी-पंजाब और हिमाचल भेजी गईं हाई लेवल टीमें।

कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने कसी कमर, यूपी-पंजाब और हिमाचल भेजी गईं हाई लेवल टीमें।

हे.जा.स. November 23 2020 23246

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि तीन सदस्यीय टीमें कोरोना को लेकर इन राज्यों में उन जिलों का दौरा करेंगी

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी

एस. के. राणा May 15 2023 44558

देश में कोरोना के 1223 नए केस सामने आए थे जबकि 3 लोगों की मौत हुई थी। साथ ही देश में कुल कोरोना संक्

जानिए ऑप्टोमेट्रिस्ट बनने की योग्यता और संभावनाएं।

जानिए ऑप्टोमेट्रिस्ट बनने की योग्यता और संभावनाएं।

अखण्ड प्रताप सिंह November 15 2021 23796

ऑप्टोमेट्रिस्ट दृष्टि और स्वास्थ्य समस्याओं, दोनों के लिए आंखों की जांच करते हैं और चश्मे व कॉन्टैक्

बलरामपुर में सात पैथोलॉजिस्ट तैनात

बलरामपुर में सात पैथोलॉजिस्ट तैनात

आरती तिवारी September 05 2023 42001

राजधानी लखनऊ के दो बड़ी सरकारी अस्पतालों समेत 19 सीएचसी पर बिना पैथोलॉजिस्ट के ही मरीजों के खून की ज

ग्लोइंग स्किन पाने के ब्यूटी टिप्स l

ग्लोइंग स्किन पाने के ब्यूटी टिप्स l

सौंदर्या राय September 04 2021 37427

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कुछ अलग से करने की ज़रूरत नहीं है, बस अपने रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ ब्यूट

गोरखपुर जैसे शहर में कम नर्सिंग संस्थान होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है: आशुतोष मिश्रा

गोरखपुर जैसे शहर में कम नर्सिंग संस्थान होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है: आशुतोष मिश्रा

आनंद सिंह March 13 2022 62613

गंगोत्री देवी स्कूल आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीच्यूट की ख्याति दूर-दूर तक है। हमारे शिक्षक मंझे

Login Panel