देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रे नियो फार्मा लखनऊ में लॉन्‍च प्रदेश और उभरते क्षेत्रीय बाजारों में बेहतर स्‍वास्‍थ्‍यसेवा तक पहुंच बढ़ाई

जीवनशैली से संबंधित बीमारियों के बढ़ते मामले स्वास्थ्य जागरूकता में वृद्धि विश्वसनीय उपचार विकल्पों की बढ़ती मांग प्रमुख कारण हैं। रे नियो फार्मा इन बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए मजबूत वितरण नेटवर्क, विश्वसनीय डॉक्टर पार्टनरशिप और उभरते स्वास्थ्य बाजारों में निरंतर दवा उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 16 2026 Updated: May 16 2026 01:23
0 2114
रे नियो फार्मा लखनऊ में लॉन्‍च प्रदेश और उभरते क्षेत्रीय बाजारों में बेहतर स्‍वास्‍थ्‍यसेवा तक पहुंच बढ़ाई Ray Neo Pharma Launches in Lucknow amit patni
लखनऊ ।अगली पीढ़ी की फार्मास्यूटिकल कंपनी रे नियो फार्मा ने औपचारिक रूप से लखनऊ में अपना कामकाज शुरू कर दिया है। ‍कंपनी उत्तर प्रदेश तथा आसपास के टियर II और टियर III बाजारों में गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के अपने संकल्प को और मजबूत कर रही है। यह घोषणा शहर में हुई प्रेस मीट के दौरान की गई। कंपनी की नेतृत्व टीम ने इस दौरान कंपनी के लंबे समय के स्वास्थ्य विजन, क्षेत्रीय विकास योजना और मरीज-केंद्रित देखभाल पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। लखनऊ को उत्तर भारत की रणनीति के मुख्य केंद्रों में से एक बनाते हुए रे नियो फार्मा शहर की महत्वपूर्ण भूमिका का फायदा उठाना चाहती है। लखनऊ उत्तर प्रदेश और आस-पास के राज्यों के लिए एक बड़ा चिकित्सा और रेफरल हब है। इस क्षेत्र के टियर 2 और टियर 3 बाजारों के मरीज लखनऊ जैसे शहरों पर उन्नत इलाज के लिए निर्भर हैं। कंपनी इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की आसानी से उपलब्धता और लगातार इलाज को बेहतर बनाने के लिए अच्छे अवसर देख रही है।
यह बेल्ट देश के सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य बाजारों में से एक है, जहां पुरानी और जीवनशैली से संबंधित बीमारियों के बढ़ते मामले, स्वास्थ्य जागरूकता में वृद्धि तथा विश्वसनीय उपचार विकल्पों की बढ़ती मांग प्रमुख कारण हैं। रे नियो फार्मा इन बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए मजबूत वितरण नेटवर्क, विश्वसनीय डॉक्टर पार्टनरशिप और उभरते स्वास्थ्य बाजारों में निरंतर दवा उपलब्धता सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

रे नियो फार्मा 90 से अधिक फॉर्मुलेशन्स का एक बड़ा पोर्टफोलियो पेश कर रही है, जिसमें एक्यूट और क्रॉनिक दोनों प्रकार की थेरेपी शामिल हैं। साथ ही कंपनी उन्नत फॉर्मुलेशन्स की एक बढ़ती पाइपलाइन पर भी काम कर रही है। कंपनी का पोर्टफोलियो प्रमुख थेरेपी क्षेत्रों को कवर करता है, जिनमें एंटीबायोटिक्स एंटी-डायबिटिक केयर, गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल (पेट संबंधी) उपचार दर्द और ऑर्थोपेडिक प्रबंधन श्वास संबंधी और एलर्जी केयर कार्डियक थेरेपी तथा डर्मेटोलॉजी शामिल हैं।

अमित पाटनी द्वारा स्थापित रे नियो फार्मा टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता की मजबूत विरासत को साथ लेकर आई है। इस क्रॉस-सेक्टर विशेषज्ञता कंपनी के आधुनिक चुस्त और नैतिक रूप से संचालित फार्मास्यूटिकल बिजनेस बनाने तथा दीर्घकालिक स्वास्थ्य प्रभाव सुनिश्चित करने की दृष्टि को मजबूती प्रदान करती है। अमित पाटनी फाउंडर रे नियो फार्मा ने कहा लखनऊ उत्तर प्रदेश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे इस भौगोलिक क्षेत्र के मरीजों के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। इस क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें लगातार बढ़ रही हैं, खासकर पुरानी बीमारियों के प्रबंधन, किफायती उपचार और उपचार की निरंतरता को लेकर। रे नियो फार्मा में हमारा फोकस डॉक्टर्स और स्वास्थ्य सेवा के हितधारकों के साथ मजबूत साझेदारी बनाना तथा उभरते बाजारों में गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

कंपनी उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश दिल्ली-एनसीआर और इस क्षेत्र के अन्य तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। इन-हाउस क्षमताओं को महत्‍वपूर्ण मैन्‍युफैक्‍चरिंग पार्टनरशिप के साथ जोड़ने वाले लचीले ऑपरेटिंग मॉडल के साथ, रे नियो फार्मा गुणवत्ता और अनुपालन के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए कुशलतापूर्वक अपना दायरा बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिसर्च गवर्नेंस और नैतिक स्वास्थ्य प्रथाओं पर मजबूत फोकस के साथ कंपनी का लक्ष्य पूरे भारत में डॉक्‍टरों स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं तथा मरीजों के लिए एक विश्वसनीय और भरोसेमंद पार्टनर के रूप में उभरना है।
  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

शाहजहांपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई टेंशन

शाहजहांपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई टेंशन

आरती तिवारी June 28 2023 30560

चिकित्सकों के मुताबिक, मानसून के दस्तक देने से पानी भरने और मच्छरजनित रोगों का खतरा मंडराने लगेगा। ओ

सर्दी और हार्ट फेलियर: जोखिम के कारक और रोकथाम

सर्दी और हार्ट फेलियर: जोखिम के कारक और रोकथाम

लेख विभाग December 15 2021 31020

हार्ट फेलियर को उसकी शुरूआती अवस्‍था में सही समय पर इलाज, उपचार के अनुपालन, जीवनशैली में बदलाव और का

चूहों के दिमाग में इंसानी ब्रेन सेल्स

चूहों के दिमाग में इंसानी ब्रेन सेल्स

हे.जा.स. October 19 2022 32113

मानव मस्तिष्क को समझने और मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए, वैज्ञानिक नए नए प्रयोग करते

कोरोना को लेकर आई राहतभरी खबर, मुंबई में 24 घंटे में नहीं आया कोई केस

कोरोना को लेकर आई राहतभरी खबर, मुंबई में 24 घंटे में नहीं आया कोई केस

विशेष संवाददाता January 29 2023 26671

महाराष्ट्र से राहत भरी खबर सामने आ रही है। बृहन्मुंबई महानगर शहर में कोरोना फैलने से रोकने में कामय

बिना स्टाफ, मशीनरी और पैथोलॉजी के चल रहा 70 बेड का सरकारी ट्रामा सेंटर

बिना स्टाफ, मशीनरी और पैथोलॉजी के चल रहा 70 बेड का सरकारी ट्रामा सेंटर

रंजीव ठाकुर July 24 2022 34667

सीतापुर जनपद के खैराबाद में 19 दिसम्बर 2016 से 70 बेड का ट्रामा सेंटर संचालित हो रहा है लेकिन जरूरी

कमजोर इम्युनिटी और मानसिक रोग कोरोना को जोखिम बढ़ाते हैं: शोध

कमजोर इम्युनिटी और मानसिक रोग कोरोना को जोखिम बढ़ाते हैं: शोध

लेख विभाग April 16 2022 28019

आपने कोरोना का टीकाकरण करा रखा है लेकिन मनोरोग से परेशान हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यह स

मेरठ मेडिकल कॉलेज उधार मांग रहा दवाएं, मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन मौन

मेरठ मेडिकल कॉलेज उधार मांग रहा दवाएं, मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन मौन

विशेष संवाददाता July 29 2022 19393

उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन अस्पतालों में दवा की सप्लाई ढंग से नहीं कर पा रहा है जिसका खामि

अमर हुए पूर्व बीएसएफ जवान, उनके अंगदान से तीन मरीज़ों को मिला नया जीवन 

अमर हुए पूर्व बीएसएफ जवान, उनके अंगदान से तीन मरीज़ों को मिला नया जीवन 

एस. के. राणा October 09 2022 62952

राकेश कुमार के भतीजे जो एम्स ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन चिकित्सा विभाग में जूनियर रेजिडेंट हैं, उन्ह

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए प्रवेशपत्र जारी

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए प्रवेशपत्र जारी

रंजीव ठाकुर July 23 2022 31210

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 24 जुलाई को स्टाफ नर्स (पुरुष) की मुख्य परीक्षा आयोजित की जानी थी

शहीद पथ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्त्री रोग विभाग में अत्याधुनिक चिकित्सिकीय सुविधाएं शुरू

शहीद पथ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्त्री रोग विभाग में अत्याधुनिक चिकित्सिकीय सुविधाएं शुरू

रंजीव ठाकुर May 07 2022 100819

प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष, डॉ स्मृति अग्रवाल ने कहा कि अब से डॉ राम मनोहर लोहिया

Login Panel