देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

राज्यों को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त टीका मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘बहुत कम समय में ऑक्सीजन के उत्पादन को 10 गुना बढ़ाया गया। जरूरी दवाओं का उत्पादन भी कई गुना बढ़ाया गया।’’

एस. के. राणा
June 08 2021 Updated: June 08 2021 01:53
0 29868
राज्यों को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त टीका मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि अब 18 से 44 साल के आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए भी राज्यों को टीका मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा और अगले दो सप्ताह में इससे जुड़़े दिशानिर्देश तय कर लिए जाएंगे।

उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि पूरे देश में सभी लिए के मुफ्त टीकाकरण 21 जून से शुरू होने की उम्मीद है।

मोदी ने कई विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बयानों का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कहा कि टीकाकरण को लेकर राजनीतिक छींटाकशी उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज दीपावली तक उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने राज्यों को 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए टीका राज्यों को मुफ्त उपलब्ध कराने संबंधी घोषणा उस वक्त की है जब दिल्ली और पंजाब समेत कई विपक्ष शासित राज्यों की सरकारों ने हाल के महीनों में टीके की कमी और राज्य के स्तर पर टीके की खरीद में दिक्कतों का मुद्दा कई बार उठाया था।

मोदी ने कहा, ‘‘आज ये निर्णय़ लिया गया है कि राज्यों के पास टीकाकरण से जुड़ा जो 25 प्रतिशत काम था, उसकी जिम्मेदारी भी भारत सरकार उठाएगी। ये व्यवस्था आने वाले 2 सप्ताह में लागू की जाएगी। इन दो सप्ताह में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर नई गाइडलाइंस के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लेंगी।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि 21 जून से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों को मुफ्त टीका देगी। किसी भी राज्य सरकार को टीके पर कुछ खर्च नहीं करना होगा।

उन्होंने घोषणा की, ‘‘देश में बन रहे टीके में से 25 प्रतिशत, निजी क्षेत्र के अस्पताल सीधे ले पाएं, ये व्यवस्था जारी रहेगी। निजी अस्पताल, वैक्सीन की निर्धारित कीमत के उपरांत एक डोज पर अधिकतम 150 रुपए ही सेवा शुल्क ले सकेंगे। इसकी निगरानी करने का काम राज्य सरकारों के ही पास रहेगा।’’

प्रधानमंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि वे कोरोना रोधी टीकाकरण से जुड़ी अफवाहों से बचें और टीकाकरण को लेकर जागरुकता बढ़ाने में मदद करें।

राष्ट्र के नाम संबोधन में मोदी ने यह भी कहा कि 2014 में देश में टीकाकरण की कवरेज 60 फीसदी थी, लेकिन उनके पिछले पांच-छह वर्षों में इसे बढ़ाकर 90 प्रतिशत कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर से हम भारतवाासियों की लड़ाई जारी है। अनेक देशों की तरह भारत भी बड़ी पीड़ा से गुजरा है। हम में से कई लोगों ने अपने परिजनों, परिचितों को खोया है। ऐसे सभी परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बीते 100 वर्षों में आई यह सबसे बड़ी महामारी है। इस तरह की महामारी आधुनिक विश्व ने न देखी थी न अनुभव की थी। इस महामारी के खिलाफ हमारा देश कई मोर्चों पर एक साथ लड़ा है।’’

उनके मुताबिक, ‘‘देश में एक नयी स्वास्थ्य अवसरंचना तैयार की गई। अप्रैल और मई में ऑक्सीजन की मांग अकल्पनीय रूप से बढ़ गई थी। भारत के इतिहास में कभी इतनी मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत महसूस नहीं की गई थी। इस जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार के सभी तंत्र लगे।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘बहुत कम समय में ऑक्सीजन के उत्पादन को 10 गुना बढ़ाया गया। जरूरी दवाओं का उत्पादन भी कई गुना बढ़ाया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना जैसे अदृश्य और रूप बदलने वाले दुश्मन के खिलाफ लड़ाई में सबसे प्रभावी हथियार प्रोटोकॉल का पालन है।’’

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ट्रांसप्लांट के लिए, लिवर को खरीदा या बेचा नहीं जा सकता: डॉ आशीष कुमार मिश्रा

रंजीव ठाकुर May 21 2022 44731

डॉक्टर अपनी मर्जी से किसी का लिवर ट्रांसप्लांट नहीं कर सकते हैं। इसके लिए राज्य और केन्द्र सरकार की

देश में मंकीपॉक्स संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया

देश में मंकीपॉक्स संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया

रंजीव ठाकुर July 22 2022 29684

देश में एक बार फिर मंकी पॉक्स संक्रमण का नया मामला सामने आया है और वह भी केरल से ही है तथा यह व्यक्त

राहत; चार और भारतीय कंपनियां कोविड रोधी टीकों का उत्पादन शुरू करेंगी।

राहत; चार और भारतीय कंपनियां कोविड रोधी टीकों का उत्पादन शुरू करेंगी।

एस. के. राणा August 05 2021 25854

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि अक्टूबर-नवंबर तक चार और भारतीय कंपनियो

दंत चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश सरकार करेगी बेहतर कार्य: ब्रजेश पाठक

दंत चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश सरकार करेगी बेहतर कार्य: ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार February 20 2023 27872

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए संस्थान को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि पहली बार ल

डेंगू एवं मलेरिया से बचने के लिए अपनाएँ ये कारगर उपाय

डेंगू एवं मलेरिया से बचने के लिए अपनाएँ ये कारगर उपाय

श्वेता सिंह September 27 2022 24946

इस मौसम में भारत के कई राज्यों में डेंगू और मलेरिया का कहर बरप रहा है। यह बीमारी एडीज नामक मच्छर के

देवी शीतला हॉस्पिटल एंड ट्रामा केअर सेंटर का हुआ उद्घाटन।

देवी शीतला हॉस्पिटल एंड ट्रामा केअर सेंटर का हुआ उद्घाटन।

February 12 2021 25348

अब लालगंज वासियों को एक्सीडेंटल केस में दिल्ली इलाहाबाद लखनऊ जाने की जरूरत नहीं होगी, दिल्ली जैसी सु

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 8 महिने में वैक्सीन के 4 सैंपल फेल

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 8 महिने में वैक्सीन के 4 सैंपल फेल

हे.जा.स. May 06 2023 61166

कोरोना की वैक्सीन के आठ माह के भीतर चार सैंपल फेल हो चुके हैं। एक सैंपल वर्ष 2021 में फेल हो चुका है

सर्दियों में चेहरे को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

सर्दियों में चेहरे को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

सौंदर्या राय November 16 2021 28744

ठंडी हवाएं स्किन की नमी को सोख लेती हैं जिससे त्‍वचा पर रूखापन आ जाता है। इस रूखेपन को दूर करने के ल

लुक्सर जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप

लुक्सर जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप

आरती तिवारी November 24 2022 25965

ग्रेटर नोएडा में स्थित लुक्सर जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मामले के बाद जिला प्रशा

सर्दियों में फटने लगतें हैं होंठ, घरेलू उपाय से बनाएं गुलाबी।

सर्दियों में फटने लगतें हैं होंठ, घरेलू उपाय से बनाएं गुलाबी।

सौंदर्या राय December 25 2021 47103

फटे होंठों से निजात पाने के लिए लोग वैस्लीन, जैली, लिप बाम जैसी चीजों की मदद लेते हैं, लेकिन राहत फि

Login Panel