











































प्रतीकात्मक चित्र
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही वेटिलेटरयुक्त इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे गंभीर मरीजों के इलाज के साथ ही मेजर सर्जरी और इमरजेंसी भी शुरू करने की तैयारी है। जल्द ही पांच विभागों की इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) शुरू होगी। सबसे पहले 16 बेड का आईसीयू जनरल सर्जरी विभाग का तैयार किया जा रहा है। इसके बाद अन्य विभागों के 16-16 बेड के आईसीयू बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
एम्स (AIIMS) में प्रतिदिन स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति हो रही है। रोज नए-नए वार्ड शुरू किए जा रहे हैं। एम्स में 18 विभागों से अधिक की ओपीडी (OPD) चल रही हैं। इनमें प्रतिदिन लगभग तीन हजार मरीज (patients) इलाज के लिए आ रहे हैं।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (Gynecology and Obstetrics Department) की टीम ने प्रसव कराना भी शुरू कर दिया है। वर्तमान में स्त्री एवं प्रसूति रोग व पीडियाट्रिक विभाग (Pediatric department) को छोड़कर अन्य किसी विभाग का आईसीयू नहीं चल रहा था। इसे देखते हुए एम्स प्रशासन ने शुरुआती पांच विभागों का आईसीयू (ICU) शुरू करने का फैसला लिया है।
पांच विभागों में संचालित होगा आईसीयू
एम्स में फौरी तौर पर पांच विभागों में आईसीयू शुरू होगा। इसमें जनरल सर्जरी (General Surgery), एनेस्थीसिया (Anesthesia), पल्मोनरी मेडिसिन (Pulmonary Medicine) और जनरल मेडिसिन (General Medicine) शामिल है। पीडियाट्रिक विभाग में एनआईसीयू (NICU) शुरू हो चुका है। इनमें सर्जरी विभाग के 16 बेड के आईसीयू लगभग तैयार हो चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एक माह के अंदर सभी आईसीयू तैयार हो जाएंगे, इसके बाद एम्स निदेशक आईसीयू का उद्घाटन करेंगी।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी नियुक्ति
एम्स में जल्द ही विशेषज्ञ (specialist) पदों पर डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसकी तैयारी एम्स प्रशासन ने शुरू कर दी है। पहले चरण में 170 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी, जिसका इंटरव्यू हो चुका है। बताया जा रहा है कि इन पदों पर तैनाती होने के बाद दूसरे फेज के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों (doctors) की वैकेंसी निकाली जाएगी।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1253
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1071
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 504
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73498
आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी इस लिंक पर जाकर http://uppsc.up.nic.in/Notifications.aspx पर जाकर निर्देशों
पीएम नरेन्द्र मोदी ने डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन किया। इस दौरान डब्
फाइलेरिया एक घातक बीमारी है। ये साइलेंस रहकर शरीर को खराब करती है। प्रदेश में लोगों को फाइलेरिया की
अभियान के अंतर्गत इस माह में स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा, स्कूल केन्द्रित गतिविधियां, पोषण पंचायत,गृह
चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थय मंत्र
यूपी में पांच वर्ष तक के अति कुपोषित व मध्यम कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य
जीका वायरस मुख्य रूप से एक संक्रमित एडीज प्रजाति के मच्छर (एई इजिप्टी और एई अल्बोपिक्टस) के काटने से
ल्यूपिन यूएसएफडीए द्वारा उठाई गई चिंताओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और इन मुद्दों को जल्द से जल
डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर जरूरतमन्द मरीजों को रक्
स्ट्रॉबेरी से बना फेस पैक आपके चेहरे के लिए किसी जादू से कम नहीं है। स्ट्रॉबेरी कई तरह के विटामिन्स

COMMENTS