देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

मच्छर भगाने के लिए स्प्रे, तेल या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले जान लें साइड इफेक्ट्स

मच्छरों से बचने के लिए स्प्रे, क्रीम या ऑयल का इस्तेमाल करने से त्वचा पर रैशेज, सूजन, जलन या फिर एलर्जी भी हो सकती है। सेंसिटिव स्किन को बचाने के साथ साथ ऐसे प्रोडक्ट्स को अपनी आंख के आसपास प्रयोग करने से पूरी तरह से बचें।

श्वेता सिंह
August 19 2022 Updated: August 19 2022 03:23
0 40308
मच्छर भगाने के लिए स्प्रे, तेल या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले जान लें साइड इफेक्ट्स प्रतीकात्मक चित्र

बारिश का मौसम वैसे तो सभी को पसंद है लेकिन ये मनभावन मौसम कई प्रकार की बीमारियों को भी साथ लेकर आता है। इस मौसम में गड्ढों, नालियों में अक्सर गंदा पानी जमा होने से उसमें मच्छर पैदा होने लगते हैं। इन मच्छरों के काटने से लोगों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी कई तरह की खतरनाक बीमारियां फैलने लगती हैं। इससे बचने के लिए लोग अपनी स्किन पर क्रीम या तेल अप्लाई कर लेते हैं; जिसके विज्ञापन अक्सर टेलीविजन पर दिखाए जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है ये आपकी त्वचा के लिए कितना हानिकारक साबित हो सकता है? 

 

मच्छरों से बचने के लिए स्प्रे (spray), क्रीम (creams) या ऑयल (oils) का इस्तेमाल करने से त्वचा पर रैशेज (skin rashes), सूजन (swelling), जलन (irritation) या फिर एलर्जी (allergies) भी हो सकती है। सेंसिटिव स्किन को बचाने के साथ साथ ऐसे प्रोडक्ट्स को अपनी आंख के आसपास प्रयोग करने से पूरी तरह से बचें। दरअसल इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के हानिकारक केमिकल (harmful chemicals) का इस्तेमाल किया जाता है जो आपकी नाजुक त्वचा और आंखों के लिए काफी नुकसानदायक (side effects) हो सकता है।

 

मानसून के मौसम में मच्छरों से बचाव के लिए मार्केट प्रोडक्ट प्रयोग करने से बेहतर है कि नेचुरल उपाय अपनाए जाएं। इससे त्वचा हेल्दी रहने के साथ साथ किसी तरह के नुकसान से भी बच जाती है।

 

नारियल का तेल हर घर में आसानी से उपलब्ध होता है। नारियल तेल (Coconut oil) या फिर ऑलिव ऑयल (olive oil) में सिट्रोनेला एसेंशियल ऑयल (citronella essential oil) को मिलाकर त्वचा पर लगाने से मच्छरों से बचाव तो होगा ही साथ ही साथ स्किन पर भी कोई साइड इफेक्ट (side effect on skin) नहीं होता।

 

मच्छरों को दूर भगाने वाले मार्केट प्रोडक्ट से होने वाले नुकसान से बचने के लिए नीम के तेल में लेमनग्रास (Lemongrass) और नीलगिरी का तेल (eucalyptus oil) मिक्स करके भी स्किन पर लगाया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अफ्रीकन स्वाइन फीवर से हजारों सुअरों की मौत के बाद अलर्ट

अफ्रीकन स्वाइन फीवर से हजारों सुअरों की मौत के बाद अलर्ट

जीतेंद्र कुमार February 06 2023 33415

विशेषज्ञों का कहना है कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर वायरस से व्यक्ति संक्रमित नहीं हो पाता है। दरअसल अफ्रीक

चमत्कार: डॉक्टगरों ने मरीज की भोजन नली से निकाला सबसे बड़ा ट्यूमर

चमत्कार: डॉक्टगरों ने मरीज की भोजन नली से निकाला सबसे बड़ा ट्यूमर

एस. के. राणा May 14 2023 40689

प्रोफेसर अनिल अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि मरीज को खाना निगलने में परेशानी हो रही थी। जांच की त

चेहरे के पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएँ घरेलू उपाय, चेहरे को सुन्दर और आकर्षक बनायें

चेहरे के पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएँ घरेलू उपाय, चेहरे को सुन्दर और आकर्षक बनायें

सौंदर्या राय February 21 2022 27533

चेहरे को पिंपल्स फ्री और शाइनी बनाना चाहतीं हैं, तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं बस आपको अपनी

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

हे.जा.स. February 22 2021 26257

यह विश्व में पहला मामला है जब बर्ड फ्लू का वायरस मनुष्य में प्रवेश कर गया हो। उन्होंने कहा कि यह पक्

अब इस जिला अस्पताल में मिलेगा कैंसर का इलाज

अब इस जिला अस्पताल में मिलेगा कैंसर का इलाज

हे.जा.स. May 07 2023 31181

डॉ. केपी गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पताल रीवा को कैंसर रोग का संभागीय डिपो बना दिया गया है, इसलिए अब

कोविड-19 प्रतिबंधों के खिलाफ ओटावा में जनता सड़कों पर, आपातकाल की घोषणा

कोविड-19 प्रतिबंधों के खिलाफ ओटावा में जनता सड़कों पर, आपातकाल की घोषणा

हे.जा.स. February 07 2022 33286

ओटावा में सप्ताहांत में फिर से हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। प्रतिबंधों का विरोध कर रहे ‘‘स

गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में होना स्वस्थ शिशु की गारण्टी  - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में होना स्वस्थ शिशु की गारण्टी - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर February 09 2021 26118

राज्य सरकार कुपोषित बच्चों के लिये उचित पोषण की व्यवस्था आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से करती है। को

ऑफिस के काम का हो रहा है टेंशन तो अपनाएं ये उपाय

ऑफिस के काम का हो रहा है टेंशन तो अपनाएं ये उपाय

हे.जा.स. May 11 2023 28466

हम लोग रोजमर्रा के काम करते है और इन कामों की वजह से कभी कभी टेंशन में आ जाते है। टेंशन ऐसी होती की

आइवरमेक्टिन के कारण यूपी में कोविड-19 पर रोक लगी: डॉ सूर्यकान्त

आइवरमेक्टिन के कारण यूपी में कोविड-19 पर रोक लगी: डॉ सूर्यकान्त

रंजीव ठाकुर July 24 2022 28494

कोविड 19 महामारी ने पिछले ढाई साल से मानवता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। विश्व आइवरमेक्टिन दिवस

मैनपुरी में बुखार, अस्थमा और हार्ट अटैक का प्रकोप

मैनपुरी में बुखार, अस्थमा और हार्ट अटैक का प्रकोप

विशेष संवाददाता February 15 2023 33026

जिला अस्पताल में बीते दिन मरीजों की भारी भीड़ रही। जहां अस्पताल में बुखार, अस्थमा और हार्ट की दिक्कत

Login Panel