











































Director Prof. Dr. CM Singh and Doctor's team'
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सहयोग से वार्षिक अनुसंधान दिवस का शोध प्रकोष्ठ द्वारा प्रो. डॉ. अमित कौशिक एसो डीन शोध डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इस वैज्ञानिक आयोजन में संस्थान के संकाय सदस्यों स्नातकोत्तर एवं स्नातक विद्यार्थियों तथा पीएचडी शोधार्थियों को अपने शोध एवं वैज्ञानिक कार्यों को प्रस्तुत करने के लिए मंच प्रदान किया। अनुसंधान दिवस के अंतर्गत 11 सितंबर को संकाय सदस्यों पीजी/यूजी विद्यार्थियों एवं पीएचडी शोधार्थियों द्वारा वैज्ञानिक प्रस्तुतियां दी गईं। 12 को संकाय सदस्यों की वैज्ञानिक प्रस्तुतियों के साथ शोध गतिविधियां आगे बढ़ीं। इन वैज्ञानिक सत्रों के माध्यम से शोधकर्ताओं को विशेषज्ञों के समक्ष अपने कार्य को प्रस्तुत करने तथा वैज्ञानिक विचार-विमर्श एवं ज्ञान के आदान-प्रदान का अवसर मिला।
कार्यक्रम का मुख्य रिसर्च डे ओरेशन एवं औपचारिक समारोह 12 सितंबर को संस्थान के अकादमिक ब्लॉक की 10वीं मंजिल स्थित सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना बिहार के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर गुजरात के निदेशक प्रो. डॉ. दीपक बी. सक्सेना विशिष्ट अतिथि एवं रिसर्च डे ओरेटर के रूप में उपस्थित रहे। औपचारिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. डॉ. विक्रम सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएमएलआईएमएस के स्वागत संबोधन से हुई। प्रो. डॉ. राजन भटनागर डीन ने रिसर्च सेल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। प्रो. डॉ. अरविन्द कुमार सिहं चिकित्सा अधीक्षक ने रिसर्च डे ओरेटर का परिचय प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का आकर्षण प्रो. डॉ दीपक बी. सक्सेना द्वारा दिया गया रिसर्च डे ओरेशन रहा। रिसर्च डे ओरेटर एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों का सम्मान किया गया तथा वैज्ञानिक प्रस्तुतियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। मुख्य अतिथि प्रो. ब्रिगे डॉ. राजू अग्रवाल ने संकाय सदस्यों शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन प्रो. डॉ. अमित कौशिक एसोसिएट डीन (रिसर्च) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। छठे वार्षिक अनुसंधान दिवस का सफल आयोजन संस्थान में अनुसंधान नवाचार वैज्ञानिक सोच तथा अंतरविषयक सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा। इस आयोजन ने युवा शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को वरिष्ठ विशेषज्ञों से संवाद करने अपने शोध कार्यों को प्रस्तुत करने तथा गुणवत्तापूर्ण जैव-चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए प्रेरित होने का अवसर प्रदान किया।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1239
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 847
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 518
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 476
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 469
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 371
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 357
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 350
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 308
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5915
एस. के. राणा February 01 2026 0 5894
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5544
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87442
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36092
लेख विभाग March 19 2022 0 35672
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
खराब स्किन केयर रूटीन अपनाने पर भी एड़ियां फटने लगती है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन की कमी और हार्
जिले में कोविड-19 के नए वेरिएंट से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग, दो गज की दूरी का अनुपालन करने हेतु सचे
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार को कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ खुराक नि:शुल्क देने की
अस्थमा वाले मरीजों के लिए AC की हवा और भी हानिकारक होती है। अगर आप AC लगवा रहें हैं तो एक बात हमेशा
जब कोई धूम्रपान करता है तो बीड़ी या सिगरेट का धुआं पीने वाले के फेफडे़ में 30% जाता है और आस-पास के व
Self-diagnosis reflects a shift toward patient empowerment, driven by digital access and systemic ga
अगर आप इन सब्जियों का इस्तेमाल करते है तो हो जाइए सावधान, जी हां ऐसे में अगर आपको मॉनसून में स्वस्थ
Ocugen को अमेरिकी में वैक्सीन के व्यापार का अधिकार होगा। वह क्लिनिकल विकास, नियामक अनुमोदन (EUA सह
टीबी मरीजों को गोद लेने वालों का अब निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेल
इस वर्ष राष्ट्रीय निमोनिया दिवस की थीम “निमोनिया अफ्फेक्ट्स एवरीवन” रही यानी निमोनिया सभी को प्रभावि

COMMENTS