देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गंभीर हार्ट फेलियर 77-वर्षीय महिला का मैक्स लखनऊ में उन्नत कार्डियक प्रक्रिया से सफल इलाज 

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के डॉक्टरों ने गंभीर हार्ट फेलियर और शरीर में ख़ून‌ के बहाव की गंभीर समस्या से जूझ रही 77-वर्षीय महिला का सफल इलाज किया। डॉक्टरों ने एडवांस्ड कार्डियक पेसिंग प्रक्रिया के जरिए मरीज की जान बचाई।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 16 2026 Updated: May 16 2026 00:03
0 1911
गंभीर हार्ट फेलियर  77-वर्षीय महिला का मैक्स लखनऊ में उन्नत कार्डियक प्रक्रिया से सफल इलाज  Max Hospital lucknow Dr Danish Hasan kazmi
 
लखनऊ। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के डॉक्टरों ने गंभीर हार्ट फेलियर और शरीर में ख़ून‌ के बहाव की गंभीर समस्या से जूझ रही 77-वर्षीय महिला का सफल इलाज किया। डॉक्टरों ने एडवांस्ड कार्डियक पेसिंग प्रक्रिया के जरिए मरीज की जान बचाई। लखनऊ निवासी श्रीमती नमिता श्रीवास्तव पिछले एक महीने से लगातार तेज दिल की धड़कन अनियमित होने सांस फूलने कमजोरी चक्कर आने और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से परेशान थीं। वह पहले से हाई ब्लड प्रेशर और दिल के बढ़ने तथा कमजोर होने की मरीज थीं। उनके दिल की पंपिंग क्षमता काफी कम हो चुकी थी जो हार्ट फेलियर का संकेत था। पिछले महीने वह कई बार घर पर बेहोश भी हो चुकी थीं।
 
बेहतर इलाज के लिए श्रीमती नमिता श्रीवास्तव को मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ की इमरजेंसी में लाया गया। जांच में डॉक्टरों ने पाया कि उन्हें बार-बार एट्रियल फिब्रिलेशन की समस्या हो रही थी जिसमें दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है। साथ ही उन्हें टैकी-ब्रेडी सिंड्रोम भी था जिसमें दिल की धड़कन कभी बहुत तेज और कभी बहुत धीमी हो जाती है। उनकी स्थिति कार्डियोजेनिक शॉक तक पहुंच चुकी थी और किडनी पर भी असर पड़ने लगा था जिससे यूरिन आउटपुट कम हो गया था। हालांकि दिल की धमनियां सामान्य थीं, लेकिन डॉक्टरों ने पाया कि दिल की इलेक्ट्रिकल सिस्टम पर गंभीर असर पड़ा है। साथ ही उन्हें लेफ्ट बंडल ब्रांच ब्लॉक की समस्या भी थी, जिससे दिल के बाएं हिस्से तक इलेक्ट्रिकल सिग्नल पहुंचने में देरी हो रही थी और हार्ट फेलियर की स्थिति और गंभीर हो रही थी।
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के कार्डियोलॉजी विभाग के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. दानिश हसन काज़मी के नेतृत्व में कार्डियोलॉजी टीम ने मरीज का सीआरटी-पी इम्प्लांटेशन किया। यह एक उन्नत पेसमेकर थेरेपी है, जो दिल के दोनों हिस्सों की धड़कन को एक साथ संतुलित कर दिल की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करती है। प्रक्रिया के बाद मरीज की स्थिति में काफी सुधार देखा गया। दिल की धड़कन स्थिर हुई और हार्ट फेलियर के लक्षणों में भी राहत मिली। लगातार कार्डियक मॉनिटरिंग और अन्य जरूरी इलाज के बाद मरीज को स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
 डॉ दानिश हसन काज़मी ने कहा सीआरटी-पी जैसी उन्नत कार्डियक रिदम मैनेजमेंट थेरेपी सही समय पर किए जाने पर हार्ट फेलियर के मरीजों की जिंदगी और जीवन की गुणवत्ता में बड़ा सुधार ला सकती है। खासतौर पर बुजुर्ग मरीजों में सांस फूलना, दिल की धड़कन तेज होना, चक्कर आना या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो समय पर जांच और इलाज बेहद जरूरी है। यह जटिल कार्डियक केस का सफल इलाज मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ की उन्नत और मरीज केंद्रित कार्डियक सेवाओं को दर्शाता है। अस्पताल आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ क्षेत्र में गंभीर और जटिल हृदय रोगों के इलाज की सुविधाओं को लगातार मजबूत कर रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

प्रयागराज में मिला म्यूटेंट-6 वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

प्रयागराज में मिला म्यूटेंट-6 वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

विशेष संवाददाता May 29 2023 40715

म्यूटेंट-6 वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए बरतें सतर्कता|

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए बरतें सतर्कता|

हुज़ैफ़ा अबरार September 05 2021 27710

डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है जो दिन के समय सक्रिय रहता है और घर के भीतर साफ़ पानी मे

दो महीने में टीके की बड़ी मात्रा होगी उपलब्ध- डायरेक्टर एम्स दिल्ली

दो महीने में टीके की बड़ी मात्रा होगी उपलब्ध- डायरेक्टर एम्स दिल्ली

एस. के. राणा May 16 2021 31099

स्पुतनिक ने निर्माण के लिए भारत में कई कंपनियों के साथ करार किया है। भारत बायोटेक और एसआईआई द्वारा न

आखिर क्यों सिकुड़ जाती हैं पानी में रहने से उंगलियां?

आखिर क्यों सिकुड़ जाती हैं पानी में रहने से उंगलियां?

लेख विभाग June 09 2023 74790

हम सभी जानते हैं कि देर तक पानी में रहने या नहाने के बाद हाथ और पैर की त्वचा सिकुड़ जाती है लेकिन शा

एक्सपर्ट्स का दावा, कोविड बूस्टर डोज और हृदय रोगों में कोई संबंध नहीं

एक्सपर्ट्स का दावा, कोविड बूस्टर डोज और हृदय रोगों में कोई संबंध नहीं

एस. के. राणा September 29 2022 28446

पिछले काफी समय से यह चर्चा की जा रही है कि कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज की वजह से हार्ट अटैक के केस ब

टीबी मरीज़ों को गोद लिए जाने के कार्यक्रम के ज़रिये मिलेगा मासिक पुष्टाहार

रंजीव ठाकुर May 21 2022 36393

टीबी मरीजों को एनएचएम द्वारा इलाज के दौरान दिए जाने वाले पोषण भत्ते का वितरण नहीं हो रहा है तो ऐसे म

रहस्यमयी बुखार

रहस्यमयी बुखार 'स्क्रब टायफ़स' की चपेट में उत्तर प्रदेश

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 53066

इस बुखार का रहस्य ये है कि सारे लक्षण डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया से मिलते जुलते हैं पर जब टेस्ट करा

Digital disparities among healthcare workers in typing speed between generations, genders, and medical specialties

Digital disparities among healthcare workers in typing speed between generations, genders, and medical specialties

British Medical Journal December 22 2022 34340

Important differences were reported in typing proficiency between age groups, professions, and medic

अमेठी के जिला अस्पताल में लगाए गए कैमरे

अमेठी के जिला अस्पताल में लगाए गए कैमरे

विशेष संवाददाता May 23 2023 33620

अमेठी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर 18 स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे लगने

हृदय रोग में आई.वी.यू.एस. तकनीकी देगा सुनिश्चित परिणाम।

हृदय रोग में आई.वी.यू.एस. तकनीकी देगा सुनिश्चित परिणाम।

हुज़ैफ़ा अबरार March 14 2021 34532

आई.वी.यू.एस. के द्वारा निर्देशित कार्यविधियाँ अत्यधिक सटीक और अधिक लागत-हितैषी होती हैं। यह ब्लॉकेज

Login Panel