देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु

हमदर्द लेबोरेटरीज ने यूनानी चिकित्सा के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने और आधुनिक जीवनशैली और स्वास्थ्य चुनौतियों को समग्र उपचार के माध्यम से संबोधित करने में इसकी प्रासंगिकता को दिखाने के लिए डिस्कवरी चैनल पर यूनानी की कहानी नामक डॉक्यूमेंट्री लॉन्च की।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 16 2026 Updated: May 16 2026 00:29
0 2072
हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु Deputy Chief Minister Brajesh pathak Khalid Rasher m Zobar firangi mahli

लखनऊ। हमदर्द लेबोरेटरीज जो भारत की अग्रणी और विश्वसनीय स्वास्थ्य और वेलनेस कंपनियों में से एक है ने लखनऊ से हेल्दी इंडिया हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में हुई। यह एक बड़े स्तर की सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता पहल की शुरुआत है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण और कम सेवा प्राप्त क्षेत्रों में निवारक स्वास्थ्य सेवा पोषण जागरूकता और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। इस पहल के तहत 30 दिनों का एक अभियान पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के 30 शहरों को कवर करेगा, जिसमें जागरूकता अभियान वेलनेस इंटरैक्शन बीएमआई चेक-अप और सामुदायिक गतिविधियाँ शामिल होंगी। अभियान का पहला चरण लखनऊ से शुरू हो चुका है और यह कानपुर, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, आज़मगढ़, गोरखपुर, बस्ती, फैजाबाद और सीतापुर को कवर करेगा। इसके बाद पटना और भागलपुर से इसी तरह की पहल शुरू की जाएगी।

लखनऊ में आयोजित इस लॉन्च में आयुष और यूनानी क्षेत्र के प्रमुख नामों ने भाग लिया, जिनमें डॉ. नजमुस साहेर डिप्टी डायरेक्टर सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन यूनानी मेडिसिन (CCRUM) डॉ जमाल अख्तर डायरेक्टर यूनानी सर्विसेज उत्तर प्रदेश डॉ अब्दुल कावी प्रिंसिपल गवर्नमेंट यूनानी कॉलेज लखनऊ डॉ. मो खालिद सिद्दीकी, यूनानी विशेषज्ञ और इन्फ्लुएंसर और एराम यूनानी मेडिकल कॉलेज के डॉ. हलीम शामिल थे, जिन्होंने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यह अभियान राष्ट्रीय आयुष मिशन आयुष मंत्रालय के दृष्टिकोण के अनुरूप है और स्वास्थ्य और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की हमदर्द की 120 से अधिक वर्षों की विरासत को आगे बढ़ाता है।

इस पहल पर हमदर्द लेबोरेटरीज इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी अब्दुल मजीद सानी ने कहा हमदर्द में हम मानते हैं कि स्वास्थ्य जागरूकता और पोषण शिक्षा राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के माध्यम से हम स्वस्थ जीवनशैली के विकल्पों को बढ़ावा देने और भारत भर के समुदायों को प्रभावित करने वाली पोषण संबंधी चुनौतियों को दूर करने में सार्थक योगदान देने का लक्ष्य रखते हैं। यह पहल सस्ती सुलभ और समग्र स्वास्थ्य सेवा के प्रति हमदर्द की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही विश्वसनीय वेलनेस समाधान के माध्यम से समुदायों के साथ हमारे जुड़ाव को मजबूत करती है। यह पहल जागरूकता आधारित अभियानों और सार्वजनिक सहभागिता पहलों के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य सेवा और निवारक वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए हमदर्द के बड़े प्रयासों को भी आगे बढ़ाती है। इस साल की शुरुआत में, हमदर्द लेबोरेटरीज ने यूनानी चिकित्सा के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने और आधुनिक जीवनशैली और स्वास्थ्य चुनौतियों को समग्र उपचार के माध्यम से संबोधित करने में इसकी प्रासंगिकता को दिखाने के लिए डिस्कवरी चैनल पर ‘यूनानी की कहानी’ नामक डॉक्यूमेंट्री लॉन्च की।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गर्मी ने सख्त किए अपने तेवर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

गर्मी ने सख्त किए अपने तेवर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

हे.जा.स. May 09 2023 28563

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मई और जून के महीनों के दौरान लू चलने की

आगरा में डेंगू-2 स्ट्रेन के 13 मरीज मिले, जिले में हड़कंप।   

आगरा में डेंगू-2 स्ट्रेन के 13 मरीज मिले, जिले में हड़कंप।   

हे.जा.स. September 27 2021 28898

डॉक्टरों ने बताया है कि डेंगू के 4 स्ट्रेन सामने आए हैं। डेन वन , डेन टू , डेन 3 और डेन 4. इन सब में

डा. सूर्यकान्त आईएमए राष्ट्रीय मानद प्रोफेसर सम्मान से सम्मानित।  

डा. सूर्यकान्त आईएमए राष्ट्रीय मानद प्रोफेसर सम्मान से सम्मानित।  

हुज़ैफ़ा अबरार September 10 2021 31601

डा. सूर्यकान्त को पहले भी अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन, इण्डियन चेस्ट सो

4820 लोगों ने उठाया मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का लाभ

4820 लोगों ने उठाया मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का लाभ

रंजीव ठाकुर August 29 2022 35951

रविवार को जिले के सभी ग्रामीण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य म

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

रंजीव ठाकुर July 30 2022 29038

बहराइच जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर

वर्ष 2025 तक उत्तर प्रदेश को क्षय मुक्त बनाने के लिए सरकार ने झोके संसाधन, जुटा स्वास्थ्य महकमा

वर्ष 2025 तक उत्तर प्रदेश को क्षय मुक्त बनाने के लिए सरकार ने झोके संसाधन, जुटा स्वास्थ्य महकमा

हुज़ैफ़ा अबरार April 04 2022 43415

आयुष्मान भारत और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए तीन हफ्ते का विशेष अभियान चलाकर

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 242 डॉक्टरों के प्रोमोशन का रास्ता साफ।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 242 डॉक्टरों के प्रोमोशन का रास्ता साफ।

हुज़ैफ़ा अबरार December 21 2021 33207

एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में काम करने वाले 130 चिकित्सक प्रोन्नत होकर प्रोफेसर बन जाएंगे। इसी तरह 110

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

हे.जा.स. July 18 2022 22686

मंत्रालय ने शनिवार को कहा, ‘‘अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह पता चलता हो कि बीए.2.75 ओमीक्रो

कोरोनारोधी टीके की चौथी खुराक लेकर आई अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना

कोरोनारोधी टीके की चौथी खुराक लेकर आई अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना

हे.जा.स. March 19 2022 34139

मॉडर्ना ने कहा कि सभी वयस्कों के लिए मंजूरी की खातिर रोग नियंत्रण व रोकथाम केंद्र और चिकित्सा प्रदात

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में जल्द खुलेगा आई बैंक

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में जल्द खुलेगा आई बैंक

विशेष संवाददाता September 09 2022 27008

मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में जल्द ही नेत्र बैंक स्थापित होगा। यहां कार्निया ट्रांस

Login Panel