देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

बादाम खाने से प्री-डायबिटीज स्थिति से जूझ रहे युवाओं में सुधार।

कॉलेज के जो छात्र सुबह नाश्ता नहीं करते, उनके लिए सुबह बादाम खाना एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है। इससे उनके कोलेस्ट्रोल में कमी आई और ब्लड ग्लूकोज में भी सुधार देखने में मिला।

हे.जा.स.
July 09 2021
0 29775
बादाम खाने से प्री-डायबिटीज स्थिति से जूझ रहे युवाओं में सुधार। प्रतीकात्मक

मुंबई।  एक नए अध्ययन से पता चला है कि बादाम खाने से भारत में किशोरों और युवा वयस्कों में सामान्य से ज्यादा ब्लड शुगर वाली स्थिति में ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म सुधारने में मदद मिली। रैंडम तरीके से कंट्रोल किए गए इस क्लिनिकल ट्रायल का उद्देश्य मेटाबॉलिक कार्यप्रणाली पर बादाम खाने के असर को जानना था। 

इसमें मुंबई में रहने वाले 16 से 25 साल के किशोरों और नौजवानों में ब्लड ग्लूकोज, लिपिड, इंसुलिन, और चयनित भड़काऊ मार्कर्स का प्रभाव देखा गया। 

यह स्टडी रैंडम और समानांतर तरीके से की गई है, जिसमें बिगड़े हुए ग्लूकोज मेटाबॉल्जिम से पीड़ित 275 भागीदारों पर स्टडी की गई। 

अध्ययन में बादाम खाने वाले ग्रुप ने तीन महीने तक 56 ग्राम प्रतिदिन बिना भुना हुआ बादाम खाया और कंट्रोल ग्रुप ने इसी कैलोरी के एक नमकीन स्नैक का सेवन किया। बादाम के रूप में स्नैक्स की खपत का परीक्षण आल्मंड ग्रुप में किया गया था, जबकि कंट्रोल ग्रुप ने एक नमकीन स्नैक का सेवन किया था, जो आमतौर पर भारत में इस आयु वर्ग की ओर से खाया जाता है। 

सर विट्ठल्डिस ठाकरसी कॉलेज ऑफ होम साइंस (स्वायत्त) एसएनडीटी वुमन यूनिवर्सिटी (मुंबई) के प्रिंसिपल, प्रमुख जांचकर्ता और पीएचडी, प्रोफेसर डॉ. जगमीत मदान ने कहा,  “किशोरों और युवाओं की जीवन शैली में  सुधार से, जिसमें पोषण और व्यायाम शामिल है, सामान्य से अधिक ब्लड कंट्रोल वाले लोगों में डायबिटीज की प्रगति रोकने की क्षमता है। इस स्टडी के नतीजों से पता चलता है कि बदलाव बड़ा ही हो,  यह जरूरी नहीं है। बस दिन में दो बार बादाम खाने से भी फर्क पड़ सकता है। 

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय मर्सिड के शोधकर्ताओं ने कैलिफोर्निया के बादाम बोर्ड की ओर से वित्त पोषित एक स्टडी में दिखाया गया कि कि कॉलेज के जो छात्र सुबह नाश्ता नहीं करते, उनके लिए सुबह बादाम खाना एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है। मुख्य रूप से नाश्ता न करने वाले कॉलेज के नौजवानों ने या तो बादाम या ग्रैहम क्रैकर्स का सेवन किया। इससे उनके कोलेस्ट्रोल में कमी आई और ब्लड ग्लूकोज में भी सुधार देखने में मिला। रक्त शर्करा के स्तर में सुधार किया, लेकिन बादाम के लाभ अधिक थे। 

जिन लोगों ने बादाम का नाश्ता किया, उन्होंने 8 सप्ताह के अध्ययन में अच्छे एचडीएल-कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाए रखा और ब्लड शुगर में सुधार किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मॉडर्ना वैक्सीन ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ-साथ वायरस के मूल रूप पर भी कारगर 

मॉडर्ना वैक्सीन ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ-साथ वायरस के मूल रूप पर भी कारगर 

हे.जा.स. August 16 2022 35213

एमएचआरए के चीफ एग्जीक्यूटिव जून राइन ने एक बयान में कहा, ब्रिटेन में इस्तेमाल की जा रही कोविड-19 वैक

फिरोजाबाद में डेंगू का कहर, पहुंचे मुख्यमंत्री।  

फिरोजाबाद में डेंगू का कहर, पहुंचे मुख्यमंत्री।  

हे.जा.स. August 30 2021 20770

योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वहां पहुंचने के बाद स्वशासी राजकीय महाव

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

हे.जा.स. January 26 2021 20014

दोनों संस्थान रैगिंग के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से  कैंपस के हर गतिविधि पर

डेंगू का कहर, मच्छर मारने के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना

आरती तिवारी September 17 2022 24183

दिल्ली में मच्छरों के खात्मे के लिए छेड़ी गई जंग अब तेज हो गई है। ऐसे में इस बीमारी को फैलाने वाले म

कैंसर की दवा को लेकर वैज्ञानिकों का दावा

कैंसर की दवा को लेकर वैज्ञानिकों का दावा

एस. के. राणा October 31 2022 30762

उन्होंने दावा किया है कि OMO 103 मेडिसीन ने क्लिनिकल ट्रायल के पहले चरण को सफलतापूर्वक पास कर लिया

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दो टन जीवन रक्षक दवाओं की खेप

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दो टन जीवन रक्षक दवाओं की खेप

हे.जा.स. January 08 2022 28908

भारत ने हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के माध्यम से अफगानिस्तान को कोविडरोधी टीके की 5 लाख खुराक औ

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की स्वीकार्यता के प्रमुख कारण बता रहें डा. सौरभ

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की स्वीकार्यता के प्रमुख कारण बता रहें डा. सौरभ

लेख विभाग March 20 2022 55633

अपने करिश्माई चिकित्सकीय परिणामों के कारण होम्योपैथी प्रमुख चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित हो चु

2-18 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन लाने की तैयारी में भारत बायोटेक। 

2-18 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन लाने की तैयारी में भारत बायोटेक। 

हे.जा.स. February 07 2021 25987

नियमित कक्षायें शुरू कर दी हैं लेकिन अभिभावकों के मन में कोरोना संक्रमण का भय बना हुआ है और वे अपने

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी

एस. के. राणा May 15 2023 43550

देश में कोरोना के 1223 नए केस सामने आए थे जबकि 3 लोगों की मौत हुई थी। साथ ही देश में कुल कोरोना संक्

सनस्पॉट्स हटाकर ख़ूबसूरत बने, अपनाएं घरेलू उपाय

सनस्पॉट्स हटाकर ख़ूबसूरत बने, अपनाएं घरेलू उपाय

सौंदर्या राय June 27 2022 27565

वैसे तो सनस्पॉट्स शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, अगर यह चेहरे पर हुआ तो सारी ख़ूबसूरती को बिग

Login Panel