देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एयरपोर्ट पर टीबी स्क्रीनिंग कैंप, 200 से अधिक कर्मियों की जांच

100 दिवसीय क्षयरोग खोजी अभियान के तहत अमौसी एयरपोर्ट पर चार दिवसीय विशेष शिविर। सार्वजनिक स्थलों व हाई-रिस्क क्षेत्रों में तेज हुई सक्रिय स्क्रीनिंग, एआई आधारित एक्स-रे पर जोर।

हुज़ैफ़ा अबरार
April 30 2026 Updated: May 02 2026 18:49
0 2940
एयरपोर्ट पर टीबी स्क्रीनिंग कैंप, 200 से अधिक कर्मियों की जांच क्षय रोग खोजी अभियान अमौसी एयरपोर्ट पर विशेष शिविर

लखनऊ। ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (अमौसी) पर चार दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार को शिविर के पहले दिन 200 से अधिक ग्राउंड स्टाफ एवं कर्मचारियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई तथा उन्हें रोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अमौसी एयरपोर्ट पर इस प्रकार का यह संभवतः पहला व्यापक स्क्रीनिंग अभियान है।

यह शिविर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा विश्व टीबी दिवस (24 मार्च) के अवसर पर शुरू किए गए 100 दिवसीय सघन क्षय रोग खोजी अभियान के तहत आयोजित किया गया है। शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. निश्चय केसरी, एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. जय यादव लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इंफ्रा लीड शशि कुमार राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. ऋषि कुमार सक्सेना उपस्थित रहे। राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. ऋषि कुमार सक्सेना ने ग्राउंड स्टाफ को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा आप लोग प्रतिदिन हजारों यात्रियों के संपर्क में आते हैं, ऐसे में स्वयं सुरक्षित रहना और लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि समय पर इलाज शुरू हो सके।

डॉ. ऋषि कुमार ने बताया कि 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान जोखिम वाले समुदायों की सक्रिय स्क्रीनिंग के माध्यम से टीबी की शीघ्र पहचान और जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में अहम पहल है। बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों जैसे उच्च-आवागमन वाले सार्वजनिक स्थलों पर शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों तक जांच, परामर्श और जागरूकता सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।

अभियान के तहत हाई-रिस्क समूहों की सक्रिय स्क्रीनिंग के साथ एआई आधारित एक्स-रे जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है तथा मरीजों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते समय पर पहचान हो और मरीज पूरा उपचार ले। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंघल ने टीबी के लक्षणों, निक्षय पोषण योजना एवं निक्षय मित्र योजना के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत आगे भी सार्वजनिक स्थलों और हाई-रिस्क क्षेत्रों में इसी प्रकार स्क्रीनिंग और जागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित की जाएंगी ताकि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से प्राप्त किया जा सके।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एम्स गोरखपुर में मुख कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एम्स गोरखपुर में मुख कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आनंद सिंह April 10 2022 58915

एम्स की निदेशक प्रोफेसर सुरेखा किशोर ने कहा, कैंसर जैसी भयावह बीमारी के प्रति चिकित्सा छात्रों में ज

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

श्वेता सिंह November 11 2022 36090

पीजी की काउंसिलिंग से पहले टीम ने निरीक्षण किया तो तीनों कॉलेजों में संकाय सदस्य नहीं मिले। ऐसे में

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय रोगी कल्याण समिति की बैठक

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय रोगी कल्याण समिति की बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2022 21800

मंडलायुक्त ने अस्पतालों में रोगियों के लिए पीने के पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिन चि

इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी।

इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी।

लेख विभाग August 07 2021 48983

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे आंखों की रोशनी को लेकर समस्याएं आने लगती हैं। आयुर्वेद में कुछ ऐसी

इंश्योरेंस पाॅलिसी ’कोटक हेल्थ शील्ड’ के लिए लखनऊ में शुरु हुआ आउटडोर अभियान।

इंश्योरेंस पाॅलिसी ’कोटक हेल्थ शील्ड’ के लिए लखनऊ में शुरु हुआ आउटडोर अभियान।

हुज़ैफ़ा अबरार March 05 2021 23147

कोटक हेल्थ शील्ड फिक्स्ड बेनिफिट, काॅम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस प्लान प्रस्तुत करता है जिसमें शुर

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर का ख़तरा टला !

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर का ख़तरा टला !

एस. के. राणा May 17 2022 33691

पिछले 15 दिनों के आंकड़ें 1 मई से 15 मई तक देखें तो देश में कोविड-19 के करीब 46,020  नए मरीज मिले हैं

जापान में बच्चे पैदा करने के मिलेंगे 3 लाख रुपये

जापान में बच्चे पैदा करने के मिलेंगे 3 लाख रुपये

हे.जा.स. December 14 2022 32817

जापान में लगातार घट रही युवाओं की जनसंख्या को लेकर वहां की सरकार काफी समय से चिंतित है। ऐसे में सरका

Dr Google v Dr Real: Is it unethical to dismiss patients who self-diagnose?

Dr Google v Dr Real: Is it unethical to dismiss patients who self-diagnose?

हे.जा.स. November 02 2025 4312

Self-diagnosis reflects a shift toward patient empowerment, driven by digital access and systemic ga

कोविड-19: देश में फिर बढ़े मौतों के मामले।  

कोविड-19: देश में फिर बढ़े मौतों के मामले।  

एस. के. राणा July 10 2021 37141

नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,07,95,716 और मृतकों की संख्या 4,07,145 हो

बवासीर की दिक्कत हो या डायबिटीज की, कब्ज होने पर खाएं नारियल

बवासीर की दिक्कत हो या डायबिटीज की, कब्ज होने पर खाएं नारियल

श्वेता सिंह September 04 2022 60097

नारियल फाइबर और रफेज है भरपूर है और पेट के लिए कारगर तरीके से काम करता है। लेकिन कब्ज की समस्या में

Login Panel