देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फाइलेरिया संक्रमण चेक करने को होगी हर भर्ती रोगी की जांच 

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ पवन कुमार अरुण ने सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को अपने संस्थान में भर्ती प्रत्येक मरीज का रात्रिकालीन रक्त सेंपल लेकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच में पाजिटिव पाए गए रोगियों की लाइन लिस्ट यूडीएसपी पोर्टल पर अपलोड करने की भी हिदायत दी है। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने प्रदेश के सभी सरकारी व निजी मेडिकल कालेजों तथा उनसे संबद्ध चिकित्सालयों में रात्रिकालीन जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 01 2026 Updated: September 01 2026 23:42
0 707
फाइलेरिया संक्रमण चेक करने को होगी हर भर्ती रोगी की जांच  image of Filaria Infection Patients

लखनऊ। फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति चेक करने के लिए अब प्रदेश के सभी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की रात्रिकालीन खून का नमूना लेकर जांच की जाएगी। यह व्यवस्था सभी एंडेमिक व नान एंडेमिक जिलों में लागू रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने यह बड़ा फैसला छिपे संक्रमण की पहचान कर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए किया है। प्रदेश में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अपने अंतिम दौर में है। कभी 51 जिलों के 782 ब्लाक में फैली यह बीमारी अब सिमट रही है और इस बार संभवतः 16 जिलों के 54 ब्लाक के ही सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान में जाने की संभावना है। विभाग की ओर से लगातार चलाए गए एमडीए अभियान, उसके बाद ट्रांसमिशन एसेसमेंट सर्वे (टास) व नाइट ब्लड सर्वे से संक्रमण में कमी पाई गई है। 

इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ पवन कुमार अरुण ने सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को अपने संस्थान में भर्ती प्रत्येक मरीज का रात्रिकालीन रक्त सेंपल लेकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच में पाजिटिव पाए गए रोगियों की लाइन लिस्ट यूडीएसपी पोर्टल पर अपलोड करने की भी हिदायत दी है। इसके अलावा महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने प्रदेश के सभी सरकारी व निजी मेडिकल कालेजों तथा उनसे संबद्ध चिकित्सालयों में रात्रिकालीन जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ एके चौधरी ने कहा कि विभाग का यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा। इससे हम माइक्रोफाइलेरिया का फैलाव जानने में सफल होंगे और फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सफलता दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी व निजी मेडिकल कालेजों का ओरिएंटेशन भी किया जा चुका है। इस सत्र में समस्त मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी, मेडिसिन, कम्युनिटी मेडिसिन एवं प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया।

फाइलेरिया (हाथीपांव) एक परजीवी संक्रमण है जो मुख्यतः संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है। इसका बचाव मुख्य रूप से मच्छरों से सुरक्षा और सामुदायिक रोकथाम से किया जाता है।
फाइलेरिया से बचाव के उपाय- मच्छरों से बचें रात में मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छर भगाने वाली क्रीम/रिपेलेंट का उपयोग करें। घर में खिड़कियों पर जाली लगाएँ। मच्छरों की पैदावार रोकें घर के आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर गमले टायर और अन्य पानी जमा करने वाली वस्तुओं को नियमित साफ करें। नालियों और जलभराव की सफाई रखें। सरकारी सामूहिक दवा कार्यक्रम में भाग लें जिन क्षेत्रों में फाइलेरिया का खतरा अधिक होता है, वहाँ सरकार द्वारा समय-समय पर सामूहिक दवा सेवन अभियान (MDA) चलाया जाता है। स्वास्थ्यकर्मी द्वारा बताई गई पात्रता और निर्देशों के अनुसार दवा लेना संक्रमण के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण है। लक्षण दिखने पर जांच कराएं पैरों, हाथों या अंडकोष में असामान्य सूजन, बार-बार बुखार या लिम्फ नलिकाओं में दर्द/सूजन होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।  महत्वपूर्ण बात-फाइलेरिया का संक्रमण लंबे समय तक बिना स्पष्ट लक्षणों के रह सकता है। इसलिए मच्छर नियंत्रण और सामूहिक रोकथाम कार्यक्रमों में भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है।

• स्वास्थ्य विभाग ने लिया बड़ा फैसला, प्रदेश के सभी अस्पतालों को निर्देश जारी • सभी सरकारी व निजी मेडिकल कालेजों में भी लागू होगी यह व्यवस्था  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

रोजाना करें ये योगासन तो बवासीर की समस्या से मिलेगा आराम

रोजाना करें ये योगासन तो बवासीर की समस्या से मिलेगा आराम

लेख विभाग January 15 2023 44425

पाइल्स या बवासीर में खानपान के अलावा योग भी काफी असरदार होता है। अगर आप रोजाना यहां बताए जा रहे इन ख

डेंगू बेकाबू, प्रभावित राज्यों में केंद्र रोकथाम के लिए भेजेगा विशेषज्ञों का दल।

डेंगू बेकाबू, प्रभावित राज्यों में केंद्र रोकथाम के लिए भेजेगा विशेषज्ञों का दल।

एस. के. राणा November 03 2021 34220

केंद्र द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए विशेषज्ञों का दल भेजने का निर्णय लिया गया है। इस दल में राष्ट्र

रोगियों तक उच्च सुरक्षा स्तर वाला रक्त पहुँचाने के लिए केजीएमयू कर रहा एनएटी तकनीक का उपयोग।

रोगियों तक उच्च सुरक्षा स्तर वाला रक्त पहुँचाने के लिए केजीएमयू कर रहा एनएटी तकनीक का उपयोग।

हुज़ैफ़ा अबरार December 18 2021 38747

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी एक अत्याधुनिक ब्लड बैंक के साथ एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक ह

भारतीय सेना चिकित्सा कोर के कोविड योद्धाओं ने बढ़ाई सार्वजनिक जागरूकता।

भारतीय सेना चिकित्सा कोर के कोविड योद्धाओं ने बढ़ाई सार्वजनिक जागरूकता।

admin August 11 2021 26858

सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज लखनऊ के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज ने अपना 52वां स्थापना दिवस मनाया।

ट्रैफिक में फंसी कार छोड़ मरीज की सर्जरी के लिए 3 किमी दौड़कर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर

ट्रैफिक में फंसी कार छोड़ मरीज की सर्जरी के लिए 3 किमी दौड़कर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर

विशेष संवाददाता September 12 2022 30042

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन डॉक्टर गोविंद नंदकुमार 18 सालों से सर्जरी कर रहे हैं। वे करीब एक हजार से ज्य

सहजता देती है मनुष्य को भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक एवं और सामाजिक रोगों से मुक्ति

सहजता देती है मनुष्य को भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक एवं और सामाजिक रोगों से मुक्ति

लेख विभाग April 07 2022 41349

व्यक्ति शारीरिक दृष्टि से ही रोगी नहीं होता, अपितु वह भावनात्मक, मानसिक एवं सामाजिक रोगी भी हो सकता

हरियाणा में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

हरियाणा में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

विशेष संवाददाता November 17 2022 45448

हरियाणा में बीते 8 साल में सबसे ज्यादा मौत दर्ज हुई हैं। 15 नवंबर, 2022 के आंकड़ों के मुताबिक हरिया

स्कॉटलैंड में नि:शुल्क मासिक धर्म उत्पाद उपलब्ध कराना क़ानून बना

स्कॉटलैंड में नि:शुल्क मासिक धर्म उत्पाद उपलब्ध कराना क़ानून बना

हे.जा.स. August 17 2022 33298

इस नए कानून के तहत, विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों एवं स्थानीय सरकारी निकायों के लिए य

आखिर क्यों दोबारा होता है कोविड-19 संक्रमण, जानें इससे बचाव के उपाय

आखिर क्यों दोबारा होता है कोविड-19 संक्रमण, जानें इससे बचाव के उपाय

श्वेता सिंह August 25 2022 24785

सीडीसी (CDC) के मुताबिक किसी व्यक्ति में एक से अधिक बार संक्रमण होने को रि-इंफेक्शन कहा जाता है। को

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

हे.जा.स. January 26 2021 20322

दोनों संस्थान रैगिंग के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से  कैंपस के हर गतिविधि पर

Login Panel