देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वाइन फ्लू का बढ़ रहा खतरा बच्चों का रखें विशेष ध्यान:डा आकाश पंडिता

मेदांता अस्पताल के बाद रोग विशेषज्ञ डॉ आकाश पंडिता ने बताया कि बच्चों को इंफेक्शन जल्दी लगने का खतरा रहता है। स्वाइन फ्लू सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों से शुरू हो सकता है। तेज बुखार खांसी गले में दर्द सांस लेने में परेशानी और अत्यधिक कमजोरी इसके प्रमुख संकेत हैं। गर्भवती महिलाओं बुजुर्गों छोटे बच्चों तथा मधुमेह हृदय या सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए यह संक्रमण अधिक घातक हो सकता है। इसलिए समय पर जांच और उपचार अत्यंत आवश्यक है।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 02 2026 Updated: September 02 2026 00:34
0 3913
स्वाइन फ्लू का बढ़ रहा खतरा बच्चों का रखें विशेष ध्यान:डा आकाश पंडिता Dr. Akash Pandita

लखनऊ। बारिश के मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। लखनऊ में चार नए मरीज मिलने के बाद पुष्ट मामलों की संख्या 17 तक पहुंच गई है। प्रदेश के कई अन्य जिलों से भी संदिग्ध और पुष्ट मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को सतर्क रहने विशेष वार्ड बनाने और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मेदांता अस्पताल के बाद रोग विशेषज्ञ डॉ आकाश पंडिता ने बताया कि बच्चों को इंफेक्शन जल्दी लगने का खतरा रहता है। स्वाइन फ्लू सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों से शुरू हो सकता है। तेज बुखार खांसी गले में दर्द सांस लेने में परेशानी और अत्यधिक कमजोरी इसके प्रमुख संकेत हैं। गर्भवती महिलाओं बुजुर्गों छोटे बच्चों तथा मधुमेह हृदय या सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए यह संक्रमण अधिक घातक हो सकता है। इसलिए समय पर जांच और उपचार अत्यंत आवश्यक है।

स्वाइन फ्लू (H1N1) बच्चों को प्रभावित कर सकता है

लेकिन अधिकांश बच्चे उचित देखभाल से ठीक हो जाते हैं। छोटे बच्चों और कुछ विशेष स्वास्थ्य स्थितियों वाले बच्चों में जटिलताओं का जोखिम अधिक हो सकता है। बच्चों में सामान्य प्रभाव/लक्षण
तेज बुखार या बुखार खांसी गले में खराश नाक बहना या बंद होना शरीर दर्द और थकान सिरदर्द उल्टी या दस्त (बच्चों में अपेक्षाकृत अधिक दिख सकते हैं) भूख कम लगना


डॉ आकाश पंडिता ने बताया 5 वर्ष से कम उम्र, विशेषकर 2 वर्ष से कम अस्थमा या फेफड़ों की बीमारी हृदय रोग कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली अन्य गंभीर पुरानी बीमारियाँ संभावित गंभीर प्रभाव कुछ मामलों में स्वाइन फ्लू से निमोनिया, सांस लेने में परेशानी, निर्जलीकरण जैसी जटिलताएँ हो सकती हैं। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें यदि बच्चा तेजी से या कठिनाई से सांस ले रहा हो होंठ या चेहरा नीला पड़ रहा हो बहुत सुस्त या बेहोशी जैसा व्यवहार कर रहा हो पानी/दूध नहीं पी पा रहा हो लगातार उल्टी हो रही हो दौरे पड़ें लक्षण बेहतर होने के बाद अचानक फिर बिगड़ जाएँ

स्वाइन फ्लू (H1N1) से बच्चों को सुरक्षित रखने के उपाय  
डॉ आकाश पंडिता ने बताया हाथ बार-बार धोएँ साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड। खाँसते/छींकते समय रुमाल या कोहनी का इस्तेमाल सिखाएँ। बीमार व्यक्ति से दूरी रखें खासकर जिसे बुखार खाँसी या जुकाम हो। बच्चे की आँख नाक और मुँह बार-बार छूने की आदत कम कराएँ।
घर में हवादार वातावरण रखें और अक्सर छुई जाने वाली सतहें साफ करें। बच्चे को पर्याप्त नींद पौष्टिक भोजन और पानी दें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार फ्लू वैक्सीन लगवाने पर विचार करें विशेषकर छोटे बच्चों या अस्थमा जैसी पुरानी समस्याओं वाले बच्चों के लिए ये लक्षण तेज बुखार लगातार खाँसी सांस लेने में तकलीफ बहुत ज्यादा सुस्ती खाना/पानी न लेना या होंठ नीले पड़ना हों तो डॉक्टर से संपर्क करें 
  
 

सावधानी साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों विद्यालयों और सार्वजनिक परिवहन में बचाव संबंधी जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। लोगों को खांसते-छींकते समय मुंह ढकने, हाथ साफ रखने और लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया जाए। स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं लेकिन लापरवाही की कोई गुंजाइश भी नहीं है। संक्रमण बढ़ने की प्रतीक्षा करने के बजाये तुरंत नजदीक स्वास्थ केन्द्र में जांच कराने के बाद पूरा उपचार और निगरानी का मजबूत तंत्र सक्रिय किया गया है। सही समय पर की गई तैयारी ही बड़े स्वास्थ्य संकट को रोक सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सुंदर और बेदाग पैरों के लिए करें ये उपाय

सुंदर और बेदाग पैरों के लिए करें ये उपाय

आरती तिवारी August 20 2022 35754

काले दाग धब्बे आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। फिर चाहें ये चेहरे पर हों या फिर पैरों पर दाग धब्बे

कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखंड, स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी

कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखंड, स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी

विशेष संवाददाता February 25 2023 30885

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था। इसके बाद से प्रदेश में संक्रमण का

मानसिक रोगों की उत्पत्ति के लिए मनुष्य की प्रवृतियां जिम्मेदार

मानसिक रोगों की उत्पत्ति के लिए मनुष्य की प्रवृतियां जिम्मेदार

लेख विभाग October 08 2022 98017

प्राचीन काल में ऋषि-मुनि वर्षों तक ईश्वरीय ज्ञान वेदों पर चिंतन मनन कर मनुष्यों के कल्याणार्थ उपदेश

चूहे के पेशाब से फ़ैल रही लेप्टोस्पायरोसिस नामक बीमारी: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय

चूहे के पेशाब से फ़ैल रही लेप्टोस्पायरोसिस नामक बीमारी: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय

विशेष संवाददाता August 14 2022 35555

कुलपति डॉ वाजपेयी ने बताया कि विश्लेषण में पाया गया कि लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी 20 से 60 वर्ष के उम्र

विश्व हेपेटाइटिस डे पर वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में कार्यशाला और नि:शुल्क जाँच शिविर का आयोजन

विश्व हेपेटाइटिस डे पर वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में कार्यशाला और नि:शुल्क जाँच शिविर का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 28 2022 34142

विश्व हेपेटाइटिस डे के अवसर पर राजधानी के वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

कोरोनारोधी टीकाकरण से ऊबने लगे है अमेरिकी लोग

कोरोनारोधी टीकाकरण से ऊबने लगे है अमेरिकी लोग

हे.जा.स. January 27 2022 36831

ओमीक्रोन जैसे बहुत तेजी से फैलने वाले वेरिएंट से लड़ने के लिए अमेरिकी सरकार ने बूस्टर डोज लगाना शुरू

वायरस का पता लगाएगा मास्क

वायरस का पता लगाएगा मास्क

विशेष संवाददाता September 23 2022 30443

मास्क पहनने से कोरोना, सर्दी-खांसी या किसी भी तरह का वायरस स्प्रैड नहीं होता। साइंटिस्ट का इस बारे

हरेगा कोरोना: देश में पिछले दिन 10,273 नए संक्रमित मरीज़ मिले

हरेगा कोरोना: देश में पिछले दिन 10,273 नए संक्रमित मरीज़ मिले

एस. के. राणा February 27 2022 28954

देश में अब 1,11,472 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमि

आयुर्वेदिक दवाएं डाल रही है किडनी पर असर - यूरोलॉजिस्ट डॉ मयंक मोहन अग्रवाल

रंजीव ठाकुर June 06 2022 39868

पूरे देश में किडनी ट्रांसप्लांट की इतनी अधिक जरुरत है कि उसे आप आसानी से पूरा नहीं कर सकते हैं इसलिए

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की  प्रोविजनल  आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

श्वेता सिंह September 13 2022 36293

आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएंगी। एनएचएम यूपी की परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक

Login Panel