देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

5-40 बार कंधा खिसकने से परेशान युवाक का आर्थ्रोस्कोपिक बोन ब्लॉक सर्क्लाज से सफल उपचार

मरीज पिछले चार वर्षों से बार-बार कंधा खिसकने की समस्या से पीड़ित था। इस अवधि में उसका कंधा 35-40 बार अपनी जगह से खिसक चुका था। बार-बार होने वाली इस समस्या के कारण उसकी दैनिक गतिविधियाँ शारीरिक सक्रियता तथा जीवन की गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थी। चिकित्सकीय जांच एवं उन्नत इमेजिंग परीक्षणों में कंधे के जोड़ में गंभीर अस्थिरता तथा हड्डी से संबंधित संरचनात्मक क्षति पाई गई। बार-बार होने वाले डिसलोकेशन और ग्लेनॉइड बोन लॉस को देखते हुए मरीज के लिए ऐसी सर्जिकल तकनीक की आवश्यकता थी जिससे कंधे की स्थिरता को प्रभावी रूप से पुनर्स्थापित किया जा सके।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 02 2026 Updated: September 02 2026 23:53
0 875
5-40 बार कंधा खिसकने से परेशान युवाक का आर्थ्रोस्कोपिक बोन ब्लॉक सर्क्लाज से सफल उपचार Prof. Dr. Pankaj Agarwal Dr. Nidhi Dr. P.K. Das

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के आर्थोपेडिक्स विभाग में युवा मरीज के बार-बार कंधा खिसकने की जटिल समस्या का अत्याधुनिक आर्थ्रोस्कोपिक बोन ब्लॉक सर्क्लाजतकनीक से सफलतापूर्वक उपचार किया गया। मरीज पिछले चार वर्षों से बार-बार कंधा खिसकने की समस्या से पीड़ित था। इस अवधि में उसका कंधा 35-40 बार अपनी जगह से खिसक चुका था। बार-बार होने वाली इस समस्या के कारण उसकी दैनिक गतिविधियाँ शारीरिक सक्रियता तथा जीवन की गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थी। चिकित्सकीय जांच एवं उन्नत इमेजिंग परीक्षणों में कंधे के जोड़ में गंभीर अस्थिरता तथा हड्डी से संबंधित संरचनात्मक क्षति पाई गई। बार-बार होने वाले डिसलोकेशन और ग्लेनॉइड बोन लॉस को देखते हुए मरीज के लिए ऐसी सर्जिकल तकनीक की आवश्यकता थी जिससे कंधे की स्थिरता को प्रभावी रूप से पुनर्स्थापित किया जा सके।

आर्थोपेडिक्स विभाग की विशेषज्ञ टीम प्रो डॉ. पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में आर्थ्रोस्कोपिक बोन ब्लॉक सर्क्लाज प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस आधुनिक तकनीक में छोटे चीरे के माध्यम से आर्थ्रोस्कोप की सहायता से कंधे के जोड़ का उपचार किया जाता है तथा बोन ब्लॉक को उपयुक्त स्थान पर स्थापित कर सर्क्लाज तकनीक द्वारा सुरक्षित रूप से स्थिर किया जाता है। इसका उद्देश्य कंधे की स्थिरता को पुन: स्थापित करना तथा भविष्य में डिसलोकेशन की संभावना को कम करना है। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक है। मरीज को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कंधे की सुरक्षा फिजियोथेरेपी तथा चरणबद्ध पुनर्वास कार्यक्रम का पालन करने की सलाह दी गई है। प्रो डॉ. दीपक कुमार ने बताया बार-बार कंधा खिसकने तथा हड्डी की कमी वाले चुनिंदा मरीजों में बोन ब्लॉक सर्क्लाज एक उन्नत एवं प्रभावी उपचार विकल्प हो सकता है।

लोहिया  संस्थान लखनऊ में आधुनिक आर्थ्रोस्कोपिक एवं स्पोर्ट्स इंजरी सर्जरी तकनीकों की उपलब्धता से जटिल मामलों का भी सफलतापूर्वक उपचार किया जा रहा है। सर्जरी में एनेस्थीसिया प्रबंधन डॉ. निधि डॉ. पी.के. दास एवं एनेस्थीसिया विभाग की टीम द्वारा किया गया, जिनके सहयोग से प्रक्रिया सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह सफल सर्जरी डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के आर्थोपेडिक्स विभाग की उन्नत आर्थ्रोस्कोपिक एवं पुनर्निर्माण सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा संस्थान में उपलब्ध उच्चस्तरीय स्पोर्ट्स इंजरी एवं शोल्डर सर्जरी सेवाओं को भी रेखांकित करती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जानिये दुर्लभ बीमारी अमाइलॉइडोसिस के बारे में, मेयो हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से

जानिये दुर्लभ बीमारी अमाइलॉइडोसिस के बारे में, मेयो हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से

लेख विभाग February 06 2023 42495

एमाइलॉयडोसिस के कई अलग-अलग प्रकार हैं। कुछ प्रकार वंशानुगत होते हैं। अन्य बाहरी कारकों के कारण होते

योग दिवस के अवलोकन हेतु आयोजित बैठक में स्वामी चिदानन्द ने योग वीजा की उठायी मांग

योग दिवस के अवलोकन हेतु आयोजित बैठक में स्वामी चिदानन्द ने योग वीजा की उठायी मांग

विशेष संवाददाता April 06 2022 27632

स्वामी चिदानन्द कहा कि इस अवसर पर योग वीजा पर भी विचार किया जाना चाहिये। जो छात्र और योग जिज्ञासु लम

गुजरात में मिला कोरोना का कप्पा वेरियंट।

गुजरात में मिला कोरोना का कप्पा वेरियंट।

हे.जा.स. July 27 2021 19425

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कप्पा घातक साबित नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव

सर्दियों में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये फूड्स, इम्यूनिटी होगी बूस्ट

सर्दियों में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये फूड्स, इम्यूनिटी होगी बूस्ट

लेख विभाग November 15 2022 29652

सर्दियों के मौसम में बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में सर्दी-जुखाम, खां

कोविड-19 के नए वैरिएंट्स का पता लगाने में वायरस सीक्वेंसी बहुत अहम: विश्व स्वास्थ्य संगठन

कोविड-19 के नए वैरिएंट्स का पता लगाने में वायरस सीक्वेंसी बहुत अहम: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. January 13 2023 29829

डॉक्टर टैड्रॉस याद करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी उत्पन्न करने वाले वायरस SARS-CoV-2 की प्रथम सीक्

संयुक्त राष्ट्र ने त्वचा कैंसर से बचाव के पेश किया SunSmart Global UV ऐप 

संयुक्त राष्ट्र ने त्वचा कैंसर से बचाव के पेश किया SunSmart Global UV ऐप 

हे.जा.स. June 22 2022 30407

SunSmart Global UV ऐप पाँच दिन तक का UV विकिरण और मौसम सम्बन्धी पूर्वानुमान प्रदान दे सकेगा। यह ऐप उ

माहवारी स्वच्छता उत्पादों के सभी विकल्पों की जानकारी महिलाओं का अधिकार।

माहवारी स्वच्छता उत्पादों के सभी विकल्पों की जानकारी महिलाओं का अधिकार।

हुज़ैफ़ा अबरार May 29 2021 27104

ग्रामीण परिवेश में महिलाएं और भी कई तरह की समस्याओं से जूझती हैं जैसे साफ़ पानी का अभाव, निजी शौचालयो

Digital disparities among healthcare workers in typing speed between generations, genders, and medical specialties

Digital disparities among healthcare workers in typing speed between generations, genders, and medical specialties

British Medical Journal December 22 2022 34732

Important differences were reported in typing proficiency between age groups, professions, and medic

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

विशेष संवाददाता January 05 2023 26814

पश्चिम बंगाल में ओमीक्रॉन वायरस के बीएफ स्वरूप के चार मामले सामने आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने

उमस भरी गर्मी से बढ़े आई फ्लू के मरीज

उमस भरी गर्मी से बढ़े आई फ्लू के मरीज

विशेष संवाददाता July 25 2023 40011

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बारिश और उमस भरे मौसम में लोगों की आंखो में आई फ्लू और कंजक्टिवाइटिस

Login Panel