देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

महिलाओं व नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : ब्रजेश पाठक

मातृ एवं नवजात मृत्यु को रोकना केवल स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार का लक्ष्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे प्रत्येक मां नवजात शिशु और परिवार का जीवन जुड़ा हुआ है। सुरक्षित प्रसव के साथ-साथ गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल प्रसव के बाद नवजात और माताओं की निगरानी तथा समय पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहद आवश्यक है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 03 2026 Updated: September 10 2026 11:38
0 847
महिलाओं व नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : ब्रजेश पाठक स्वास्थ्य मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश में मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को कम करने तथा महिलाओं और नवजात शिशुओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। लखनऊ में बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित सुमन रोडमैप-30 के अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा देश के विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य नेतृत्व का एक साथ आना केवल एक कार्यशाला नहीं बल्कि माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में साझा संकल्प है। उन्होंने कहा  कार्यशाला में विभिन्न राज्यों द्वारा मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों अनुभवों और चुनौतियों को साझा किया जा रहा है। इससे राज्यों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने में मदद मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा मातृ एवं नवजात मृत्यु को रोकना केवल स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार का लक्ष्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे प्रत्येक मां, नवजात शिशु और परिवार का जीवन जुड़ा हुआ है। सुरक्षित प्रसव के साथ-साथ गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल प्रसव के बाद नवजात और माताओं की निगरानी तथा समय पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई पर विशेषज्ञ चिकित्सकों नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की ताकत

उप मुख्यमंत्री ने कहा आज के समय में तकनीक और आंकड़े स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के महत्वपूर्ण साधन हैं। स्वास्थ्य संबंधी उपलब्ध आंकड़ों का बेहतर उपयोग करते हुए समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करनी होगी। सुमन रोडमैप के माध्यम से गर्भावस्था में जोखिम की पहचान तथा विभिन्न स्तरों पर होने वाली देरी के विश्लेषण जैसे नए उपायों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीक के साथ आशा कार्यकर्ता एएनएम नर्स चिकित्सक और अग्रिम पंक्ति के सभी स्वास्थ्यकर्मी स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक ताकत हैं। मातृ स्वास्थ्य को केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित रखकर अपेक्षित लक्ष्य हासिल नहीं किए जा सकते। परिवार नियोजन पोषण एनीमिया नियंत्रण महिला एवं बाल विकास पंचायतों और समुदाय की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर अपर सचिव एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आराधना पटनायक अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग) अमित कुमार घोष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रितु माहेश्वरी मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. पिंकी जोएल आयुक्त एवं सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ओडिशा सरकार अश्वती एस एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अधिकतर देश रेडॉन जैसे स्वाभाविक रेडियोधर्मी गैस के कारण  कैंसर जोखिम क्षेत्र बने हुए हैं। 

अधिकतर देश रेडॉन जैसे स्वाभाविक रेडियोधर्मी गैस के कारण  कैंसर जोखिम क्षेत्र बने हुए हैं। 

हे.जा.स. February 07 2021 37061

रेडॉन एक स्वाभाविक रूप से होने वाली रेडियोधर्मी गैस है जो मिट्टी, चट्टानों, निर्माण सामग्री आदि से न

इन लोगों पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा

इन लोगों पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा

एस. के. राणा January 11 2023 37629

रिपोर्ट के मताबिक भारत में पशुओं को एंटीबायोटिक दी जा रही है, वो भी ऐसी, जो पश्चिम में बैन हो चुकी।

लोहिया अस्पताल में लीवर कैंसर से पीड़ित दो साल की बच्ची को मिली नई जिंदगी

लोहिया अस्पताल में लीवर कैंसर से पीड़ित दो साल की बच्ची को मिली नई जिंदगी

रंजीव ठाकुर August 03 2022 46926

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लीवर कैंसर से पीड़ित दो साल की बच्ची को नई जिंदगी मिली

बीपीकॉन-2022: भारत में उच्च रक्तचाप की वर्तमान स्थिति और इसके अधिक बेहतर नियंत्रण पर हुई चर्चा

बीपीकॉन-2022: भारत में उच्च रक्तचाप की वर्तमान स्थिति और इसके अधिक बेहतर नियंत्रण पर हुई चर्चा

रंजीव ठाकुर September 10 2022 36052

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 का आरम्भ अटल बिहारी वाजपेई कंवे

कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाएँगें पाँच जरूरी मंत्र : डॉ. सूर्यकांत

कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाएँगें पाँच जरूरी मंत्र : डॉ. सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2021 36461

ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाव के पाँच जरूरी मंत्र हैं - समय से कोविड टीके की दोनों डोज को लगवाना, टीकाकरण

गरीबों को इलाज न मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाराज

गरीबों को इलाज न मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाराज

आरती तिवारी June 01 2023 28128

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में गरीब मरीज को समुचित इलाज न मिलने की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश प

कोरोना की तीसरी लहर में मृत्युदर काफी कम, अति जोखिम वाले वर्ग के लिए संक्रमण खतरा

कोरोना की तीसरी लहर में मृत्युदर काफी कम, अति जोखिम वाले वर्ग के लिए संक्रमण खतरा

एस. के. राणा January 21 2022 35976

टीकाकरण से कोरोना का जोखिम पहले से बीमार लोगों तक सिमट गया है। टीकाकरण ने कोरोना का खतरा और गंभीरता

केजीएमयू की न्यू ओपीडी में एसी और पंखे बीमार, भीषण गर्मी में मरीज बेहाल

रंजीव ठाकुर June 29 2022 32407

जब हेल्थ जागरण केजीएमयू पहुंचा तो भीषण गर्मी में न्यू ओपीडी में एयरकंडीशन और पंखों की हालत देख कर पस

महिलाओं से सम्बंधित बीमारियों का होमयोपैथिक इलाज है कारगर।

महिलाओं से सम्बंधित बीमारियों का होमयोपैथिक इलाज है कारगर।

लेख विभाग February 03 2021 49092

लगभग एक तिहाई भारत थायराइड विकार से पीड़ित है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायरॉयड विकार विकसित

उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत

उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत

हे.जा.स. December 29 2022 40714

उज्बेकिस्तान की सरकार ने 18 बच्चों की मौत के लिए भारत की एक दवा कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है।

Login Panel