देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

पोषक से भरपूर संतुलित आहार अपनाएं जीवन स्वस्थ बनाएं : मुकेश शर्मा    

कुपोषण को दूर करना और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना। इसका  फायदा सही पोषण से बीमारी कमजोरी और लाइफ स्टाइल से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम करना है। इसका उद्देश्य समुदाय को स्थानीय स्तर पर सर्वसुलभ पोषक तत्वों से भरपूर मौसमी फलों-सब्जियों और अनाज के बारे में जागरूक बनाना है क्योंकि पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार ही स्वस्थ जीवन का आधार है।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 31 2026 Updated: August 31 2026 13:46
0 749
पोषक से भरपूर संतुलित आहार अपनाएं जीवन स्वस्थ बनाएं : मुकेश शर्मा     Executive Director of Population Services Mukesh Sharma

लखनऊ। आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनं अर्थात निरोगी होना सबसे बड़ा भाग्य है और बेहतर स्वास्थ्य से सभी कार्य सिद्ध होते हैं। स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से देश भर में 1 सितंबर से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। संसार की सारी सुख-सुविधाओं खुशियों और धन-दौलत का भोग भी तभी किया जा सकता है जब हम स्वस्थ हो। बेहतर स्वास्थ्य संतुलित आहार-विहार के पालन से ही मिलता है। इसी पाने के लिए जीवनशैली को नियमित बनाने और शारीरिक श्रम को तरजीह देने की जरूरत है। खानपान का ख्याल रखने की जरूरत है। सही खानपान और पोषण के बारे में समुदाय में जागरूकता की अलख जगाने के उद्देश्य से ही हर साल एक से सात सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य है कुपोषण को दूर करना और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना। इसका  फायदा सही पोषण से बीमारी कमजोरी और लाइफ स्टाइल से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम करना है। इसका उद्देश्य समुदाय को स्थानीय स्तर पर सर्वसुलभ पोषक तत्वों से भरपूर मौसमी फलों-सब्जियों और अनाज के बारे में जागरूक बनाना है क्योंकि पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार ही स्वस्थ जीवन का आधार है।


पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकेश शर्मा ने बताया कि सही पोषण सभी आयु वर्ग के लिए जरूरी है किन्तु गर्भवती महिलाओं बच्चों और किशोर-किशोरियों के पोषण का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है क्योंकि यह ऐसी अवस्था होती है जहाँ पर इस वर्ग को बड़े बदलाव का सामना करना होता है। गर्भवती को अपने साथ गर्भस्थ शिशु के पोषण का ख्याल रखना होता है वहीं बच्चे को शारीरिक वृद्धि के लिए पोषण की जरूरत होती है। किशोरावस्था में शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए आयरन कैल्शियम विटामिन कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की अधिक जरूरत होती है। उनके भोजन में हरे पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें ताकि भरपूर मात्रा में शरीर को आयरन की मात्रा मिल सके। इन सब्जियों में स्थानीय स्तर पर पर्याप्त मात्रा में मिलने वाली भिंडी मटर सेम की फलियाँ चौलाई पालक बथुआ मेथी सहजन और सरसों के साग को शामिल करें। यह सब्जियां हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार साबित होती हैं। इनके अवशोषण को बढ़ाने के लिए इनमें नींबू या टमाटर के साथ पकाकर खाना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। पालक और सहजन में आयरन की मात्रा भरपूर होती है मेथी में आयरन के साथ फाइबर और अन्य पोषक तत्व उच्च मात्रा में होते हैं।  


बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध मोटा अनाज और दाल को भी जरूर प्राथमिकता दें। इनमें मक्का बाजरा रागी ज्वार राजमा, नट्स चना दाल काला चना सोयाबीन और मसूर आदि को भोजन में शामिल कर बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। दैनिक आहार में पीले एवं नारंगी फलों को शामिल कर शरीर को आकर्षक और सुंदर बनाया जा सकता है। इनमें पपीता आम खरबूज कद्दू गाजर आदि को शामिल किया जा सकता है। तिल गुड़ चना और अलसी भी शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। थाली में विटामिन-सी युक्त आहार को भी शामिल करना आवश्यक होता है क्योंकि बेहतर स्वास्थ्य में यह बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसके लिए अंकुरित चना/दाल आंवला नींबू संतरा टमाटर अंगूर अमरूद आदि को जरूर अपनाएं।  इसका मुख्य संदेश है कि सही पोषण ही स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव है। आइए, हम सभी पौष्टिक भोजन अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का मुख्य संदेश है कि सही पोषण ही स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव है। आइए सभी पौष्टिक भोजन अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।


विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए भी देश के हर नागरिक का स्वस्थ और निरोगी होना बहुत जरूरी है। इसकी तैयारी में अभी से ही जुटना आवश्यक है, क्योंकि यह सोने पर सुहागा जैसा ही होगा, जब हम विकसित भारत को स्वस्थ विकसित भारत गर्व से कह सकेंगे।
अंत में हमें यह समझना चाहिए कि अच्छा पोषण केवल स्वस्थ शरीर ही नहीं बल्कि स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कुंजी है। संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाकर हम स्वयं के साथ अपने परिवार और समाज को भी स्वस्थ बना सकते हैं। आइए राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर हम सभी स्वस्थ खान-पान की आदतों को अपनाने और पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कफ सिरप ही नहीं पूरा प्रोडक्शन बंद करने का निर्देश, एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री

कफ सिरप ही नहीं पूरा प्रोडक्शन बंद करने का निर्देश, एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री

एस. के. राणा December 30 2022 25578

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय डॉ.मनसुख मांडविया इस पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है। मनसुख मांडविया

औषधि केंद्र के संचालक को चेतावनी

औषधि केंद्र के संचालक को चेतावनी

विशेष संवाददाता September 03 2023 33385

जिला अस्पताल रायबरेली में स्थित जन औषधि केंद्र में जेनेरिक दवाओं के अलावा मेडिकल स्टोर में बिकने वाल

अगस्त्य के पेड़ का हर हिस्सा फायदेमंद

अगस्त्य के पेड़ का हर हिस्सा फायदेमंद

लेख विभाग July 28 2023 49206

आयुर्वेद में अगस्त्य जड़, फूल और फलों का उपयोग दवाइयां बनाने के लिए भी किया जाता है। इसमें आयरन, विट

आयुष चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें - दयाशंकर मिश्र ”दयालु”

आयुष चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें - दयाशंकर मिश्र ”दयालु”

रंजीव ठाकुर April 15 2022 44845

डॉ दयाशंकर मिश्र ”दयालु” ने आज जनपद अमेठी के बेनीपुर में स्थित 50 शैय्या के एकीकृत आयुष चिकित्सालय क

ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ़्तार डेल्टा वैरीएण्ट से आगे निकली, कोविड-19 से हर सप्ताह हो रही 50 हज़ार लोगों की मौत।

ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ़्तार डेल्टा वैरीएण्ट से आगे निकली, कोविड-19 से हर सप्ताह हो रही 50 हज़ार लोगों की मौत।

हे.जा.स. December 21 2021 23275

कोविड-19 महामारी से इस वर्ष 33 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह आँकड़ा, वर्ष 2020 में एचआईवी,

कोविड काल में कैंसर की बेहतर देखभाल के लिए समय पर करायें कीमोथेरेपी।

कोविड काल में कैंसर की बेहतर देखभाल के लिए समय पर करायें कीमोथेरेपी।

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2021 34672

रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर में बेहतर कैंसर केयर फैसलिटी की सुविधा मौजूद हैं जहाँ पर सभी कोविड दिशानिर्द

ओमिक्रॉन वैरिएंट्स संक्रमण से लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है: शोध

ओमिक्रॉन वैरिएंट्स संक्रमण से लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है: शोध

लेख विभाग January 15 2023 28736

लॉन्ग कोविड को जानने के लिए किए गए शोध के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन भले ही हल्

देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों की मौत।

देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों की मौत।

एस. के. राणा July 17 2021 24583

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,24,025 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत है जबकि

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

हे.जा.स. April 23 2022 26423

चीन की राजधानी बीजिंग में मिडिल स्कूल के 10 स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसे लेकर च

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

हे.जा.स. March 01 2021 32077

इन संयंत्रों की स्थापना से कंपनियों को कुल 862.01 करोड़ रुपये का कुल प्रतिबद्ध निवेश मिलेगा और लगभग

Login Panel