देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

क्या आप धूम्रपान नहीं छोड़ पा रहे हैं? विशेषज्ञ विज्ञान-आधारित तरीकों को अपनाने की सलाह देते हैं

सिगरेट पीने वालों के बीच क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) एक बड़ा खतरा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस चुनौती से निपटने के लिए व्यावहारिक और विज्ञान पर आधारित दृष्टिकोण की जरूरत है, जो सिगरेट की लत को छोड़ने में मददगार हो। उनके मुताबिक इस मामले में सामने आ रहे नए वैज्ञानिक प्रमाणों की जांच और गहन परीक्षण की जरूरत है। सिगरेट का सेवन साँस की बीमारियों का मुख्य कारण है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) यूएसए के अनुसार अमेरिका में सीओपीडी के कारण होने वाली हर 10 मौतों में से 8 का कारण सिगरेट का सेवन है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 18 2026 Updated: November 18 2026 16:01
0 140
क्या आप धूम्रपान नहीं छोड़ पा रहे हैं? विशेषज्ञ विज्ञान-आधारित तरीकों को अपनाने की सलाह देते हैं Image of Smoking

लखनऊ। सिगरेट पीने वालों के बीच क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) एक बड़ा खतरा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस चुनौती से निपटने के लिए व्यावहारिक और विज्ञान पर आधारित दृष्टिकोण की जरूरत है, जो सिगरेट की लत को छोड़ने में मददगार हो। उनके मुताबिक इस मामले में सामने आ रहे नए वैज्ञानिक प्रमाणों की जांच और गहन परीक्षण की जरूरत है। सिगरेट का सेवन साँस की बीमारियों का मुख्य कारण है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) यूएसए के अनुसार अमेरिका में सीओपीडी के कारण होने वाली हर 10 मौतों में से 8 का कारण सिगरेट का सेवन है। फरवरी 2026 में 27,319 भारतीय वयस्कों पर की गई 23 स्टडीज के मेटा-एनालिसिस में सामने आया कि सिगरेट पीने वाले 37% वयस्कों को सीओपीडी है।सीओपीडी में क्रोनिक ब्रोंकाइटिस और एम्फिसेमा आता है, जो साँस की नली में हवा के बहाव को कम कर देता है।

इसकी वजह से साँस लेने में तकलीफ होती खाँसी और कफ आते और व्यायाम की टॉलरेंस कम हो जाती है। यह बीमारी तब तक प्रकट नहीं होती है, जब तक फेफड़ों की शक्ति बहुत कम न हो जाए। इसलिए इसे समय पर पहचानना और स्पिरोमेट्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। डॉ. पवन गुप्ता डायरेक्टर-सेंटर फॉर चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी डिजीजेज, बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल दिल्ली ने कहा सीओपीडी की पहचान अक्सर बहुत देर से होती है और तब तक मरीजों के फेफड़ों की क्षमता बहुत कम हो चुकी होती है। लगातार खाँसी कफ बनना और साँस लेने में तकलीफ को कोई उम्र बढ़ने या धूम्रपान के आम लक्षण मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जाँच स्पिरोमेट्री और उचित इलाज से बीमारी को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

सिगरेट की लत छोड़ने में मदद को रेस्पिरेटरी केयर का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाना चाहिए।”विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि सीओपीडी केवल सिगरेट की वजह से नहीं होता है। घर के वायु प्रदूषण, ऑक्युपेशनल डस्ट एवं फ्यूम और वातावरण के प्रदूषण की वजह से भी यह समस्या हो सकती है। हालांकि जब सिगरेट का धुंआ फेफड़ों में जाता है, तो वह कई टॉक्सिक पदार्थों के संपर्क में आता है। इस रिस्क को कम करना संभव है।वर्ल्ड सीओपीडी डे के अवसर पर विशेषज्ञों ने कहा कि सीओपीडी से निपटने के लिए केवल जागरूकता अभियानों से आगे बढ़ने की जरूरत है। तुरंत निदान, रेस्पिरेटरी केयर की उपलब्धता में सुधार और सिगरेट पीने वालों को यह लत छोड़ने में लगातार मदद भारत में सीओपीडी का भार कम करने के लिए जरूरी हैं। लगातार मिल रहे प्रमाणों का कठोर वैज्ञानिक मूल्यांकन भी जरूरी है।

जिम्मेदार

भारत में लगभग 40 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार है। खाना पकाने और हीटिंग के लिए बायोमास ईंधन का उपयोग सीओपीडी को बढ़ाता है जैसे विशेष रूप से ग्रामीण घरों में इस्तेमाल होने वाले कंडे उपलो से होने वाला इनडोर वायु प्रदूषण सीओपीडी को ग्रासित परिवेष में हाने वाली प्रमुख बीमारी बनाता है। पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) फेफड़ों की एक निरंतर बढ़ने वाली बीमारी है जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। इसमें क्रोनिक ब्रोंकाइटिस और एम्फाइसीमा जैसी स्थितियां शामिल हैं। सीओपीडी वाले लोग खांसी सांस की तकलीफ घरघराहट और सीने में जकड़न जैसे लक्षणों का अनुभव करते हैं यह बीमारी दैनिक जीवन को व्यापक रूप से प्रभावित कर सकती है अगर ठीक से प्रबंधन न किया जाए तो गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं विश्व सीओपीडी दिवस, जो इस वर्ष 18 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के बूस्टर डोज़ के फेज 2 और 3 के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मांगी

भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के बूस्टर डोज़ के फेज 2 और 3 के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मांगी

विशेष संवाददाता May 04 2022 28768

भारत बायोटेक ने 29 अप्रैल को DCGI को एक आवेदन प्रस्तुत किया था। इस आवेदन के माध्यम से कंपनी ने 2 से

BBV-154 Nasal Vaccine: नाक से दी जाने वाली कोविड वैक्सीन का सफल परीक्षण हुआ

BBV-154 Nasal Vaccine: नाक से दी जाने वाली कोविड वैक्सीन का सफल परीक्षण हुआ

एस. के. राणा August 15 2022 39650

देश की पहली नाक से दी जाने वाली कोविड वैक्सीन का सफल परीक्षण कर लिया गया है। परीक्षण के आंकड़े प्राध

टीबी से पीड़ित 18 फीसदी महिलाएं हो रहीं बांझपन का शिकार

टीबी से पीड़ित 18 फीसदी महिलाएं हो रहीं बांझपन का शिकार

विशेष संवाददाता March 24 2023 25891

टीबी से पीड़ित महिलाएं बांझपन का शिकार हो रही हैं। एम्स में हर साल 3 हजार से अधिक महिलाएं उपचार करवा

इन 5 परेशानियों को दूर करे हल्दी का आइसक्यूब

इन 5 परेशानियों को दूर करे हल्दी का आइसक्यूब

सौंदर्या राय May 19 2023 97565

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन गर्मियों में भी चमकदार हो, तो इसके लिए आप नियमित रूप से अपनी स्किन की

हाइपोपैरथायरायडिज्म के कारण, लक्षण और उपचार

हाइपोपैरथायरायडिज्म के कारण, लक्षण और उपचार

लेख विभाग June 02 2022 55500

यदि थायराइड हार्मोन पर्याप्त न हो, तो शरीर के बहुत से कार्य की गति धीमी हो जाती है। अंडरएक्टिव थायरॉ

मुंबई में वायरल इंफेक्शन के बाद बच्चों में बढ़ी सूखी खांसी

मुंबई में वायरल इंफेक्शन के बाद बच्चों में बढ़ी सूखी खांसी

श्वेता सिंह September 04 2022 35360

वायरल इंफेक्शन के बाद अक्सर लोगों को सूखी खांसी (dry cough after viral infection) की समस्या हो जाती

एसआईबी शाइन फेलो बायोडिजाइन नवाचारों की नई संस्कृति बनाए: दुर्गा शंकर मिश्र

एसआईबी शाइन फेलो बायोडिजाइन नवाचारों की नई संस्कृति बनाए: दुर्गा शंकर मिश्र

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2022 26374

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में केजीएमयू और आईआईटी कानपुर

डब्ल्यूएचओ ने कोविड से इतर गरीब देशों को प्रभावित करने वाले 20 रोगों को ख़तम करने की योजना बनायी। 

डब्ल्यूएचओ ने कोविड से इतर गरीब देशों को प्रभावित करने वाले 20 रोगों को ख़तम करने की योजना बनायी। 

हे.जा.स. January 29 2021 32062

ऐसा माना जाता है कि ये बीमारियां विकसित देशों में समाप्त हो गयीं हैं लेकिन गरीब देशों के 170 करोड़ लो

सहारा हॉस्पिटल ने हृदय पम्प इम्पेला के प्रयोग से हृदय रोग से पीड़ित वृद्ध के बचायी जान

सहारा हॉस्पिटल ने हृदय पम्प इम्पेला के प्रयोग से हृदय रोग से पीड़ित वृद्ध के बचायी जान

हुज़ैफ़ा अबरार July 13 2022 27982

मरीज के हृदय की मुख्य कोरोनरी आर्टरी समेत तीनों आर्टरी 90 प्रतिशत बंद हो चुकी थी एवं उसकी हार्ट की प

एक्शन में सीएम योगी, 42 डॉक्टरों के तबादले किए रद्द 

एक्शन में सीएम योगी, 42 डॉक्टरों के तबादले किए रद्द 

आरती तिवारी August 20 2022 32323

शासन स्तर से गलत तरीके से किए गए तबादले को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य महानिदेशा

Login Panel