देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

टीबी : विश्व के हर 4 मरीजों में से 1 भारतीय

भारत में टीबी के खिलाफ चलाए गए अभियान के कारण टीबी मरीजों की मौत के मामलों में कमी आई है, लेकिन बीमारी का बोझ बड़ी चुनौती बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट-26 बताती है साल 2025 में दुनियाभर में टीबी के अनुमानित 1.06 करोड़ नए मामले सामने आए। इनमें करीब 25 प्रतिशत यानी हर चार में से एक मरीज भारत का था। वहीं, दुनिया में टीबी से होने वाली कुल मौतों में भारत की हिस्सेदारी 23 प्रतिशत रही।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 21 2026 Updated: November 21 2026 11:54
0 133
टीबी : विश्व के हर 4 मरीजों में से 1 भारतीय Officials distributing 'Swasth Potli' (health kits) to patients

लखनऊ। भारत में टीबी के खिलाफ चलाए अभियान के कारण टीबी मरीजों की मौत के मामलों में कमी आई है, लेकिन बीमारी का बोझ बड़ी चुनौती बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट-26 बताती है साल 2025 में दुनियाभर में टीबी के अनुमानित 1.06 करोड़ नए मामले सामने आए। इनमें करीब 25 प्रतिशत यानी हर चार में से एक मरीज भारत का था। वहीं, दुनिया में टीबी से होने वाली कुल मौतों में भारत की हिस्सेदारी 23 प्रतिशत रही। रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्ष 2015 के मुकाबले 2025 में टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान वैश्विक स्तर पर मौतों में 35 प्रतिशत की कमी आई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस उपलब्धि का श्रेय बेहतर जांच समय पर इलाज नई तकनीक और मरीजों की देखभाल से जुड़े प्रयासों को दिया है।

विश्व में टीबी मामलों में भारत सबसे आगे
WHO के आंकड़े बताते हैं कि 2025 में दुनिया के कुल टीबी मामलों में भारत की हिस्सेदारी सबसे अधिक 25 प्रतिशत रही। इसके बाद इंडोनेशिया में 10 प्रतिशत फिलीपींस में 6.8 प्रतिशत चीन में 6.5 प्रतिशत और पाकिस्तान में 6.4 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए। भारत में दवा-संवेदनशील टीबी के मरीजों की उपचार सफलता दर 94 प्रतिशत बताई गई है। हालांकि देश में टीबी के नए मामलों की वास्तविक संख्या को लेकर WHO ने फिलहाल अपने ताजा अनुमान जारी नहीं किए हैं।

भारत के टीबी आंकड़ों की समीक्षा की WHO ने
WHO ने अपनी 26 की रिपोर्ट में भारत के लिए वर्ष 2010 से 2025 तक के टीबी संक्रमण के नए मामलों (Incidence) के अनुमान जारी नहीं किए हैं। संगठन के मुताबिक भारत के आंकड़ों की समीक्षा की जा रही है। WHO ने वर्ष 2023 से 2025 के लिए टीबी से होने वाली मौतों के अनुमान में संशोधन किया है। इसके लिए सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) से प्राप्त 2022 से 2024 के मृत्यु संबंधी आंकड़ों और 2025 के कार्यक्रम संबंधी आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया। संशोधित अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2023 के लिए टीबी से होने वाली मौतों की संख्या में करीब 8 हजार और 2024 के लिए करीब 20 हजार की कमी की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में टीबी से मृत्यु दर वर्ष 2015 में प्रति लाख आबादी पर 28 थी, जो 2025 में घटकर 18 रह गई।

25 करोड़ से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग
केंद्र सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 7 दिसंबर 2024 से 8 नवंबर 2026 के बीच 25 करोड़ से अधिक लोगों को टीबी स्क्रीनिंग के दायरे में लाया गया। 11 करोड़ से अधिक चेस्ट एक्स-रे किए गए। 3 करोड़ से अधिक न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट (NAAT) किए गए। 48.64 लाख टीबी मरीजों की पहचान हुई। वर्ष 2015 के बाद से टीबी संक्रमण के मामलों में कुल कमी महज 14 प्रतिशत रही WHO की End TB Strategy के तहत 2025 तक 50 प्रतिशत कमी का लक्ष्य रखा गया था।

2027 में सामने आ सकते हैं भारत के नए आंकड़े
भारत में टीबी के वास्तविक प्रसार का पता लगाने के लिए जिला स्तर पर सेंटिनल सर्विलांस सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इसके तहत 50 जिलों में 300 क्लस्टर बनाए गए हैं, जिनमें करीब 1.5 लाख लोगों को शामिल किया गया है। इस सर्विलांस सिस्टम के तहत आंकड़े जुटाने का पहला चरण 2025 में पूरा हो चुका है। आगे हर दो से तीन साल में आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। केंद्रीय टीबी प्रभाग, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और WHO मिलकर इन आंकड़ों की समीक्षा और विश्लेषण करेंगे। इस प्रक्रिया के बाद भारत में टीबी संक्रमण के नए मामलों के संशोधित अनुमान 2027 की शुरुआत में जारी होने की उम्मीद है। WHO ने टीबी पर नियंत्रण के लिए जल्द जांच, प्रभावी इलाज और बचाव के उपायों को बढ़ाने के साथ कुपोषण, डायबिटीज, धूम्रपान और गरीबी जैसे जोखिम कारकों पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई है।

 AI तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म से बढ़ाई जा रही निगरानी
टीबी की जल्द पहचान के लिए सरकार पोर्टेबल एआई आधारित डिजिटल एक्स-रे मशीनों और तेजी से जांच करने वाली मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इसके अलावा, मरीजों की पहचान, इलाज और निगरानी के लिए निक्षय डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है। मरीजों को पोषण संबंधी सहायता देने के लिए निक्षय पोषण योजना और सामुदायिक सहयोग के लिए निक्षय मित्र पहल भी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत के टीबी कार्यक्रम की कुल वित्तीय जरूरतों का 96 प्रतिशत हिस्सा घरेलू संसाधनों से पूरा किया जा रहा है।

दवा प्रतिरोधी टीबी भी बड़ी चुनौती
भारत में टीबी के सामान्य मामलों के साथ दवा प्रतिरोधी टीबी चिंता का विषय बनी हुई है। विशेष रूप से रिफैम्पिसिन-प्रतिरोधी टीबी (RR-TB) के मामले चुनौती पेश कर रहे हैं। WHO के अनुसार, 2025 में दुनियाभर में अनुमानित 3.7 लाख लोग रिफैम्पिसिन-प्रतिरोधी टीबी से संक्रमित हुए। इनमें से केवल 1,55,333 मरीजों की पहचान कर इलाज शुरू किया जा सका। यानी अनुमानित मरीजों में से महज 42 प्रतिशत ही उपचार तक पहुंच पाए। भारत, चीन, फिलीपींस और रूस ऐसे चार देश हैं, जहां मिलकर दुनिया के आधे से अधिक RR-TB मामले सामने आए। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दवा प्रतिरोधी टीबी के इलाज में छह महीने वाले छोटे उपचार कोर्स का इस्तेमाल बढ़ा है। वर्ष 2024 में जहां 18 प्रतिशत मरीजों को इन छोटे कोर्स से इलाज मिला था, वहीं 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड टीकाकरण; अब देश में रहने वाले विदेशी भी लगवा सकेंगे कोरोना की वैक्सीन।

कोविड टीकाकरण; अब देश में रहने वाले विदेशी भी लगवा सकेंगे कोरोना की वैक्सीन।

एस. के. राणा August 12 2021 25432

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह फैसला किया कि अब देश में रहने वाले विदेशी भी

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अब एक डॉक्टर का एक ही जगह दिखेगा बोर्ड

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अब एक डॉक्टर का एक ही जगह दिखेगा बोर्ड

अनिल सिंह January 31 2023 41350

सीएमओ ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि 15 दिनों में आवेदन नहीं आए, तो स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर से नि

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर शायद ही आए, लोग जागरूक हैं, स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर शायद ही आए, लोग जागरूक हैं, स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

आनंद सिंह March 27 2022 34939

आज गोरखपुर में 17 आक्सीजन प्लांट हैं। हमारे पास 1500 डेडिकेटेड कोविड बेड्स हैं। 800 वेंटिलेटर्स हैं।

नही थम रही कोरोना की रफ्तार

नही थम रही कोरोना की रफ्तार

आरती तिवारी April 20 2023 34568

आलमबाग में 31 लोग संक्रमित मिले हैं। सरोजनीनगर और अलीगंज में 29-29, कैसरबाग में 25, इंदिरानगर में 17

Quadrivalent human papillomavirus vaccination before pregnancy and pregnancy outcomes: nationwide, population based case-control study

Quadrivalent human papillomavirus vaccination before pregnancy and pregnancy outcomes: nationwide, population based case-control study

British Medical Journal November 08 2026 714

Quadrivalent human papillomavirus vaccination before pregnancy was associated with a lower risk of a

लोहिया संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लोहिया संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 938

सुरक्षित और तर्कसंगत प्रिस्क्रिप्शन लेखन पद्धतियों के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला। एक व्यापक और इंट

कोरोना संक्रमण अंतिम दौर में, 24 घंटे में सिर्फ 2,503 नए मरीज़ मिले

कोरोना संक्रमण अंतिम दौर में, 24 घंटे में सिर्फ 2,503 नए मरीज़ मिले

एस. के. राणा March 15 2022 30725

देश में कोरोना के मामलों को लेकर बड़ी राहत देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 2,503

भारत में शुरू हो गई है कोरोना की चौथी लहर? जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

भारत में शुरू हो गई है कोरोना की चौथी लहर? जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

एस. के. राणा January 05 2023 24585

हेल्थ एक्सपर्ट भी बढ़ते मामले को लेकर अपनी राय दे रहे है। देश के कोविड एक्सपर्ट ने जो भविष्यवाणियां

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

British Medical Journal October 02 2023 130558

The findings of this study highlight the potential importance of carbohydrate quality and source for

13 साल की बच्ची ने 28 दिन में कैंसर को दी मात

13 साल की बच्ची ने 28 दिन में कैंसर को दी मात

हे.जा.स. December 14 2022 33499

ब्रिटेन के डॉक्टरों ने 13 साल की लड़की में मौजूद ल्यूकेमिया कैंसर को 28 दिन में खत्म कर दिया है।

Login Panel