देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

सायप्रस में दिखा ओमिक्रोन और डेल्टा वैरिएंट का रिश्तेदार 'डेल्टाक्रोन'

इस वैरिएंट का डेल्टा वैरिएंट के समान जेनेटिक बैकग्राउंड है। साथ ही ओमिक्रोन से कुछ म्यूटेशन भी हैं। साइप्रस के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नया वैरिएंट फिलहाल चिंता की बात नहीं है।

हे.जा.स.
January 10 2022 Updated: January 10 2022 01:18
0 32332
सायप्रस में दिखा ओमिक्रोन और डेल्टा वैरिएंट का रिश्तेदार प्रतीकात्मक

निकोसिया (एएनआइ)। कोरोना वायरस के एक के बाद एक सामने आ रहे नए वैरिएंट ने पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी है। दूसरी लहर में भारत और दुनिया को बुरी तरह प्रभावित करने वाले डेल्टा वैरिएंट से उबरने के बाद इस समय ओमिक्रोन वैरिएंट का खतरा मंडराया हुआ है, लेकिन अब इन सबसे बीच एक और वैरिएंट सामने आया है, जिसे 'डेल्टाक्रोन' (Deltacron) कहा जा रहा है।

डेल्टा वैरिएंट के समान है डेल्टाक्रोन का जेनेटिक बैकग्राउंड

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि साइप्रस में एक नया कोरोना वैरिएंट (new corona variant) डेल्टाक्रोन (Deltacrone) उभरा है। साइप्रस मेल का हवाला देते हुए जेरूसलम पोस्ट ने बताया कि रिपोर्ट में कहा गया है कि डेल्टाक्रोन का जेनेटिक बैकग्राउंड डेल्टा वैरिएंट (Delta variant) के समान है, साथ ही इसमें ओमिक्रोन (Omicron) जैसे कुछ म्यूटेशन (mutation) भी हैं, इसीलिए इसे डेल्टाक्रोन कहा गया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह चिंता की बात नहीं है। कुल मिलाकर साइप्रस (Cyprus) में लिए गए 25 नमूनों में ओमिक्रोन के 10 म्यूटेशन पाए गए। 11 नमूने उन लोगों के थे, जो वायरस (virus) के कारण अस्पताल में भर्ती थे, जबकि 14 सामान्य आबादी से आए थे।

साइप्रस विश्वविद्यालय (University of Cyprus) में जैव प्रौद्योगिकी और आणविक वायरोलॉजी (Molecular Virology) की प्रयोगशाला के प्रमुख डा लियोनडिओस कोस्त्रिकिस ने कहा कि अस्पताल में भर्ती रोगियों के बीच म्यूटेशन की तीव्रता अधिक थी। यह नए वैरिएंट और अस्पताल में भर्ती होने के बीच संबंध की इशारा करता है।

डेल्टा और ओमिक्रोन से मिलकर बना है 'डेल्टाक्रोन

कोस्त्रिकिस ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस वैरिएंट का डेल्टा वैरिएंट के समान जेनेटिक बैकग्राउंड (genetic background) है। साथ ही ओमिक्रोन से कुछ म्यूटेशन भी हैं। साइप्रस के स्वास्थ्य मंत्री मिखलिस हाडजीपांडेलस ने कहा कि नया वैरिएंट फिलहाल चिंता की बात नहीं है। मंत्री ने नए वैरिएंट की खोज पर भी गर्व व्यक्त किया।

इस बारे में मंत्री हाजीपांडेलस ने कहा कि डा. कोस्त्रिकिस की टीम के अभूतपूर्व शोध और निष्कर्ष हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व कराते हैं। जेरूसलम पोस्ट (Jerusalem Post) के अनुसार, मंत्री ने यह भी कहा कि यह शोध स्वास्थ्य के मामलों में हमारे देश साइप्रस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखता है। वैसे अब तक नए वैरिएंट के वैज्ञानिक नाम की घोषणा नहीं की गई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

उत्तराखंड में एक XBB-1.5 वैरिएंट का मिला केस

उत्तराखंड में एक XBB-1.5 वैरिएंट का मिला केस

विशेष संवाददाता January 10 2023 31910

भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक वैरिएंट का नया मामला पिछले 24 घंटों में

मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन को दिया गया प्रीविलेज कार्ड 

मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन को दिया गया प्रीविलेज कार्ड 

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2022 40418

मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन क्लब सेकेंड इनिंग के मैंमर्स को प्रीविलेज कार्ड दि

प्रकृति का वरदान है नारियल।

प्रकृति का वरदान है नारियल।

लेख विभाग February 08 2021 49825

नारियल खाने से याद्दाश्त बढती है। नारियल की गरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर हर रोज खाने से स्

जम्मू् कश्मीर में शिशु और नवजात मृत्युदर में रिकॉर्ड सुधार

जम्मू् कश्मीर में शिशु और नवजात मृत्युदर में रिकॉर्ड सुधार

हे.जा.स. April 07 2023 24371

जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की तुलना में जम्मू-कश्मीर के प्र

जच्चा और बच्चा, दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है पोस्ट पार्टम डिप्रेशन : मनोरोग विशेषज्ञ

जच्चा और बच्चा, दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है पोस्ट पार्टम डिप्रेशन : मनोरोग विशेषज्ञ

हे.जा.स. October 12 2025 4701

ब्रिटिश नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार प्रति एक हजार महिलाओं में से एक को प्रसव के बाद पोस्ट पार्टम डि

अमेरिका ने भारतीय मूल के डॉक्टर को डब्ल्यूएचओ में कार्यकारी बोर्ड में प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया

अमेरिका ने भारतीय मूल के डॉक्टर को डब्ल्यूएचओ में कार्यकारी बोर्ड में प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया

हे.जा.स. October 06 2022 46193

हाइट हाउस ने बयान में कहा, 21वें ‘सर्जन जनरल’के पद पर रहते हुए डॉ. मूर्ति ने स्वास्थ्य संबंधी गलत सू

ओमिक्रॉन के दूसरे सब-वेरिएंट स्टील्थ की पहचान आरटीपीसीआर जाँच में मुश्किल से होती है

ओमिक्रॉन के दूसरे सब-वेरिएंट स्टील्थ की पहचान आरटीपीसीआर जाँच में मुश्किल से होती है

admin March 21 2022 40457

ओमिक्रॉन का दूसरा सब-वेरिएंट BA.2 को स्टील्थ वेरिएंट (Stealth variant) भी कहा जाता है, जो इस वक्त कई

खुलासा: देश में उत्पादन से तीन गुना ज़्यादा बिक रहा दूध

खुलासा: देश में उत्पादन से तीन गुना ज़्यादा बिक रहा दूध

रंजीव ठाकुर May 22 2022 31856

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में कहा गया कि अगर भारत के दुग्ध उत्पादों की जांच नहीं की गई तो

सूरज की अल्ट्रा वायलेट बी किरणों से बचाता है बादाम। 

सूरज की अल्ट्रा वायलेट बी किरणों से बचाता है बादाम। 

लेख विभाग June 03 2021 28994

बादाम को अपने रोजाना के आहार में शामिल कर यूबीबी लाइट से त्वचा की अंदरूनी रूप से रक्षा करने में मदद

फाइलेरिया से बचाव के लिए एमडीए राउंड में जरूर करें दवा का सेवन 

फाइलेरिया से बचाव के लिए एमडीए राउंड में जरूर करें दवा का सेवन 

हुज़ैफ़ा अबरार February 19 2022 73226

फाइलेरिया व्यक्ति को आजीवन अपंग बना देता है | इसलिए इससे बचाव ही इसका सही इलाज है | फाइलेरिया ग्रसित

Login Panel