देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अस्पतालों की 381 फार्मेसियों में खामियां, देना होगा दवाओं की खरीद-बिक्री का ब्योरा

अस्पताल की फार्मेसी दवाएं किस कीमत पर खरीदती है और किस कीमत पर बेचती है। विभाग ने साफ किया है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य दवाओं की कीमतें निर्धारित करना या फार्मेसियों के मुनाफे पर कोई सीमा लगाना नहीं है। यह व्यवस्था स्व-प्रकटीकरण पर आधारित है, ताकि मरीज दवाओं के वास्तविक खरीद और विक्री मूल्य की जानकारी लेकर निर्णय कर सकें। खास तौर पर अस्पतालों में भर्ती उन मरीजों को इसका लाभ पहुंचाना है, जिनके पास परिसर में संचालित फार्मेसी से दवाएं खरीदने के अलावा कोई व्यावहारिक विकल्प नहीं होता।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 27 2026 Updated: November 27 2026 00:49
0 35
अस्पतालों की 381 फार्मेसियों में खामियां, देना होगा दवाओं की खरीद-बिक्री का ब्योरा Image of Medicine

लखनऊ। अस्पतालों में भर्ती मरीजों को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रदेश के 64 जनपदों में 381 अस्पताल फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकांश संबंधित फार्मेसियों में आयुक्त एफएसडीए के एक अक्टूबर 2026 को जारी आदेश का अनुपालन नहीं मिला। कई फार्मेसियों में अपनी वेबसाइट का यूआरएल भी प्रदर्शित नहीं किया गया था। इस पर औषधि निरीक्षकों ने संचालकों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज और जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के आदेश के अनुसार अस्पताल फार्मेसियों को दवाओं के खरीद मूल्य और विक्री मूल्य की जानकारी औषधि निरीक्षक को देनी होगी।

तय समय में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 22 (1) (डी) के तहत संबंधित फार्मेसी में दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई जा सकती है। है। यह रोक आदेश का पूरा अनुपालन होने तक जारी रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों की अनदेखी निर्देशों की अनदेखी करने वाली फार्मेसियों के लाइसेंस निरस्त करने की भी की जा सकती है कार्रवाई करने वाली फार्मेसियों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। यह विशेष अभियान चार दिसंबर 2026 तक चलेगा। आयुक्त ने सभी सहायक आयुक्त (औषधि) और औषधि निरीक्षकों को अपने-अपने जनपदों में संचालित अस्पताल फार्मेसियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

अभियान का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को यह जानकारी उपलब्ध कराना है कि अस्पताल की फार्मेसी दवाएं किस कीमत पर खरीदती है और किस कीमत पर बेचती है। विभाग ने साफ किया है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य दवाओं की कीमतें निर्धारित करना या फार्मेसियों के मुनाफे पर कोई सीमा लगाना नहीं है। यह व्यवस्था स्व-प्रकटीकरण पर आधारित है, ताकि मरीज दवाओं के वास्तविक खरीद और विक्री मूल्य की जानकारी लेकर निर्णय कर सकें। खास तौर पर अस्पतालों में भर्ती उन मरीजों को इसका लाभ पहुंचाना है, जिनके पास परिसर में संचालित फार्मेसी से दवाएं खरीदने के अलावा कोई व्यावहारिक विकल्प नहीं होता।

एक अक्टूबर को जारी आदेश में ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर-2013 का हवाला देते हुए फार्मेसियों को निर्माता या आयातक की ओर से उपलब्ध कराई गई मूल्य सूची सूची कारोवार स्थल पर प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही प्रत्येक फार्मेसी को सार्वजनिक वेबसाइट तैयार करनी है, जिस पर फार्मेसी का नाम लाइसेंस संख्या लाइसेंसधारक का नाम और परिसर का पता उपलब्ध हो। नियुक्त फार्मासिस्ट का नाम पंजीकरण संख्या फोटो और साप्ताहिक स्टॉक का विवरण भी वेवसाइट पर प्रदर्शित करना अनिवार्य है। वेबसाइट को नियमित रूप से अद्यतन करने के साथ उसका यूआरएल काउंटर पर प्रमुखता से दिखाना होगा।

ग्राहकों की सुविधा के लिए वेवसाइट का लिंक मोवाइल ऐप या क्यूआर कोड के जरिए भी उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। दवाओं के प्राइस टू रिटेलर (पीटीआर) और प्राइस टू कंज्यूमर (पीटीसी) का विवरण सार्वजनिक करने का प्रावधान विशेष रूप से अस्पताल परिसर में संचालित उन फार्मेसियों पर लागू है, जो भर्ती मरीजों को दवाएं और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराती हैं और जहां मरीजों के पास खरीदारी का दूसरा व्यावहारिक विकल्प सीमित होता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

तेजी से पैर पसार रही आंखों की समस्या, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

तेजी से पैर पसार रही आंखों की समस्या, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

विशेष संवाददाता July 30 2023 36537

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रीना सिंह ने बताया कि आंख में परेशानी को लेकर आने वाल

सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, विशेषज्ञ डाक्टर प्रशिक्षित होंगें जटिल एंजियोप्लास्टी तकनीक में 

सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, विशेषज्ञ डाक्टर प्रशिक्षित होंगें जटिल एंजियोप्लास्टी तकनीक में 

हुज़ैफ़ा अबरार April 14 2022 35245

सहारा हॉस्पिटल का हृदय रोग विभाग प्रदेश का एकमात्र ऐसा अस्पताल बन गया है, जो नये आने वाले हृदय रोग व

12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोनारोधी टीकाकरण मार्च से संभावित

12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोनारोधी टीकाकरण मार्च से संभावित

एस. के. राणा January 18 2022 41079

देश में 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण जल्द शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार ने अभी

कोविड-19 संक्रमण की जेनेरिक दवाईयां  उपलब्ध करा रही है स्टेहैप्पी।

कोविड-19 संक्रमण की जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध करा रही है स्टेहैप्पी।

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2021 37750

स्टेहैप्पी फार्मेसी जेनेरिक दवाईयों के जरिए उन लोगों की मदद कर रही है, जिन्हें मार्केट में एंटी कोव

कोलकाता में एडिनोवायरस से 3 बच्चों की मौत

कोलकाता में एडिनोवायरस से 3 बच्चों की मौत

विशेष संवाददाता March 01 2023 29158

हावड़ा के उदयनारायणपुर की रहने वाली 9 महीने की बच्ची की डॉ. बीसी रॉय पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ प

 निजी अस्पताल में होगी कैंसर संस्थान के मरीजों के जांच

निजी अस्पताल में होगी कैंसर संस्थान के मरीजों के जांच

आरती तिवारी July 28 2023 32265

कैंसर संस्थान में फिलहाल एमआआई, पेट स्कैन और स्पेक्ट स्कैन जांच की सुविधा नहीं है। संस्थान के सीएमएस

आईये जानते हैं आँखों में होने वाली आम बीमारियों के बारें में

आईये जानते हैं आँखों में होने वाली आम बीमारियों के बारें में

admin February 16 2022 71735

आँखों की बीमारियों में पलकों में होने वाली रूसी, पलकों पर गांठ बनना, आंख आना, आंखों का रूखापन, भवों

अकेलापन तकलीफ क्यों देता है ?

अकेलापन तकलीफ क्यों देता है ?

लेख विभाग November 15 2026 973

सर्वे से भी पता चला कि युवाओं में अकेलापन अधिक था, और इसका सीधा संबंध मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या

वैश्विक महामारी व स्वास्थ्य संकट के रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य शवैश्विक प्रक्रिया

वैश्विक महामारी व स्वास्थ्य संकट के रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य शवैश्विक प्रक्रिया

हे.जा.स. December 03 2021 33964

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने ऐसेम्बली के निर्णय को आशाजनक बताते हुए

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: ANM भर्ती परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया शुरु

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: ANM भर्ती परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया शुरु

हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2021 30762

अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है, जोकि 18 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

Login Panel