देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया में विश्व आत्महत्या दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

यह कार्यक्रम इस वर्ष की वैश्विक थीम चेंजिंग द नैरेटिव ऑन सुसाइड (आत्महत्या पर विमर्ष बदलें) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें मौन की वर्जना को तोड़ने और आत्महत्या तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर बातचीत को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के दौरान बी.एससी नर्सिंग-22 बैच के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रस्तुत किए जिनमें चेतावनी संकेतों को पहचानने और सहायता के लिए आगे आने के महत्व को दर्शाया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 11 2026 Updated: September 11 2026 00:12
0 546
लोहिया में विश्व आत्महत्या दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित Awareness Program on World Suicide Prevention Day Held at Dr. RMLIMS

लखनऊ। कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं मनोरोग विभाग डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं मनोरोग विभाग डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ द्वारा गुरुवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर डॉ. आरएमएलआईएमएस के मुख्य चिकित्सालय खंड की ओपीडी में मरीजों एवं उनके परिचारकों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इस वर्ष की वैश्विक थीम चेंजिंग द नैरेटिव ऑन सुसाइड (आत्महत्या पर विमर्ष बदलें) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें मौन की वर्जना को तोड़ने और आत्महत्या तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर बातचीत को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के दौरान बी.एससी नर्सिंग-22 बैच के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रस्तुत किए जिनमें चेतावनी संकेतों को पहचानने और सहायता के लिए आगे आने के महत्व को दर्शाया गया।

इसके पश्चात रोहित सिंह द्वारा एक काव्य पाठ प्रस्तुत किया जिसने आशा एवं जागरूकता के संदेश से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। जनसमूह को मनोरोग विभाग की डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी एसोसिएट प्रोफेसर मनोरोग विभाग एवं डॉ. अनुरंजन असिस्टेंट प्रोफेसर मनोरोग विभाग ने संबोधित किया, जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व तथा समुदायों एवं स्वास्थ्य सेवा परिवेश में सहयोगात्मक एवं निर्णय रहित संवाद को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन इरम अंसारी असिस्टेंट प्रोफेसर एवं मनोरमा सिंह गौतम ट्यूटर द्वारा प्रो. डॉ. शिव कुमार मुद्गल प्राचार्य प्रो. निपिन कलाल उप-प्राचार्य एवं डॉ. ए.क्यू. जिलानी एसोसिएट प्रोफेसर मनोरोग विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न संकाय सदस्य रेजिडेंट्स एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे इस पहल की उपस्थित दर्शकों एवं श्रोताओं द्वारा सराहना की गई। इस कार्यक्रम ने संस्थान की मानसिक स्वास्थ्य के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता तथा स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों एवं समुदाय में जागरूकता बढ़ाने में इसकी भूमिका की पुन: पुष्टि की।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अमित शाह ने हिंदी में एमबीबीएस कोर्स का किया विमोचन

अमित शाह ने हिंदी में एमबीबीएस कोर्स का किया विमोचन

विशेष संवाददाता October 17 2022 27210

मातृभाषा में पढ़ाई के फायदे बताते हुए अमित शाह ने कहा कि मातृभाषा में व्यक्ति सोचने, समझने, अनुसंधान

तगड़ी बॉडी बनाने के लिए महंगे प्रोटीन की बजाए 2 मिनट में घर पर ही बनाएं ये नैचुरल शेक

तगड़ी बॉडी बनाने के लिए महंगे प्रोटीन की बजाए 2 मिनट में घर पर ही बनाएं ये नैचुरल शेक

श्वेता सिंह August 22 2022 37801

मार्केट में कई तरह के प्रोटीन पाउडर हैं, जिनमें अक्सर मिलावट की खबरें आती हैं। जाहिर है इस तरह के उत

डेंगू पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक

डेंगू पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक

आरती तिवारी November 11 2022 32250

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज गाजियाबाद का दौरा किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य क

केजीएमयू में अब डिजिटल पेमेंट की भी सुविधा शुरू

केजीएमयू में अब डिजिटल पेमेंट की भी सुविधा शुरू

आरती तिवारी July 18 2023 48768

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ऑनलाइन भुगतान के लिए 7 अलग-अलग क्यूआर स्कैनर की सुविधा शुरू क

लोहिया में रेटिनल लेजर यूनिट का उद्घाटन एवं डायबिटिक रेटिनोपैथी पर सम्मेलन-सह-कार्यशाला

लोहिया में रेटिनल लेजर यूनिट का उद्घाटन एवं डायबिटिक रेटिनोपैथी पर सम्मेलन-सह-कार्यशाला

हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2026 623

डायबिटिक रेटिनोपैथी मधुमेह की एक गंभीर जटिलता है, जिसके कारण समय पर निदान एवं उपचार न होने पर दृष्टि

देहरादून के सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब बनाये जायेंगे

देहरादून के सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब बनाये जायेंगे

हे.जा.स. March 08 2023 31479

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में जन औषधि केंद्र खोलकर लोगों को सस्ती और सुलभ दवाइय

आने वाली है कोविड से भी ज्यादा खतरनाक महामारी, होंगी लाखों मौतें: डब्ल्यूएचओ

आने वाली है कोविड से भी ज्यादा खतरनाक महामारी, होंगी लाखों मौतें: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा May 26 2023 75810

कोरोना वायरस महामारी से देश और दुनिया के लोग अभी उबर ही रहे थे कि इस बीच एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर

दरभंगा का सबसे बड़ा अस्पताल तालाब बना, सेवाएं ठप

दरभंगा का सबसे बड़ा अस्पताल तालाब बना, सेवाएं ठप

विशेष संवाददाता July 06 2023 41350

बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है। भारी बारिश से कई जिले जलमग्न हो गए है, इसके अलावों अस्पतालों में

चीनी लैब में कोरोना की उत्पत्ति पर डब्ल्यूएचओ ने दिया बयान

चीनी लैब में कोरोना की उत्पत्ति पर डब्ल्यूएचओ ने दिया बयान

हे.जा.स. March 05 2023 27459

एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत कहा कि अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्

गहरी नींद से चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है और आप खूबसूरत दिखतीं है  

गहरी नींद से चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है और आप खूबसूरत दिखतीं है  

सौंदर्या राय March 26 2022 41956

रात की गहरी नींद आपके बालों को काला लंबा तथा आकर्षक बनाए रखने में मदद करती है। गहरी नींद लेने से चेह

Login Panel