देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल द्वारा वन अवध सेंटर में ‘वर्ल्ड नो-टोबैको डे’ पर स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

अपोलोमेडिक्स के डॉक्टर्स द्वारा तम्बाकू सेवन से स्वास्थ्य को पहुंचने वाले नुकसान के बारे में बताया गया व उनके स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में अपोलोमेडिक्स के फिजीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट व डायटीशियन उपस्थित रहे।

रंजीव ठाकुर
May 31 2022 Updated: June 01 2022 00:26
0 39839
अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल द्वारा वन अवध सेंटर में ‘वर्ल्ड नो-टोबैको डे’ पर स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन वन अवध सेंटर में ‘वर्ल्ड नो-टोबैको डे’ पर स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर

लखनऊ। अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल और वन अवध सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे के अवसर पर वन अवध सेंटर, गोमतीनगर में जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में अपोलोमेडिक्स के डॉक्टर्स द्वारा वन अवध सेंटर में आने वाले आगंतुकों को तम्बाकू सेवन से स्वास्थ्य को पहुंचने वाले नुकसान के बारे में बताया गया व उनके स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में अपोलोमेडिक्स के फिजीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट व डायटीशियन उपस्थित रहे।

इस स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में स्वास्थ्य जांच के लिए आगन्तुको का ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, फेफड़ों की क्षमता जानने के लिए पीक एक्सपिरेशन फ्लो रेट चेक तथा बॉडी मास इंडेक्स के लिए कद व वजन की माप और ईसीजी किया गया।

वन अवध केंद्र की एग्जीक्यूटिव वाइस- प्रेसिडेंट सरस्वती सिंह ने कहा, “वर्ल्ड नो टोबैको डे पर अपोलोमेडिक्स के डॉक्टर्स ने मॉल में आने वालों को तम्बाकू-सेवन के खतरों से आगाह किया गया व उनके स्वास्थ्य की जांच की गई, इसके लिए हम अपोलोमेडिक्स का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

यह वन अवध सेंटर की तरफ से एक प्रयास है, सभी को जागरूक करते हुए कहा कि तम्बाकू सेवन किस तरह न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा जोखिम पैदा कर रहा है, बल्कि इसका दूरगामी आर्थिक व मानसिक दुष्प्रभाव भी परिवारों पर पड़ता है। सेहत, जीवन व समाज को नुकसान पहुंचाने वाली तम्बाकू को हमेशा के लिए ना कहने का ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे’ से बेहतर कोई अवसर नहीं होगा।“

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीईओ व एमडी डॉ मयंक सोमानी तम्बाकू सेवन के प्रति आगाह करते हुए कहा, “ वर्ल्ड नो टोबैको डे पर हमें वन अवध सेंटर के सहयोग से इस जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करके बहुत प्रसन्नता हो रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के आंकड़ों के अनुसार तंबाकू सेवन से विश्व में हर छह सेकंड में एक व्यक्ति की मौत हो रही है। फेफड़े, मुंह व गले के कैंसर के मामलों में 90 फीसदी मामले तंबाकू उत्पादों के सेवन के कारण होते हैं। तंबाकू सेवन से दिल की बीमारी, लकवा,  डायबिटिज, गठिया, फेफड़े आदि के रोग होने का जोखिम बढ़ जाता है। कहा भी जाता है, ‘बचाव इलाज से हमेशा बेहतर होता है,’ इसलिए तम्बाकू को ना कह, जिन्दगी को हां कहिए।”

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

किडनी की बीमारी में हाइपरटेंशन और डायबिटीज़ का विशेष रोल है: नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ आर के शर्मा

रंजीव ठाकुर June 05 2022 59595

डॉ शर्मा ने बताया कि किडनी की बीमारियों में हाइपरटेंशन का विशेष रोल होता है। आज कल गुर्दे की बीमारिय

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

रंजीव ठाकुर July 04 2022 27152

नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली काफी दवाओं के फुटकर दाम

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

आरती तिवारी September 16 2022 36805

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के कोईलवर के इकलौती मानसिक आस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान डिप्टी

महराजगंज में वायरल फीवर का प्रकोप

महराजगंज में वायरल फीवर का प्रकोप

आरती तिवारी November 03 2022 20025

यूपी में वायरल बुखार का कहर जारी है, लेकिन महाराजगंज जिले में ये बुखार मासूम बच्चों को अपना शिकार बन

मेदांता लखनऊ ने वर्ल्ड कैंसर डे पर कैंसर वारियर्स को किया सम्मानित

मेदांता लखनऊ ने वर्ल्ड कैंसर डे पर कैंसर वारियर्स को किया सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2022 34561

डॉ आलोक गुप्ता, आंकोलॉजिस्ट ने लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए बहुमूल्य जानकारियां दी और कहा

डॉक्टर ने महिला की आंख से निकाले 23 कॉन्टैक्ट लेन्स

डॉक्टर ने महिला की आंख से निकाले 23 कॉन्टैक्ट लेन्स

हे.जा.स. October 15 2022 21070

कैलिफोर्निया के डॉक्टर ने एक महिला मरीज़ की आंख से कुल 23 कॉन्टैक्ट लेंसेज़ निकाले, जिसका वीडियो वा

लखनऊ के नामी डॉक्टरों के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार।

लखनऊ के नामी डॉक्टरों के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार।

हुज़ैफ़ा अबरार February 08 2021 22508

अपराधी पहले डॉक्टरों की फर्जी मार्कशीट बनाते फिर उसके आधार पर फाइनेंस कंपनी से 20,00,000 का लोन लेते

जामुन: बरसात के मौसम का खूबियों भरा फल।

जामुन: बरसात के मौसम का खूबियों भरा फल।

लेख विभाग June 10 2021 39235

जामुन गुणों से भरपूर फल है। ये बाहर और भीतर दोनों तरह से शरीर को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सक

बीएचयू में डेढ़ साल में बिना इलाज लौटे 21 हजार दिल के मरीज: प्रो. ओमशंकर

बीएचयू में डेढ़ साल में बिना इलाज लौटे 21 हजार दिल के मरीज: प्रो. ओमशंकर

विशेष संवाददाता July 09 2023 41576

प्रो. ओमशंकर ने कहा कि एमएस पर गलत तरीके से कमेटियां बनवाए जाने का आरोप लगाया है। जिससे कायाकल्प मद

एसजीपीजीआई ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथन का किया आयोजन 

एसजीपीजीआई ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथन का किया आयोजन 

आयशा खातून September 29 2022 41686

वॉकथन में स्लोगन के माध्यम से जनता को आकर्षित करने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में कैंडल मार्च का भ

Login Panel