देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने कसी कमर, यूपी-पंजाब और हिमाचल भेजी गईं हाई लेवल टीमें।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि तीन सदस्यीय टीमें कोरोना को लेकर इन राज्यों में उन जिलों का दौरा करेंगी जहां सबसे तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। यह टीमें कोरोना पॉजिटिव मामलों की रोकथाम, निगरानी, ​​परीक्षण, संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण उपायों और कुशल ​​प्रबंधन की दिशा में राज्य के प्रयासों का समर्थन करेंगी।

हे.जा.स.
November 23 2020 Updated: January 13 2021 02:41
0 22924
कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने कसी कमर, यूपी-पंजाब और हिमाचल भेजी गईं हाई लेवल टीमें। प्रतीकात्मक फोटो

- ANI
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर से कमर कस ली है। केंद्र सरकार ने आज यूपी, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए हाईलेवल टीमें भेजी हैं। इन राज्यों में बीते दिनों कोरोना के मामलों में तेजी आई है। इससे पहले केंद्र ने गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और मणिपुर में कोरोना की स्थिति की निगरानी के लिए विशेष स्वास्थ्य टीमें भेजी थीं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में विशेष टीमें भेजी जा चुकी हैं।

दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल समेत देश के कई राज्यों में पिछले दिनों कोरोना के मामलों में उछाल आया है। इससे देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता दिख रहा है। इस पर केंद्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं। केंद्र सरकार, दिल्ली में मदद के लिए आगे आई हैं और वह राज्य सरकार की हरसंभव मदद कर रही है। दिल्ली में बीते दिनों कोरोना के नए मामले लगातार बढ़े हैं। यहां प्रतिदिन करीब 100 मौतें हो रही हैं जबकि करीब 5-7 हजार मामले रोज सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि तीन सदस्यीय टीमें कोरोना को लेकर इन राज्यों में उन जिलों का दौरा करेंगी जहां सबसे तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। यह टीमें कोरोना पॉजिटिव मामलों की रोकथाम, निगरानी, ​​परीक्षण, संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण उपायों और कुशल ​​प्रबंधन की दिशा में राज्य के प्रयासों का समर्थन करेंगी। केंद्र की टीम राज्यों को समय पर इलाज और अनुवर्ती से संबंधित चुनौतियों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने के लिए मार्ग दर्शन करेगी।

दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि जारी है। दिल्ली में कोरोना से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां बीते 24 घंटों में 111 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु के बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। शनिवार को यहां कोरोना के 5879 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां एक दिन में 5,640 नए मामले सामने आने के बाद राज्‍य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़कर 17,68,695 हो गई है। बीते 24 घंटे में यहां 155 लोगों की मौत हुई हैं। 

देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो आज लगातार 15वें दिन 50 हजार से कम मामले सामने आए हैं। पिछली बार देश में 7 नवंबर को 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की दर 4.85 प्रतिशत है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सही समय पर इलाज से निमोनिया से बचाव संभव

सही समय पर इलाज से निमोनिया से बचाव संभव

लेख विभाग November 12 2022 29229

अगर समय बच्चों के टीके लगवाए जाए और सामान्य सर्दी, फीवर, खांसी, कफ की शिकायत होने पर बच्चों को डॉक्

डॉ. आरएमएलआईएमएस ने सार्वजनिक क्षेत्र में रोबोट-असिस्टेड किडनी ट्रांसप्लांट कर रचा इतिहास

डॉ. आरएमएलआईएमएस ने सार्वजनिक क्षेत्र में रोबोट-असिस्टेड किडनी ट्रांसप्लांट कर रचा इतिहास

हुज़ैफ़ा अबरार September 08 2026 707

सफलतापूर्वक रोबोट-असिस्टेड रीनल ट्रांसप्लांट किया है। यह उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा क्

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

विशेष संवाददाता September 19 2022 42247

पल्स पोलियो का महाभियान चलाया जा रहा है। वहीं मेट्रो की वायलट लाइन स्थित विभिन्न स्टेशनों पर 18 से 2

सिंगापुर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 9,420 लोग मिले संक्रमित

सिंगापुर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 9,420 लोग मिले संक्रमित

हे.जा.स. February 15 2022 28868

सिंगापुर में कोरोना वायरस के नए मामलों में से 2,349 मामलों का पीसीआर टेस्ट के तहत पता चला है जबकि 7,

स्विमिंग से पूरा शरीर आकर्षक और सुन्दर बन जाता है, आईये जानते हैं कैसे?

स्विमिंग से पूरा शरीर आकर्षक और सुन्दर बन जाता है, आईये जानते हैं कैसे?

सौंदर्या राय March 09 2022 30141

स्विमिंग से पूरा शरीर एक आकर्षक शेप में तो आ ही जाता है, साथ-साथ स्किन में ग्लो भी आ जाता है। हम आपक

यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले।

यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले।

रंजीव ठाकुर August 19 2021 29125

उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अगस्त सोमवार को कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों (माध्यमिक

कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण से बचा सकता है हाइब्रिड इम्युनिटी

कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण से बचा सकता है हाइब्रिड इम्युनिटी

एस. के. राणा January 21 2023 36719

हाइब्रिड इम्यूनिटी उस अवधि को बढ़ाने में भी मदद कर सकती है जिसके पहले बूस्टर खुराक की आवश्यकता होती

आधुनिक तकनीकी से किडनी रोग का बेहतर इलाज।

आधुनिक तकनीकी से किडनी रोग का बेहतर इलाज।

रंजीव ठाकुर March 13 2021 35753

अभी तक कोई ऐसी दवा नहीं बनी है जो किडनी में पथरी को बनने से रोक सके या इसका इलाज कर सके। पथरी निकालन

देश में ओमिक्रॉन का तीसरा मामला मिला।

देश में ओमिक्रॉन का तीसरा मामला मिला।

एस. के. राणा December 05 2021 27732

देश में ओमिक्रॉन के वेरिएंट के अब तक कुल 3 केस मिल चुके हैं। इससे पहल दो केस कर्नाटक में पाए गए हैं,

बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई चार बड़ी सुविधाएं: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

रंजीव ठाकुर May 28 2022 29139

मरीज के शरीर से पस, मूत्र, ब्लड इत्यादि लेकर उसका कल्चर करते हैं जिससे वैक्टीरिया की पूरी जानकारी मि

Login Panel