देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान देश के 16 संस्थानों में तकनीकी संसाधन केंद्र स्थापित करने हेतु चयनित

देश के केवल 16 चयनित संस्थानों में डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ का चयन होना संस्थान के लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है। यह उपलब्धि संस्थान की उत्कृष्ट अनुसंधान क्षमता, साक्ष्य-आधारित चिकित्सा (Evidence-based Medicine) तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति एवं उपचार दिशानिर्देशों के विकास में उसके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती है। यह तकनीकी संसाधन केंद्र वैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधारित राष्ट्रीय स्तर के क्लीनिकल एवं जनस्वास्थ्य दिशानिर्देशों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे देश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं एवं बेहतर रोगी देखभाल को बढ़ावा मिलेगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 31 2026 Updated: July 31 2026 08:10
0 798
लोहिया संस्थान देश के 16 संस्थानों में तकनीकी संसाधन केंद्र  स्थापित करने हेतु चयनित Lohia Institute Lucknow

 लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ ने संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सी.एम. सिंह के नेतृत्व में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (Department of Health Research - DHR) के अंतर्गत सेंटर फॉर एविडेंस-बेस्ड गाइडलाइन्स (Centre for Evidence-based Guidelines) द्वारा तकनीकी संसाधन केंद्र (Technical Resource Centre - TRC) की स्थापना हेतु देशभर से चयनित केवल 16 संस्थानों में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ को स्थान प्राप्त हुआ है। गत 24 जुलाई को जारी परिणामों के अनुसार डॉ. शिव कुमार मुद्गल प्राचार्य-सह-प्रोफेसर कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ को इस परियोजना का प्रधान अन्वेषक (Principal Investigator - PI) नामित किया गया है। इस परियोजना के सह-प्रधान अन्वेषक (Co-Principal Investigators) के रूप में निम्नलिखित संकाय सदस्य शामिल हैं।


प्रो. (डॉ.) सी.एम. सिंह, निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (डॉ. आरएमएलआईएमएस), लखनऊ
प्रो. (डॉ.) अमित कौशिक, एसोसिएट डीन (अनुसंधान) एवं प्रोफेसर, सामुदायिक चिकित्सा विभाग, डॉ. आरएमएलआईएमएस, लखनऊ
प्रो. (डॉ.)  अजय वर्मा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष श्वसन रोग चिकित्सा विभाग डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ
प्रो. (डॉ.)  अर्पिता सिंह, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी विभाग डॉ. आरएमएलआईएमएस, लखनऊ
डॉ. मिली सेंगर, एसोसिएट प्रोफेसर, सामुदायिक चिकित्सा विभाग डॉ. आरएमएलआईएमएस, लखनऊ


देश के केवल 16 चयनित संस्थानों में डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ का चयन होना संस्थान के लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है। यह उपलब्धि संस्थान की उत्कृष्ट अनुसंधान क्षमता, साक्ष्य-आधारित चिकित्सा (Evidence-based Medicine) तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति एवं उपचार दिशानिर्देशों के विकास में उसके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती है। यह तकनीकी संसाधन केंद्र वैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधारित राष्ट्रीय स्तर के क्लीनिकल एवं जनस्वास्थ्य दिशानिर्देशों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे देश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं एवं बेहतर रोगी देखभाल को बढ़ावा मिलेगा। संस्थान के निदेशक एवं समस्त संकाय सदस्यों ने इस उपलब्धि पर परियोजना के प्रधान अन्वेषक तथा समस्त अनुसंधान दल को हार्दिक बधाई दी तथा इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नेशनल डाक्टर्स डे पर आईएमए ने चिकित्सकों को सम्मानित किया

रंजीव ठाकुर July 02 2022 28361

आईएमए भवन, रिवर बैंक कालोनी में ‘‘डाक्टर्स डे’’ मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में डाक्टर्स ने अपने परि

डर्माफिक ने उतारा बायो सेल्यूलोज फेस मास्क।

डर्माफिक ने उतारा बायो सेल्यूलोज फेस मास्क।

हुज़ैफ़ा अबरार January 23 2021 25528

डर्माफिक बायो सेल्यूलोज चारकोल मास्क प्रदूषकों के डिबेसिंग प्रभाव को कम करने में मदद करता है और त्वच

जल्द पूरा होगा हिमाचल की पहली दवा परीक्षण प्रयोगशाला का कार्य

जल्द पूरा होगा हिमाचल की पहली दवा परीक्षण प्रयोगशाला का कार्य

हे.जा.स. April 29 2023 28734

हिमाचलप्रदेश में अभी तक कोई भी दवा परीक्षण प्रयोगशाला नहीं है जिसके चलते दवाओं के परीक्षण के लिए दूस

अदरक में हैं बेमिसाल औषधीय गुण, जानतें हैं इसके फायदे

अदरक में हैं बेमिसाल औषधीय गुण, जानतें हैं इसके फायदे

आरती तिवारी August 23 2022 36776

अदरक के कई सारे गुण हैं। क्या आप यह जानते हैं कि अदरक एक जड़ी-बूटी भी है, और पाचन-तंत्र, सूजन, शरीर

आयुष विभाग में दवा ढुलाई के के नाम पर करोड़ों का खेल

आयुष विभाग में दवा ढुलाई के के नाम पर करोड़ों का खेल

आरती तिवारी June 08 2023 37882

प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक अस्पतालों में आयुष मिशन के जरिए दवाएं भेजी जाती हैं

होली पर स्किन केयर को लेकर हैं परेशान, यूं करें त्वचा को तैयार

होली पर स्किन केयर को लेकर हैं परेशान, यूं करें त्वचा को तैयार

सौंदर्या राय March 03 2023 107766

होली खेलते समय ज्यादातर लोगों के लिए स्किन का ग्लो मेंटेन रखना मुश्किल हो जाता है। वहीं इस लेख में

यूपी सरकार ने लंपी वायरस पर जारी किया अलर्ट

यूपी सरकार ने लंपी वायरस पर जारी किया अलर्ट

आरती तिवारी August 23 2022 35170

लंपी वायरस से गाय और अन्य दुधारू पशुओं को बचाने के लिए योगी सरकार अलर्ट मोड पर आ गया है। पशुपालन विभ

प्रेगनेंसी में कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के नवजात शिशुओं में दीर्घकालिक एंटीबॉडीज पाई गई: शोध

प्रेगनेंसी में कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के नवजात शिशुओं में दीर्घकालिक एंटीबॉडीज पाई गई: शोध

हे.जा.स. February 09 2022 27102

गर्भावस्था के दौरोना कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के नवजात शिशुओं में काफी लंबे समय तक रहने वाली

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से आगे बढ़ सकती है महामारी: डब्ल्यूएचओ

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से आगे बढ़ सकती है महामारी: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. February 19 2022 31367

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने इन तमाम सवालों के जवाब दिए हैं। उन्हो

एम्स में लाभार्थियों का मिलेगा कैशलेस इलाज, बुजुर्ग मरीजों को भाग-दौड़ से मिलेगी राहत

एस. के. राणा May 23 2023 31733

मंत्रालय ने कहा, इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों (सेवानिवृत्त पेंशनभोगी) को विशेष लाभ मिलेगा, क्योंकि स्

Login Panel