देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में 29 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मिली स्वीकृति

नए उपकेंद्र भवनों के निर्माण से ग्रामीण स्वास्थ्य अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी तथा आमजन को अपने गांव के निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। स्वास्थ्य उपकेंद्र ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन नए भवनों के निर्माण के बाद मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं नियमित टीकाकरण गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर जांच नवजात एवं बच्चों की स्वास्थ्य सेवाएं पोषण संबंधी गतिविधियां गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 31 2026 Updated: July 31 2026 08:16
0 938
बलरामपुर में 29 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मिली स्वीकृति 29 New Health Sub-Centre Buildings in Balrampur

 बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में जनपद बलरामपुर को बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तर से 29 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन भवनों के निर्माण के लिए जिला पंचायत बलरामपुर को निर्माण इकाई नामित किया गया है। नए उपकेंद्र भवनों के निर्माण से ग्रामीण स्वास्थ्य अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी तथा आमजन को अपने गांव के निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। स्वास्थ्य उपकेंद्र ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन नए भवनों के निर्माण के बाद मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं नियमित टीकाकरण गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर जांच, नवजात एवं बच्चों की स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण संबंधी गतिविधियां, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। साथ ही आशा एवं एएनएम सहित स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा।


इन विकास खंडों में बनेंगे नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन
बलरामपुर रूरल (9): धर्मपुर, चिरैया, लालाजोत, गंगापुर लखना, गंगापुर बीरपुर, नरायनपुर मझारी, सिंगाही, जोरावरपुर एवं भगवानपुर। तुलसीपुर (6): लेबुड़वा, पूरेबक्स, बदलपुर (कोहडोरा), फतहनगरा, गुलरिहा एवं बुड़न्तपुर। हरैया सतघरवा (5): फुलवरिया, जोरावरडीह/सिरोहिया, इमिलिया, भितवरिया कला एवं अंबरनगर। गैसड़ी (3): पुरेना, बगहीसीर एवं गौरा बगनहा। श्रीदत्तगंज (3): लखमा, रूखी मझारी एवं पिपरी कोल्हई।
गैंडास बुजुर्ग (3): टेढ़वा नवाबाद, दुधरा एवं पकड़ी भुवारि। नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और मजबूत होगा। इससे आमजन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को भी नई गति मिलेगी। यह पहल प्रदेश सरकार की "हर गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा बलरामपुर में ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

महिलाओं के मान, सम्मान और गौरव का माध्यम बना स्वंय सहायता समूह- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

महिलाओं के मान, सम्मान और गौरव का माध्यम बना स्वंय सहायता समूह- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

हे.जा.स. February 10 2021 42554

सभी अधिकारी कम से कम एक-एक टीबी ग्रसित बच्चों को गोद लें और इस कार्य से स्वंय सेवी संस्थाएं भी जुड़े।

हिमाचल के सोलन में बढ़े डायरिया के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

हिमाचल के सोलन में बढ़े डायरिया के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता January 31 2023 25565

हिमाचल के हमीरपुर मंडल में कुछ गांवों में डायरिया के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तक आधा दर

मधुमेह की दवा सिटाग्लिप्टिन, अब जन औषधि केंद्रों पर मिल सकेगी

मधुमेह की दवा सिटाग्लिप्टिन, अब जन औषधि केंद्रों पर मिल सकेगी

विशेष संवाददाता September 17 2022 36553

10 सिटाग्लिप्टिन फॉस्फेट टैबलेट 50 मिलीग्राम के एक पैकेट के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य 60 रुपये है, जबकि

सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर लेवल ऐसे नियंत्रित रखें।

सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर लेवल ऐसे नियंत्रित रखें।

लेख विभाग December 27 2021 36906

आजकल हर दूसरा व्यक्ति ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहा है। हाई ब्लड प्रेशर भी एक ऐसी ही बीमारी है, ज

भारत में शुरू हो गई है कोरोना की चौथी लहर? जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

भारत में शुरू हो गई है कोरोना की चौथी लहर? जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

एस. के. राणा January 05 2023 24151

हेल्थ एक्सपर्ट भी बढ़ते मामले को लेकर अपनी राय दे रहे है। देश के कोविड एक्सपर्ट ने जो भविष्यवाणियां

सेक्स के पहले और बाद में हायजीन कैसे बनाएं?

सेक्स के पहले और बाद में हायजीन कैसे बनाएं?

लेख विभाग March 07 2023 51848

सेक्स के बाद गुप्तांगों को जरूर साफ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके गुप्तांगों से खराब गंध नहीं आयेगी।

शरीर के इन अंगों पर दें ध्यान, सुंदरता में लगेगा चार चाँद

शरीर के इन अंगों पर दें ध्यान, सुंदरता में लगेगा चार चाँद

admin February 11 2022 40230

लड़कियों के शरीर के कुछ हिस्से जो उनकी सुन्दरता में चार चाँद लगा सकतें हैं उपेक्षित रह जातें हैं। इस

सेहत के लिए फायदेमंद है जामुन

सेहत के लिए फायदेमंद है जामुन

आरती तिवारी June 28 2023 30567

जामुन में एस्टिंजेंट गुण होता है, जो आपकी त्वचा से कील-मुहांसों को दूर कर सकता है। खाने के अलावा आप

कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है, सतर्क रहने की आवश्यकता है: प्रधानमंत्री 

कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है, सतर्क रहने की आवश्यकता है: प्रधानमंत्री 

एस. के. राणा May 30 2022 26382

जिस तरह से पिछले दो हफ्तों में कुछ राज्यों में मामले बढ़े हैं उससे ये स्पष्ट है कि कोरोना की चुनौती

उत्तर प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई पर महँगाई की मार, डॉक्टर बनने का सपना हुआ महंगा।

उत्तर प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई पर महँगाई की मार, डॉक्टर बनने का सपना हुआ महंगा।

हुज़ैफ़ा अबरार December 20 2021 33502

सरकार ने MBBS की सालाना फीस में 40 हजार से 1 लाख रुपये तक बढ़ा दिए हैं। खराब आर्थिक स्थिति के कारण ब

Login Panel