देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में 24×7 मातृ एवं शिशु सहायता कॉल सेंटर की शुरुआत

विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की अलग से मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि किसी महिला में स्वास्थ्य संबंधी जटिलता अथवा आपात स्थिति की संभावना दिखाई देती है तो कॉल सेंटर के माध्यम से तत्काल संबंधित स्वास्थ्य इकाई से समन्वय स्थापित कर 108 एम्बुलेंस सेवा, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। इससे समय पर उपचार उपलब्ध होने के साथ मातृ एवं  शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी सहायता मिलेगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 31 2026 Updated: July 31 2026 08:57
0 931
बलरामपुर  में 24×7 मातृ एवं शिशु सहायता कॉल सेंटर की शुरुआत  Launch of 24x7 Maternal and Child Support Call Center

बलरामपुर। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी सुलभ एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में जनपद बलरामपुर में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जडीएम डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जनपद मुख्यालय सहित सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24×7 मातृ एवं शिशु सहायता कॉल सेंटर स्थापित किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, विशेष रूप से उच्च जोखिम (High Risk Pregnancy-HRP) वाली महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की निरंतर निगरानी करते हुए समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस व्यवस्था के तहत 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन (7704995639) प्रारंभ की गई है, जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी 8-8 घंटे की तीन शिफ्टों में अपनी सेवाएं देंगे। कॉल सेंटर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का नियमित फॉलोअप किया जाएगा तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निरंतर जानकारी ली जाएगी। आवश्यकता के अनुसार उन्हें प्रसव पूर्व जांच, नियमित टीकाकरण, पोषण, संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु की देखभाल तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की अलग से मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि किसी महिला में स्वास्थ्य संबंधी जटिलता अथवा आपात स्थिति की संभावना दिखाई देती है तो कॉल सेंटर के माध्यम से तत्काल संबंधित स्वास्थ्य इकाई से समन्वय स्थापित कर 108 एम्बुलेंस सेवा, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। इससे समय पर उपचार उपलब्ध होने के साथ मातृ एवं  
शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी सहायता मिलेगी। कॉल सेंटर केवल स्वास्थ्य परामर्श तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गर्भवती महिलाओं को निर्धारित समय पर स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव, प्रसवोत्तर देखभाल, नवजात शिशु के टीकाकरण, स्तनपान एवं परिवार नियोजन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं से भी लगातार जोड़े रखेगा। इससे स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक लाभार्थी की वास्तविक समय में निगरानी करने और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने में सुविधा होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि इस अभिनव व्यवस्था से गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को घर बैठे स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। समय पर संपर्क एवं नियमित फॉलोअप के माध्यम से गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताओं की शीघ्र पहचान कर उचित चिकित्सकीय हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जा सकेगा। साथ ही सुरक्षित एवं शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा। डीएम ने कहा जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। तकनीक आधारित इस हेल्पलाइन व्यवस्था से प्रत्येक गर्भवती महिला तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, उच्च जोखिम वाले मामलों की सतत निगरानी करने तथा नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉल सेंटर के माध्यम से सभी लाभार्थियों से नियमित संपर्क बनाए रखें तथा प्रत्येक जरूरतमंद महिला को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह पहल सुरक्षित मातृत्व स्वस्थ नवजात और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लक्ष्य की दिशा में जनपद बलरामपुर का एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी कदम साबित होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना की वजह से डिप्रेशन के मामले बढ़े, एम्स में मनोचिकित्सक करेंगे मंथन

कोरोना की वजह से डिप्रेशन के मामले बढ़े, एम्स में मनोचिकित्सक करेंगे मंथन

विशेष संवाददाता September 04 2022 32485

कोरोना वायरस का असर लोगों की शारीरिक और मेंटल हेल्थ दोनों पर पड़ा है। वहीं मनोरोग समेत अन्य समस्याओं

डॉ रेड्डीज लैब्स ने मिर्गी की जेनेरिक दवा Sabril लॉन्च किया। 

डॉ रेड्डीज लैब्स ने मिर्गी की जेनेरिक दवा Sabril लॉन्च किया। 

हे.जा.स. February 02 2021 29792

हमें खुशी है कि इस उत्पाद को एफडीए द्वारा प्रतिस्पर्धी जेनेरिक थेरेपी (सीजीटी) के रूप में नामित किया

प्राइवेट अस्पताल में टीका लगने से नवजात की मौत, एफआईआर दर्ज़ 

प्राइवेट अस्पताल में टीका लगने से नवजात की मौत, एफआईआर दर्ज़ 

अनिल सिंह March 10 2023 48528

इस मामले में सौरभ ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । बताया जा रहा है कि दो और

इन घरेलू तरीकों से ठीक करें दो मुंहे बाल

इन घरेलू तरीकों से ठीक करें दो मुंहे बाल

आरती तिवारी September 10 2022 33349

दोमुंहे बाल हमारे बालों की ख़ूबसूरती बिगाड़ देते हैं। दोमुंहे बालों के कारण बाल झड़ना, बालों का रूखापन

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण का विस्फोट, चौबीस घंटे में नए मांमले एक लाख के पार।  

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण का विस्फोट, चौबीस घंटे में नए मांमले एक लाख के पार।  

हे.जा.स. December 24 2021 27095

कोरोना का ओमिक्रॉन स्वरूप उसके डेल्टा स्वरूप की तुलना में कम घातक यह है। ओमिक्रॉन संक्रमण वाले लोगों

जादू कार्यक्रम के जरिए कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक 

जादू कार्यक्रम के जरिए कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक 

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2022 44434

यदि त्वचा पर हल्के या तांबई रंग के धब्बे हों और उनमें संवेदनहीनता हो तो यह कुष्ठ रोग हो सकता है | हा

जीभ का रंग भी बताता है सेहत का हाल

जीभ का रंग भी बताता है सेहत का हाल

श्वेता सिंह August 26 2022 39077

हमारी ज़बान हमेशा गुलाबी नहीं रहती। जब भी आप किसी बीमारी से जूझ रहे होते हैं, तो आपकी ज़बान का रंग भ

यूपी के आयुष्मान लाभार्थियों से रूबरू हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया

यूपी के आयुष्मान लाभार्थियों से रूबरू हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया

admin September 24 2022 29486

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य ए

गर्भावस्था के दौरान तनाव, चिंता व अवसाद का असर भ्रूण के मस्तिष्क पर पड़ता है: शोध  

गर्भावस्था के दौरान तनाव, चिंता व अवसाद का असर भ्रूण के मस्तिष्क पर पड़ता है: शोध  

हे.जा.स. May 20 2022 23538

गंभीर मनोवैज्ञानिक समस्या से पीड़ित महिलाओं को चिन्हित करते हुए डाक्टर उन शिशुओं की पहचान कर सकते है

'जिंदगी की जंग' लड़ रहे जवानों से मिले गृहमंत्री अमित शाह

आरती तिवारी August 21 2022 27473

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे एक्सिडेंट में घायल हुए जवानों से मिलने पहुंचे। ज

Login Panel