देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का उन्नत चिकित्सा तकनीक द्वारा बेहतर रोगी देखभाल पर मंथन

विभिन्न औषधियों चिकित्सीय उपकरणों एक्स-रे तथा ईसीजी की व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक समझ विकसित करने हेतु विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया। सत्र में प्रतिभागियों को दैनिक चिकित्सा अभ्यास में उपयोगी अनेक व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। 

हुज़ैफ़ा अबरार
July 31 2026 Updated: July 31 2026 09:10
0 798
लोहिया में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का उन्नत चिकित्सा तकनीक द्वारा बेहतर रोगी देखभाल पर मंथन health advisory Awareness Program in Lohia Institute

 लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा आयोजित सेन्ट्रल जोन पीजी असेम्बली/आरएआरसी के अंतर्गत तीन दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम में एनेस्थीसिया विज्ञान से जुड़े समकालीन विषयों नवीन उपचार पद्धतियों तथा रोगी सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपने अनुभव एवं नवीनतम चिकित्सीय ज्ञान साझा किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रो. ममता हरजाई के व्याख्यान से हुआ। उन्होंने प्रसव के दौरान दर्द प्रबंधन के महत्व आधुनिक तकनीकों तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. दीपक टेम्पे डॉ. पुनीत गोयल डॉ. बिक्रम गुप्ता एवं डॉ. अंशू गुप्ता ने एनेस्थीसिया विज्ञान के विभिन्न महत्वपूर्ण एवं समकालीन विषयों पर व्याख्यान देते हुए नवीन चिकित्सीय दृष्टिकोण उन्नत तकनीकों तथा जटिल परिस्थितियों में प्रभावी उपचार प्रबंधन से जुड़े अपने अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किए।


 डॉ. शनी, डॉ. सर्वजीत वर्मा, डॉ. निधि शुक्ला एवं अन्य संकाय सदस्यों ने प्रतिभागियों को विभिन्न औषधियों चिकित्सीय उपकरणों एक्स-रे तथा ईसीजी की व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक समझ विकसित करने हेतु विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया। सत्र में प्रतिभागियों को दैनिक चिकित्सा अभ्यास में उपयोगी अनेक व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। समापन समारोह में अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार दास आयोजन सचिव डॉ. सुजीत राय तथा वैज्ञानिक सचिव डॉ. शिल्पी मिश्र ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश के विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों संकाय सदस्यों रेजीडेंट चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम विशेषज्ञों के बीच ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने और रोगियों को बेहतर एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

को-विन एप्प पर 12 से 14 साल के बच्चों का नहीं दिखा स्लॉट, कल से शुरू होने वाले टीकाकरण की तैयारियों का पता नहीं

को-विन एप्प पर 12 से 14 साल के बच्चों का नहीं दिखा स्लॉट, कल से शुरू होने वाले टीकाकरण की तैयारियों का पता नहीं

आनंद सिंह March 16 2022 27073

कोविन ऐप पर 15 से 18 साल, 18 साल से ऊपर का स्लाट तो दिख रहा है लेकिन 12 से 14 साल के बच्चों वाला स्ल

आईये जानतें हैं  ब्राउन राइस खाने के फायदे।

आईये जानतें हैं ब्राउन राइस खाने के फायदे।

लेख विभाग December 27 2021 33646

अगर हम ब्राउन राइस का सेवन करें तो यह सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। ब्राउन राइस में व्हाइट राइस

चीन समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक

चीन समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक

विशेष संवाददाता December 21 2022 38962

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, सभी राज्यों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि जहां

एक्सपायर दवाओं को कम्पनी ने सूचना के बाद भी  नहीं उठाया था: लोहिया अस्पताल

एक्सपायर दवाओं को कम्पनी ने सूचना के बाद भी नहीं उठाया था: लोहिया अस्पताल

रंजीव ठाकुर May 15 2022 37257

कालातीत भण्डारित औषधियों की त्रिमासिक सूचना दवाई कम्पनियों को दी जाती है। अनुबन्ध की शर्ताें के मुता

बिक्री बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों द्वारा डाक्टरों को मुफ्त में चीजें देना प्रतिबंधित: सुप्रीम कोर्ट

बिक्री बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों द्वारा डाक्टरों को मुफ्त में चीजें देना प्रतिबंधित: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा February 23 2022 36476

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'यह जनमहत्व और बेहद चिंता का मामला है कि दवा कंपनियों द्वारा मुफ्त में दिए जान

अमेरिका की लैब में बना कोरोना का नया स्ट्रेन

अमेरिका की लैब में बना कोरोना का नया स्ट्रेन

हे.जा.स. October 22 2022 25725

रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस का ये वेरिएंट अत्यंत विनाशकारी है और इस वायरस की चपेट में आने पर 1

रेडियोलॉजी में सुनहरा भविष्य और मोटी कमाई भी।

रेडियोलॉजी में सुनहरा भविष्य और मोटी कमाई भी।

अखण्ड प्रताप सिंह December 13 2021 43774

एक रेडियोलॉजिस्ट की सैलरी करीब 70 हजार डॉलर सालाना होती है। भारत में 5 लाख से ऊपर का सालाना पैकेज मि

लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर

लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर

लेख विभाग November 22 2022 25822

पाइल्स यानी बवासीर, जिसे हेमोरॉएड्स भी कहा जाता है। बवासीर होने पर मल द्वार या गुदा में व्यक्ति को स

रायबरेली एम्स में अब आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगा इलाज

रायबरेली एम्स में अब आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगा इलाज

श्वेता सिंह September 25 2022 49663

इसके साथ ही एम्स को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंच गयी है। एम्स प

ज़ीका से निपटने के लिये कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग पर ज़ोर।

ज़ीका से निपटने के लिये कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग पर ज़ोर।

हुज़ैफ़ा अबरार November 21 2021 19978

प्रदेश में अक्तूबर से अब तक जीका वायरस के कुल 146 मरीज मिल चुके हैं। पर, राहत की बात यह है कि इनमें

Login Panel