देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोर किशोरी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित

गोसाईगंज ब्लॉक में ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोर-किशोरी सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई अन्य गांवों के किशोर-किशोरियों एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

admin
September 22 2022
0 38901
ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोर किशोरी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। गोसाईगंज ब्लॉक में ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोर-किशोरी सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महमूदपुर, सुरियामऊ, जलौदीनगर, रहमतनगर समेत कई अन्य गांवों के किशोर-किशोरियों एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

 

लिंग आधारित भेदभाव एवं लड़कियों के सपनो को पूरा करने के लिए ब्रेकथ्रू संस्था (Breakthrough) द्वारा किशोर किशोरी (adolescent) सशक्तिकरण कार्यक्रम (empowerment) आयोजित हुआ। मनरेगा (MNREGA) के डिप्टी कमिशनर सुकराज बन्धु ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा के लिए जरूरी है कि परिवार उनका सपोर्ट करे एवं लोग लड़कियों की सुरक्षा के लिए खड़े हो जिससे लड़कियां जीवन मे आगे बढ़ सकें।

 

कार्यक्रम में किशोरियों (adolescent girls) ने अपने प्रयासों से क्या बदलाव किया इसको भी बताया गया। बघौली गांव की आकांछा ने बताया कि उसने अपने गांव में गुल्लक (Gullak) नाम का एक कार्यक्रम शुरू किया है जिसमे लड़कियों की शिक्षा (girls education) के लिए लोगों से धन एकत्र करके ऐसी लड़कियों की मदद की जाती है जिन्होंने अपनी पढ़ाई किसी वजह से छोड़ दी है।

 

सराहनीय रहा कि गोसाईगंज ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार वर्मा ने गुल्लक के लिए 5100 रुपये दिए इसी के साथ गोसाईगंज नगर पंचायत के चेयरमैन निखिल मिश्रा ने भी गुल्लक के लिए 5100 रुपये दिए एवं लड़कियों की शिक्षा के लिए किसी भी तरह की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने एवं सहयोग देने की बात कही। विनय वर्मा ने किशोरियों की शिक्षा (adolescent education) के लिए स्कूलों की छत डलवाने एवं स्कूल के रास्ते ठीक कराने के लिए पूर्ण सहयोग करने की बात की।

 

कूड़ामऊ से सुंदरनगर बनने की कहानी को अंजली एवं उनकी टीम के सदस्यों ने सुनाया। जिस पर महमूदपुर के प्रधान सर्वेश कुमार ने कूड़ामऊ से सुंदरनगर बनने की प्रक्रिया के लिए ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा एवं चैयरमैन निखिल मिश्रा से सहयोग मांगा। इसपर दोनों जनप्रतिनिधियों के द्वारा पूर्ण सहयोग की बात कहि गई।

 

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी (BDO) संजीव कुमार गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA) रामराज, चिकित्सा अधीक्षक (MS) डॉक्टर आबिद सईद, सहायक विकास अधिकारी (Panchayat) पंचायत कमल किशोर शुक्ला ने भी लड़कियों की शिक्षा के प्रति सभी की जिम्मदारी के लिए अपने विचार रखें।

 

कार्यक्रम में ब्रेकथ्रू संस्था की स्टेट हेड कृति प्रकाश, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनीष बहल, अभिषेक मिश्रा, हिना,अंजली एवं दीपिका ने प्रतिभाग किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

विशेष संवाददाता September 07 2022 30936

स्कूल का खुलना बच्चों के बीच क्रॉस इंफेक्शन की वजह बन रहा है, जिसके कारण बार-बार इंफेक्शन होने का खत

योगी सरकार का एक्शन प्लान, इन जिलों में तैयार होंगे पीडियाट्रिक आईसीयू

योगी सरकार का एक्शन प्लान, इन जिलों में तैयार होंगे पीडियाट्रिक आईसीयू

आरती तिवारी January 12 2023 33375

प्रदेश के 21 जिला अस्पतालों में 32-32 बेड के पीडियाट्रिक आईसीयू जल्द बनकर तैयार होंगे। बलरामपुर और क

गुर्दे की पथरी को गलाकर बाहर निकाल देंगे ये असरदार उपाय

गुर्दे की पथरी को गलाकर बाहर निकाल देंगे ये असरदार उपाय

श्वेता सिंह October 13 2022 37828

गुर्दे की पथरी बनने से वजन कम होने, बुखार, मतली, रक्तमेह और पेट के निचले हिस्से में गंभीर दर्द के सा

चीन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ फूटा गुस्सा

चीन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ फूटा गुस्सा

admin November 17 2022 30087

चीन में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगे कड़े प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ अब लोगों के सब्र का बांध टूटने लग

केजीएमयू में एक माह में 15 मरीजों में एच3एन2 वायरस की पुष्टि

केजीएमयू में एक माह में 15 मरीजों में एच3एन2 वायरस की पुष्टि

आरती तिवारी March 14 2023 25600

केजीएमयू में में बीते एक महीने में H3N2 वायरस के 15 केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना

तनाव प्रबन्धन एवं आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन हुआ

तनाव प्रबन्धन एवं आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन हुआ

रंजीव ठाकुर September 11 2022 30382

हर साल 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इस अवसर पर महिला डिग्री

 डॉ. राम मनोहर लोहिया के नए परिसर में 1010 बेडेड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा

डॉ. राम मनोहर लोहिया के नए परिसर में 1010 बेडेड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा

हुज़ैफ़ा अबरार May 19 2026 2597

स्वस्थ उत्तर प्रदेश की दिशा में बड़ा कदम:  डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में 1010 ब

नीट पीजी 2022 परीक्षा 6-8 हफ्तों के लिए स्थगित

नीट पीजी 2022 परीक्षा 6-8 हफ्तों के लिए स्थगित

एस. के. राणा February 04 2022 41327

मेडिकल उम्मीदवारों द्वारा बहुत पहले से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, NEET PG 2022 परीक्षा को

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन के सब-स्ट्रेन को लेकर चिंता जताई

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन के सब-स्ट्रेन को लेकर चिंता जताई

हे.जा.स. February 19 2022 32034

कोरोना वायरस महामारी में तीसरी लहर लाने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट का असर दुनिया भर में धीमा हो रहा है। क

गोवा में पतंजलि का तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन

गोवा में पतंजलि का तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता February 21 2023 31661

गोवा में पतंजलि योग समिति की ओर से तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रामदेव के साथ मंच प

Login Panel