देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मातृ स्वास्थ्य की मजबूत रीढ़ बना एफसीएम एनीमिया के खिलाफ नई पहल 10 हजार डोज लगाए गए

एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के उपचार में केवल आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां ही पर्याप्त नहीं होतीं। कुछ महिलाओं में दवा नियमित लेने में परेशानी दुष्प्रभाव या गर्भावस्था के दौरान तेजी से हीमोग्लोबिन सुधार की जरूरत जैसी परिस्थितियां सामने आती हैं। वहीं आयरन सुक्रोज के लिए कई बार अस्पताल आने की जरूरत पड़ सकती है। एफसीएम अपेक्षाकृत बड़ी मात्रा में आयरन को एक ही सत्र में देने वाली उपचार पद्धति है, जिससे बार-बार स्वास्थ्य केंद्र आने की आवश्यकता कम हो सकती है।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 29 2026 Updated: September 29 2026 23:52
0 91
मातृ स्वास्थ्य की मजबूत रीढ़ बना एफसीएम एनीमिया के खिलाफ नई पहल 10 हजार डोज लगाए गए women suffering from anemia

लखनऊ। गर्भावस्था के दौरान एनीमिया यानी खून की कमी मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मातृ एनीमिया के प्रबंधन में फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज (एफसीएम) को शामिल करते हुए उपचार व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। शुरुआती नतीजे बेहद उत्साहजनक हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 10 हजार से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ पिंकी जोवेल के मुताबिक एफसीएम की जरूरत इसलिए महसूस हुई क्योंकि एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के उपचार में केवल आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां ही पर्याप्त नहीं होतीं। कुछ महिलाओं में दवा नियमित लेने में परेशानी दुष्प्रभाव या गर्भावस्था के दौरान तेजी से हीमोग्लोबिन सुधार की जरूरत जैसी परिस्थितियां सामने आती हैं। वहीं आयरन सुक्रोज के लिए कई बार अस्पताल आने की जरूरत पड़ सकती है। एफसीएम अपेक्षाकृत बड़ी मात्रा में आयरन को एक ही सत्र में देने वाली उपचार पद्धति है, जिससे बार-बार स्वास्थ्य केंद्र आने की आवश्यकता कम हो सकती है।

डॉ पिंकी जोवेल ने बताया प्रदेश में एफसीएम की यात्रा को संस्थागत रूप देने की दिशा में आवश्यक दवाओं की सूची में इसे शामिल करने खरीद की व्यवस्था चिकित्सकों और स्टाफ नर्सों की क्षमता बढ़ाने तथा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इसे उपलब्ध कराने पर काम किया गया। इस पूरी प्रक्रिया को मातृ एनीमिया के स्क्रीन रेफर ट्रैक ट्रीट मॉडल से भी जोड़ा गया है, ताकि महिला की पहचान से लेकर उपचार और फॉलोअप तक सेवाओं की निरंतरता बनी रहे। इस पहल का महत्वपूर्ण पड़ाव फरवरी 2026 में रायबरेली से प्रशिक्षण की शुरुआत रहा। इसके बाद सीतापुर हरदोई रायबरेली श्रावस्ती और बहराइच के फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) पर तैनात चिकित्सकों और स्टाफ नर्सों को एफसीएम के इस्तेमाल तथा एनीमिया प्रबंधन के मानकों पर प्रशिक्षित करने की योजना सामने आई। प्रशिक्षण में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) और गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज, कानपुर को तकनीकी साझेदार के रूप में जोड़ा गया।

इस समय प्रदेश के सभी जनपदों में एफसीएम का प्रयोग हो रहा है। इसके बाद एफसीएम सेवाओं के विकेंद्रीकरण की दिशा में भी कदम बढ़े। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार सीतापुर में 28 अप्रैल 2026 को विकेंद्रीकृत एफसीएम सेवाओं की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य यह है कि मध्यम और गंभीर एनीमिया वाली गर्भवती तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं की पहचान समय रहते हो और उन्हें उपचार के लिए अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े। राष्ट्रीय स्तर पर भी वर्ष 2026 की एनीमिया मुक्त भारत संबंधी गाइडलाइन में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए अंतःशिरा आयरन उपचार को सुरक्षित एवं मानकीकृत तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया है। राज्यों को चरणबद्ध तरीके से जिला अस्पताल और उससे ऊपर के संस्थानों से शुरुआत करने की सलाह दी गई है। इस तरह उत्तर प्रदेश में एफसीएम की यात्रा केवल नई दवा को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने की कहानी नहीं है, बल्कि समय पर पहचान, रेफरल, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी उपचार और फॉलोअप को एक साथ जोड़कर मातृ एनीमिया प्रबंधन को मजबूत करने की पहल है। आने वाले समय में इसकी प्रभावशीलता का आकलन उपचार कवरेज हीमोग्लोबिन में सुधार फॉलोअप और मातृ-नवजात स्वास्थ्य परिणामों जैसे संकेतकों के आधार पर किया जाना महत्वपूर्ण होगा।


छह से बढ़कर 12 ग्राम हुआ कुसुमा देवी का हीमोग्लोबिन
एफसीएम के लाभ का प्रत्यक्ष उदाहरण रायबरेली की कुसुमा देवी हैं। गर्भावस्था के आठवें महीने में हीमोग्लोबिन छह ग्राम प्रति डेसीलीटर पहुंचने के बाद रोहनिया क्षेत्र के छिपिया गांव की कुसुमा देवी (बदला हुआ नाम) को लगातार कमजोरी, थकान और हाथ-पैरों में झुनझुनी की शिकायत रहती थी। आयरन की गोलियां अनुकूल न लगने के कारण उनका नियमित सेवन भी नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की सलाह से उन्हें एफसीएम इंजेक्शन लगाया गया। करीब एक माह बाद हुई जांच में उनका हीमोग्लोबिन बढ़कर 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया। इसके बाद पांच सितंबर को उनका सामान्य प्रसव हुआ और उन्होंने 2.8 किलोग्राम वजन के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका में दवाओं की भारी कमी

आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका में दवाओं की भारी कमी

हे.जा.स. October 31 2022 34124

श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुकवीला ने अधिकारियों को दवा की कमी और अस्पतालों की स्थिति

केजीएमयू में अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट

केजीएमयू में अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट

श्वेता सिंह November 17 2022 44417

इंडक्शन मीट के दौरान केजीएमयू के डीन प्रो. आरएन श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थान में अनुशासन के लिए ड्रे

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता May 31 2023 29922

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी को पूरा करने की दिशा में लगातार प्रयास कि

नवनिर्मित हॉस्पिटल में एक मार्च से ओपीडी शुरू करने की तैयारी

नवनिर्मित हॉस्पिटल में एक मार्च से ओपीडी शुरू करने की तैयारी

विशेष संवाददाता February 06 2023 32078

स्वास्थ्य निदेशक ने अखनूर का दौरा कर नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान आदेश जारी किया कि

गर्भावस्था के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समझें

गर्भावस्था के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समझें

लेख विभाग April 11 2022 41879

यदि आप प्रेगनेंट हैं और आपको हाई बीपी की भी समस्या है तो सम्बंधित डॉक्टर्स से समय-समय पर अपनी समस्या

दिल के मरीज़ों को राहत, केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे बेड और कैथ लैब 

दिल के मरीज़ों को राहत, केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे बेड और कैथ लैब 

हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2022 64203

वर्तमान में लारी की ओपीडी में रोजाना 500 से 700 मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में 70 से 80 मरीज प्रतिदिन

कोविड-19 की दूसरी लहर में उछाल 62,258 नए मामले आए।

कोविड-19 की दूसरी लहर में उछाल 62,258 नए मामले आए।

एस. के. राणा March 27 2021 26516

देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,52,647 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.80 प्रत

ऋषिकेश एम्स में निकली बंपर भर्ती

ऋषिकेश एम्स में निकली बंपर भर्ती

आरती तिवारी June 27 2023 31312

एम्स ऋषिकेश ने बंपर भर्तियां निकाली गई है। ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

अनिल सिंह November 03 2022 26672

कॉलेज में पंजीकृत करीब 1200 छात्रों का भविष्य दांव पर है। फर्जी मान्यता दिखाकर इन छात्रों से चार सा

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल का निरीक्षण

आरती तिवारी September 16 2022 31605

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल का जायजा लिया। औचक निरीक्षण के दौ

Login Panel