देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु कल्याण मंत्री ने सीएचसी माल और मलिहाबाद का किया निरीक्षण |

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर माह की नौ तारीख़ को आयोजित होने वाले पीएमएसएमए का उद्देश्य सभी गर्भवतियों को कम से कम एक बार एमबीबीएस डाक्टर द्वारा जाँच करना एवं उनका इलाज करना है |

हुज़ैफ़ा अबरार
June 10 2021 Updated: June 10 2021 03:44
0 28937
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु कल्याण मंत्री ने सीएचसी माल और मलिहाबाद का किया निरीक्षण | माल और मलिहाबाद सीएचसी का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह |

लखनऊ | बुधवार को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं मातृ शिशु कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने माल और मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) पर आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए | स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर माह की नौ तारीख़ को आयोजित होने वाले पीएमएसएमए का उद्देश्य सभी गर्भवतियों को कम से कम एक बार एमबीबीएस डाक्टर द्वारा जाँच करना एवं उनका इलाज करना है | ताकि उच्च उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें उचित इलाज मुहैया कराया जाये | यदि गर्भवतियों का सही समय से इलाज हो जायेगा तो होने वाला बच्चा भी स्वस्थ होगा | कोरोना संक्रमण के दौरान तो हमें विशेष ध्यान रखना है | हमें इस दौरान अधिक से अधिक महिलाओं की जाँच कर उनका इलाज करना है साथ ही यह भी ध्यान दें कि जिन गर्भवतियों को टिटेनस के टीके नहीं लगे हैं उन्हे टीके लगें |  

गर्भवतियों और उनके साथ आने वाले परिवार के सदस्यों को कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल्स के बारे में भी जानकारी दें कि वह इनका पालन करें और साथ ही परिवार के सदस्यों को कोरोना टीका लगवाने के लिए भी प्रेरित करें | कोरोना से बचाव का एकमात्र कारगर उपाय टीका है यदि वह टीका लगवा लेंगे तो वह स्वयं तो सुरक्षित हो ही जायेंगे साथ में गर्भवती भी सुरक्षित हो जायेगी और गर्भ में पल रहा बच्चा भी सुरक्षित होगा | 

इसके अलावा गर्भवतियों और उनके साथ आने वाले परिवार के सदस्यों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में भी जानकारी दें और साधन अपनाने हेतु प्रेरित करें | उन्होंने सभी आशाओं को मानदेय के भुगतान करने के निर्देश दिए | साथ ही उन्होंने कहा कि हर माह की 21 तारीख़ को स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित होने वाले खुशहाल परिवार दिवस के अवसर अधिक से अधिक लोगों को परिवार नियोजन की सेवाओं का लाभ दिया जाए | 

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सीएचसी पर ओपीडी और 18 से 44 वर्ष के तथा 45 वर्ष से आयु के अधिक के लोगों के लिए चल रहे टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया | उन्होंने वहां पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया | जय प्रताप सिंह ने सीएचसी पर भर्ती से प्रसूताओं से बात भी की और उनका हाल चाल जाना |

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.संजय भटनागर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.के.चौधरी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मिलिंद वर्धन, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव, जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपिएम) विष्णु प्रताप, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीर वर्मा, सीएचसी माल के चिकित्साधीक्षक डा. विवेक और सीएचसी मलिहाबाद के चिकित्साधीक्षक डा. अवधेश उपस्थित थे |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हरदोई में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

हरदोई में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

आरती तिवारी October 27 2022 26252

हरदोई जिले में एक माह में 250 से ज्यादा डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं अब आलम ये है कि पैथोलॉजी में हो

मंकीपॉक्स वायरस से दिमाग को खतरा

मंकीपॉक्स वायरस से दिमाग को खतरा

विशेष संवाददाता September 13 2022 47174

मंकीपॉक्स वायरस से दिमाग को भी खतरा होता है। मंकीपॉक्स पर हुई अन्य स्टडीज के डेटा का आकलन भी किया ग

प्रधानमंत्री मोदी ने फार्मा शिखर सम्मेलन का किया उदघाटन भारत को बताया विश्व की फार्मेसी।

प्रधानमंत्री मोदी ने फार्मा शिखर सम्मेलन का किया उदघाटन भारत को बताया विश्व की फार्मेसी।

एस. के. राणा November 19 2021 29459

भारत ने इस वर्ष लगभग 100 देशों को COVID टीकों की 65 मिलियन से अधिक खुराक का निर्यात किया है और कोरोन

जानिए गर्म पानी से लहसुन खाने के फायदे

जानिए गर्म पानी से लहसुन खाने के फायदे

आरती तिवारी October 10 2022 39100

लहसुन एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो प्रतिदिन घर के खाने में जरूर इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन के अंदर मौ

ऑल इंडिया आयुष पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी

ऑल इंडिया आयुष पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी

एस. के. राणा November 11 2022 27320

इस बार आयुष पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम 15 अक्टूबर को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था जिसमें 31,67

कानपुर: हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग का हाईकोर्ट के निर्देश निरीक्षण 

कानपुर: हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग का हाईकोर्ट के निर्देश निरीक्षण 

हे.जा.स. November 03 2025 4452

अस्पताल के जिम्मेदारों ने बताया कि जिस समय की फोटो लगाई गईं। उस वक्त रिंकू सिंह ही सिस्टर इंचार्ज थी

जुलाई में रोज़ आ सकतें हैं 22 से 25 हजार कोरोना संक्रमण के मामले, यूपी रहेगा सुरक्षित: प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल

जुलाई में रोज़ आ सकतें हैं 22 से 25 हजार कोरोना संक्रमण के मामले, यूपी रहेगा सुरक्षित: प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल

विशेष संवाददाता June 25 2022 25337

प्रोफेसर मणींद्र के गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर यूपी सबसे सुरक्षित रहेगा। यहां संक्रमण के मामले नही

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोहिया में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोहिया में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2022 36827

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रो ए के ठक्कर निदेशक न्यूरोसाइन्स मेदांता लखनऊ ने वृद्ध लोगो मे होने वाली

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी विधानसभा में लगवाया निःशुल्क कोविड टीकाकरण कैम्प

रंजीव ठाकुर September 23 2022 27272

कैण्ट विधानसभा से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बनने से ब्रजेश पाठक अपने क्षेत्र का हमेशा ध्यान रखते

वजन घटाने के लिए ना करें ये गलती

वजन घटाने के लिए ना करें ये गलती

आरती तिवारी August 28 2022 28912

मोटापा आजकल की एक बड़ी समस्या है इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते है लेकिन आपकी एक गलती से इसके साइ

Login Panel