देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

आइजीआइ एयरपोर्ट से ग्रीन कारिडोर बनाकर 18 मिनट में हार्ट को एम्स पहुंचाया

सामान्य तरीके से 16 किलोमीटर की दूरी तय करने में 60-65 मिनट लगते हैं। लेकिन ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एक घंटे से ज्यादा लगने वाले समय को 18 मिनट पहुंचा दिया गया।

एस. के. राणा
February 03 2022 Updated: February 03 2022 23:32
0 25832
आइजीआइ एयरपोर्ट से ग्रीन कारिडोर बनाकर 18 मिनट में हार्ट को एम्स पहुंचाया प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुधवार को आइजीआइ एयरपोर्ट से ग्रीन कारिडोर बनाकर 16 किलोमीटर की दूरी को 18 मिनट में तय कर हार्ट को एम्स पहुंचाया गया। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस को एम्स के ओआरबीओ (आर्गन रिट्रीवल बैंकिंग ऑर्गेनाइजेशन) की हेड डा. आरती विज द्वारा शाम सवा चार बजे फोन पर चंडीगढ़ से एयरपोर्ट पर हार्ट के पहुंचने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद ही ट्रैफिक पुलिस इंतजाम में जुट गई। 

हार्ट को जल्दी एम्स पहुंचाने का अनुरोध 
आर्गन रिट्रीवल बैंकिंग आर्गनाइजेशन विभाग की तरफ से हार्ट को जल्दी एम्स (AIIMS) पहुंचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस से गुजारिश की गई और कहा गया इसे जितना जल्दी संभव हो, उतना जल्दी पहुंचाया जाए। इसके बाद दक्षिणी रेंज के ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर आइजीआइ सर्किल के यातायात निरीक्षक कुलदीप सिंह ने यातायात प्रबंधन करते हुए हार्ट लेकर आने वाली एंबुलेंस को ग्रीन कॉरिडोर प्रदान किया और हार्ट को सफलतापूर्वक एम्स पहुंचाया गया। 

एम्स में मौजूद जरूरतमंद मरीज का इसके बाद प्रत्यारोपण हुआ। कुलदीप सिंह ने बताया कि सामान्य तरीके से 16 किलोमीटर की दूरी तय करने में 60-65 मिनट लगते हैं। लेकिन ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एक घंटे से ज्यादा लगने वाले समय को 18 मिनट पहुंचा दिया गया। दिल्ली पुलिस इसके पहले भी कई बार इस तरह से ग्रीन कॉरिडोर बना चुकी है, जिससे समय से मरीज के जरूरी अंगों का प्रत्यारोपण किया जा चुका है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पीठ के मुहांसों से ना हो परेशान, ये घरेलू उपाय देंगे आराम

पीठ के मुहांसों से ना हो परेशान, ये घरेलू उपाय देंगे आराम

सौंदर्या राय April 22 2022 31178

पीठ के मुहांसे महिलाओं को फैशन भी ठीक से नहीं करने देते। यदि बैकलेस ड्रेस या ब्लाउज़ पहनना हो तो मुह

जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक।

जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक।

February 20 2021 33522

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर उनके स्टाक, दवाइयां, मास्क, सैनिटाइज

जानिये पिम्पल्स के कारण और घरेलू इलाज।

जानिये पिम्पल्स के कारण और घरेलू इलाज।

सौंदर्या राय September 26 2021 36397

यकीन मानिए पिम्पल्स का उपाय केवल एक ही है, और वो है घरेलू इलाज। बाहर आप इसके ट्रीटमेंट के लिए जाएंगे

चीन में कोरोना का कोहराम, 27 शहरों में लगा लॉकडाउन

चीन में कोरोना का कोहराम, 27 शहरों में लगा लॉकडाउन

हे.जा.स. April 29 2022 34687

जीरो कोविड पॉलिसी के तहत चीन में लॉकडाउन, मास टेस्टिंग, क्वारंटीन और सीमाएं बंद करने, लोगों को घर से

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

एस. के. राणा July 29 2022 30793

एक दिसंबर 2023 को या उसके बाद निर्मित या आयातित अथवा पैक किए गए तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र

एस. के. राणा June 10 2021 24200

मंत्रालय ने बुधवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से बताया कि कुल 23,74,21,808 खुराकों (बरबा

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमित मरीज़ मिला।

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमित मरीज़ मिला।

हे.जा.स. December 12 2021 35804

रविवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में इस वैरिएंट का एक मामला सामने आया है। जिस मरीज में ओमिक्रॉ

मिट्टी में बढ़ रहे खारेपन से बढ़ेगी वैश्विक ख़ाद्य समस्या।

मिट्टी में बढ़ रहे खारेपन से बढ़ेगी वैश्विक ख़ाद्य समस्या।

हे.जा.स. December 04 2021 27929

मृदा या मिट्टी के खारेपन से तात्पर्य मिट्टी में नमक के अत्यधिक स्तर का पाया जाना है, जिससे पौधों और

भारत में कोविड-19 के 45,951 नए मामले, 817 लोगों की मौत।

भारत में कोविड-19 के 45,951 नए मामले, 817 लोगों की मौत।

एस. के. राणा July 01 2021 27921

817 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,98,454 हो गयी है। एक दिन में कोरोना वायरस से

कृमि मुक्ति दिवस पर उप्र सरकार ने शुरू किया कृमि मुक्ति अभियान

कृमि मुक्ति दिवस पर उप्र सरकार ने शुरू किया कृमि मुक्ति अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार March 12 2022 34270

कृमि संक्रमण से बचाने के लिए 11 मार्च और 12 मार्च को कृमि मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अप

Login Panel