देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

बहराइच जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश है कि सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने तैनाती स्थल पर निवास कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रम का मानक के अनुसार क्रियान्वयन सुनिश्चित कराये।

रंजीव ठाकुर
July 30 2022 Updated: July 30 2022 23:44
0 29283
सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के समीक्षा कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र व अन्य

लखनऊ/बहराइच। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। 

 

बहराइच जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र (Bahraich District Magistrate Dr Dinesh Chandra) ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के स्पष्ट निर्देश है कि सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने तैनाती स्थल पर निवास कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रम का मानक के अनुसार क्रियान्वयन सुनिश्चित कराये। 

 

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ अपने तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें (All the doctors and paramedical staff must stay at their place of posting) ताकि स्वास्थ्य योजनाओं (health schemes) एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। निरीक्षण के दौरान तैनाती स्थल पर न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

 

बैठक के दौरान नियमित टीकाकरण की समीक्षा (review of routine immunization) में पाया गया कि कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (community health centers) की डयूलिस्ट अपडेट नहीं है। इस स्थिति पर कड़ी अप्रसन्नता व्यक्ते करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। 

 

साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि सभी सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र नियमित टीकाकरण के लिए डयूलिस्ट को एडेड रखा जाए ताकि शत प्रतिशत लक्षित बच्चों तथा वर्ग का टीकाकरण (immunization) हो सके। इसके अलावा बीएचएसएनडी (BHSND) सत्रों पर मानक के अनुसार सभी जास्टिक की उपलब्धता सुनचित कराते हुए बीएचएसएनडी सत्रों को मानक के अनुसार संचालित किया जाय। 

 

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि चिकित्सा अधीक्षक (Medical Superintendent) स्वयं पहुंचकर ऐसे परिवारों को टीकाकरण के लाभ बताएं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

फार्मेसिस्ट फेडरेशन द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों और भेदभाव को समाप्त करने हेतु स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

फार्मेसिस्ट फेडरेशन द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों और भेदभाव को समाप्त करने हेतु स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार February 11 2026 3136

फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार, ने बताया कि जनपद शाखाओं और सभी विंग्स द्वारा अलग अलग कार्यक्रम आयोज

मुंहासों का घर पर करें इलाज।

मुंहासों का घर पर करें इलाज।

सौंदर्या राय October 10 2021 32620

मुहांसे होने का मतलब यह बिलकुल नहीं है कि आपकी स्किन गन्दी या अशुद्ध है, बल्कि स्किन को अत्यधिक साफ़

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये: उपराष्ट्रपति

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये: उपराष्ट्रपति

एस. के. राणा July 02 2021 36268

चिकित्सक दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ देश की आबादी के कुछ वर्गों, खासतौर से ग्रामीण क्षेत

कोविड-19: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी किया संशोधित टीकाकरण रणनीति 

कोविड-19: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी किया संशोधित टीकाकरण रणनीति 

हे.जा.स. July 23 2022 29583

संशोधित टीकाकरण रणनीति के तहत स्वास्थ्यकर्मियो और कमज़ोर स्वास्थ्य परिस्थितियों वाले लोगों के समूहों

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

एस. के. राणा February 19 2022 30252

15 साल से कम उम्र के जिन बच्चों का रूटीन वैक्सीनेशन हुआ है, उनमें कोरोना के संक्रमण से गंभीर होने की

गोंडा जिला अस्पताल में हो रहा क्लब फुट का नि:शुल्क इलाज

गोंडा जिला अस्पताल में हो रहा क्लब फुट का नि:शुल्क इलाज

रंजीव ठाकुर August 01 2022 31508

गोंडा के जिला अस्पताल में मिरेकल फीट इंडिया संस्था द्वारा क्लब फुट से पीड़ित दिव्यांग बच्चों का इलाज

अगस्त में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: विशेषज्ञ

अगस्त में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: विशेषज्ञ

हे.जा.स. August 03 2021 20915

हैदराबाद और कानपुर IIT में मथुकुमल्ली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में शोधकर्ताओं का हवा

कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए सरकार ने जारी किया डाइट प्लान।

कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए सरकार ने जारी किया डाइट प्लान।

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2021 29120

कोरोना वायरस संक्रमण शरीर को तोड़ देता है। अपनी मांसपेशियों की बेहतर रिकवरी के लिए प्रोटीनयुक्त डाइट

राष्ट्रीय व्यायाम दिवस: स्वस्थ्य रहने के लिए जरूर करें व्यायाम

राष्ट्रीय व्यायाम दिवस: स्वस्थ्य रहने के लिए जरूर करें व्यायाम

लेख विभाग April 18 2023 26467

नियमित शारीरिक गतिविधि और व्यायाम कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं जिन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता

बच्चों को सुपोषित बनाने को एक जुलाई से चलेगा ‘संभव’ अभियान। 

बच्चों को सुपोषित बनाने को एक जुलाई से चलेगा ‘संभव’ अभियान। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2021 36489

गर्भवती के स्वास्थ्य व पोषण का ध्यान रखा जाए तो आने वाला बच्चा स्वस्थ होगा | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गृ

Login Panel