देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डेंगू एवं मलेरिया से बचने के लिए अपनाएँ ये कारगर उपाय

इस मौसम में भारत के कई राज्यों में डेंगू और मलेरिया का कहर बरप रहा है। यह बीमारी एडीज नामक मच्छर के काटने से होती है। डेंगू के प्रमुख लक्षणों में अचानक कंपकंपी के साथ बुखार आना, आंखों के पीछे व मांसपेशियों में दर्द, छाती, गला और चेहरे पर लाल दाने उभरना है।

श्वेता सिंह
September 27 2022 Updated: September 28 2022 05:03
0 25002
डेंगू एवं मलेरिया से बचने के लिए अपनाएँ ये कारगर उपाय प्रतीकात्मक चित्र

बारिश के मौसम में मच्छर से फैलने वाले रोगों से डेंगू और मलेरिया की समस्या बढ़ जाती है। मौसम में हुए बदलाव डेंगू व मलेरिया के मच्छरों के लार्वा को पनपने का मौका देते हैं। इससे बारिश में डेंगू-मलेरिया के लार्वा में तेजी से बढ़ोतरी होती है। मच्छरों से बचाव नहीं करने पर डेंगू और मलेरिया जैसे रोग खतरनाक साबित हो सकते हैं।

 

इस मौसम में भारत के कई राज्यों में डेंगू (dengue) और मलेरिया का कहर बरप रहा है। यह बीमारी एडीज नामक मच्छर (Mosquito) के काटने से होती है। यह मच्छर साफ पानी से भरे टैंक, टायर, सीमेन्ट की टंकियों, मटके, बाल्टीयों, कूलर, छत पर रखे अनुपयोगी सामान, टूटे-फूटे बर्तन, पानी से भरे पॉलीथिन में अपने अण्डे देता है, साथ ही साथ सीधे रखे खाली गमले, मटके एवं अन्य पानी से भरे बर्तन व सामान, कबाड़ियों द्वारा खुले में रखे गए सामान, पशुओं को पानी पिलाने के लिए रख गए हौज में भी एडीज के लार्वा (larvae) पाए जाते हैं, जिसे आम जनता पानी के कीड़े (water worms) समझती है।

 

ये हैं लक्षण - These are the symptoms

डेंगू के प्रमुख लक्षणों (symptoms) में अचानक कंपकंपी के साथ बुखार  (fever) आना, आंखों के पीछे व मांसपेशियों में दर्द, छाती (chest), गला और चेहरे पर लाल दाने उभरना है। इस बीमारी में लगातार बुखार रहता है। इसमें पेट में दर्द, उल्टी, सरदर्द, बेचैनी या सुस्ती के भी लक्षण होते हैं। ये सारे लक्षण (symptoms) डेंगू के मच्छर के काटने के एक सप्ताह के बाद दिखाई देते हैं। इस स्थिति में बीमारी का समय पर अच्छा इलाज (treatment) होना जरूरी है।

 

बचाव के उपाय - Preventive measures

मलेरिया (malaria) एवं डेंगू (dengue) के प्रकोप से बचने के लिये पानी को जमा न होने दें, उपयोग करने के पानी को अच्छी तरह से ढक कर रखें तथा उनमें एक छोटी चम्मच मीठा तेल डालें, बाहर गड्ढों तथा नालियों में जला हुआ तेल डाले। एडीज मच्छर केवल दिन के समय काटता है, अतः पूरी आस्तिन के कपड़े पहने, रात के समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, घर में नीम की पत्तियों का धुंआ करें, मच्छर रोधी क्रीम व अगरबत्ती का प्रयोग करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

NEET प्रवेश परीक्षा होगी एक अगस्त को। 

NEET प्रवेश परीक्षा होगी एक अगस्त को। 

अखण्ड प्रताप सिंह March 13 2021 39101

एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए नीट (स्नातक)

यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी कर्मचारी एसोसिएशन ने रिक्त पद व प्रोन्नति के लिए  फिर लिखा उपमुख्यमंत्री को पत्र

यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी कर्मचारी एसोसिएशन ने रिक्त पद व प्रोन्नति के लिए फिर लिखा उपमुख्यमंत्री को पत्र

रंजीव ठाकुर August 29 2022 37458

प्रदेश की मेडिकल फैकल्टी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रिक्त पद तथा प्रशासनिक अधिकारियों की प्रोन्न

स्वास्थ्य विभाग में तबादले के जिन्न को काबू करेंगे सीएम योगी, गिरेगी गाज़

स्वास्थ्य विभाग में तबादले के जिन्न को काबू करेंगे सीएम योगी, गिरेगी गाज़

रंजीव ठाकुर July 12 2022 22126

हेल्थ जागरण ने बताया था कि 14 जुलाई को बहुत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य महानिदेशक के क

एंटी-कोविड वैक्सीन कोर्बेवैक्स को बूस्टर खुराक के रूप में मंजूरी मिली 

एंटी-कोविड वैक्सीन कोर्बेवैक्स को बूस्टर खुराक के रूप में मंजूरी मिली 

एस. के. राणा June 06 2022 32831

जो लोग कोविशील्ड या कोवैक्सिन वैक्सीन की दो खुराक ले चुके हैं, वे अब कोर्बेवैक्स की सतर्कता डोज लगवा

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

विशेष संवाददाता April 03 2022 31887

ग्लोबल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चीन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई ऐसे देश हैं जहां कोरोना संक्रमितों

यूके के शोधकर्ताओं ने बनाया थ्रीडी फोटो के जरिये आंखों की बीमारी की पहचान करने वाला उपकरण 

यूके के शोधकर्ताओं ने बनाया थ्रीडी फोटो के जरिये आंखों की बीमारी की पहचान करने वाला उपकरण 

हे.जा.स. July 21 2022 39158

किसी विशेषज्ञ के बगैर रोगी को आसान और सस्ते में फोटो के जरिये बीमारी का पता लगा सकते हैं। हमारा उपकर

वजन कम करने के लिए शहद का करें इस्तेमाल

वजन कम करने के लिए शहद का करें इस्तेमाल

लेख विभाग February 06 2023 36436

शहद उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों का

आपकी रसोई में छुपे हैं खराश मिटाने के आसान घरेलू उपाय

आपकी रसोई में छुपे हैं खराश मिटाने के आसान घरेलू उपाय

आरती तिवारी August 18 2022 36223

बदलते मौसम में गले में खराश हो जाती है। गले में खराश की समस्या ठंडा खाने की वजह से भी हो सकती है। कु

कोविड-19: उत्तर प्रदेश में 53 लोगों की मौत, 468 नए मामले।

कोविड-19: उत्तर प्रदेश में 53 लोगों की मौत, 468 नए मामले।

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2021 41374

पिछले 24 घटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 53 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इ

ट्रेकोमा की बीमारी भारत से खत्म !

ट्रेकोमा की बीमारी भारत से खत्म !

विशेष संवाददाता March 11 2023 44351

डब्ल्यूएचओ जल्द ही भारत को ट्रेकोमा मुक्त घोषित कर सकता है। ट्रेकोमा जीवाणु संक्रमण से होने वाली आंख

Login Panel