देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सेक्स के पहले और बाद में हायजीन कैसे बनाएं?

सेक्स के बाद गुप्तांगों को जरूर साफ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके गुप्तांगों से खराब गंध नहीं आयेगी। किसी भी संक्रमण को रोकने के लिए सेक्स से पहले और बाद में अपने गुप्तांगो को जरूर साफ करें। तौलिया के साथ रगड़कर साफ़ करने की बजाय कोमलता से साबुन और पानी से, या तो गुनगुने पानी से साफ करें।

लेख विभाग
March 07 2023 Updated: March 07 2023 02:48
0 51869
सेक्स के पहले और बाद में हायजीन कैसे बनाएं? प्रतीकात्मक चित्र

क्या आपको सेक्स हायजीन के बारे में पता है? सेक्स से जुड़े शारीरिक स्वच्छता के  कुछ ऐसे नियम हैं जिनका आप अगर पालन करें तो आपको किसी भी संक्रमण या शर्मिंदगी से नहीं गुजरना पड़ेगा और आपकी शारीरिक अतरंगता भी बढ़ेगी। सेक्स हायजीन के बारे में जानकारी ये लिए आर्टिकल खास आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको सेक्स हायजीन (Sex Hygiene Tips) टिप्स बताएंगें। 

शारीरिक संबंध बनाने से पहले और बाद में निम्नलिखित टिप्स अवश्य फॉलो करें। जैसे:

गुप्तांगों की स्वच्छता - Cleanliness of genitals
सेक्स के बाद गुप्तांगों को जरूर साफ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके गुप्तांगों से खराब गंध नहीं आयेगी। किसी भी संक्रमण को रोकने के लिए सेक्स से पहले और बाद में अपने गुप्तांगो को जरूर साफ करें। तौलिया के साथ रगड़कर साफ़ करने की बजाय कोमलता से साबुन और पानी से, या तो गुनगुने पानी से साफ करें।


अंडरगार्मेंट और पैड की स्वच्छता - Undergarment and pad hygiene
सेक्स करने के बाद भी आपको अपने अंडरगार्मेंट बदलने चाहिए। पसीने से आपके फंगल और बैक्टीरीयल इंफेक्शन (bacterial infections) होने की संभावना रहती है। लंबे समय तक टाइट अंडरवियर या टाइट फिटिंग जीन्स न पहनें क्योंकि इस वजह से पसीना आता है और बैक्टीरिया का इंफेक्शन बढ़ता हैं। अपने इनरवियर के लिये सूती कपड़ों को सिंथेटिक के ऊपर प्राथमिकता दें। आप अपने पीरियड्स के दिनों में हर तीन से छह घंटे में अपने सैनिटरी पैड (sanitary pad) को बदलें। लंबे समय तक इन्हें पहने से बैक्टीरिया, बुरी गंध और संक्रमण होने की आशंका रहती है। 


यूरिन को न रोकें - Do Not Stop Urine
सेक्स के दौरान कभी भी पेशाब करने के लिये वॉशरूम जाने के लिए कतरायें नही। खासकर सेक्स (sex) करने से पहले। पेशाब करने से आपका ब्लैडर बैक्टीरिया और टाक्सिक पदार्थों से मुक्त होता है। पेशाब रोकने से बैक्टीरिया (bacteria) के प्रजनन में तेजी आती है, जिससे संक्रमण हो सकता है। 


फैंसी लोशन और परफ्यूम का कम यूज करें - Use less fancy lotions and perfumes
अक्सर महिलाएं शारीरिक संबंध से पहले खास तरह के परफ्यूम और लोशन का प्रयोग करती हैं। ये आपको क्षण भर के लिये बहुत सुगंधित लगेगा पर इस प्रकार के रसायनिक पदार्थ का प्रयोग आपकी संवेदनशील त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता हैं। ऐसे लोशन और इत्र से आपके गुप्तांगो को जलन और खुजली की समस्या हो सकती है। इसके आलावा, आप इसे साफ करने के लिए किसी हल्के साबुन और पानी का उपयोग कर सकते हैं।


प्राइवेट पार्ट के बालों को साफ करें - Clean Pubic Hair
महिलाओं और पुरुषों के लिए यह बहुत जरूरी है कि वो अपने प्यूबिक हेयर को ट्रिम करके रखें या वैक्सिंग कराएं। यह जरूरी नहीं कि प्यूबिक हेयर सिर्फ सेक्स के दौरान ही साफ करें। बल्कि, आपको अपने शरीर को स्वस्थ्य और स्वच्छ रखने के लिए भी इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। खासतौर पर गर्मियों और सर्दियों के दिनों में। गर्मियों के दिनों में जहां अत्यधिक पसीना होने के कारण खुजली और दाने की समस्या हो सकती है, वहीं सर्दियों के दिनों में अगर बाल अधिक बड़े हैं, तो प्यूबिक हेयर में भी डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। जो कई तरह के स्किन प्रॉब्लम्स का कारण भी बन सकता है।


अपनी एक्सेसरीज को साबुन से धो लें - Wash your accessories with soap
यदि आपने सेक्स के दौरान लुब्रिकैंट या किसी खिलौने का उपयोग किया है, तो रोगाणु और बैक्टीरिया से बचने के लिये आपको तुरंत सफाई करनी चाहिए। कई सेक्स रोग विशेषज्ञों के अनुसार, “खिलौनों को गर्म पानी और साबुन से साफ करना ज्यादातर परिस्थितियों में बचाव का सही और सटीक उपाय है।


हमेशा माउथवॉश का करें इस्तेमाल - Use Mouthwash Always
अगर आप फोरप्ले करना चाहते हैं तो माउथवॉश पहले करें। जैसे सेक्स करने से पहले हाथों को धोना जरूरी है, वैसे ही फोरप्ले करने या किस करने से पहले दोनों साथी को माउथवॉश करना चाहिए।

सेक्स से पहले और बाद में सफाई रखना उतना ही जरूरी है जितना सर्दियों में स्वेटर पहनना। आप एक-दो दिन के लिए इससे बच सकते हैं पर लंबे समय को ध्यान में रखकर ये हानिकारक हो सकता है। इसलिए ये आवश्यक है कि आप पहले से ही सावधानी रखें और हर तरह से तैयार रहें।


सेक्स के बाद हाथ अच्छे से धोएं - Wash Hands Well After Sex
सेक्स के बाद आप हमेशा हाथों को अच्छी तरह से धोएं। चूंकि इस दौरान निजी अंगों में हाथ लग सकते हैं, जिससे बाद होथों को अच्छी तरह से साफ करना जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप हैंड वॉश से अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं। सेक्स के पहले और सेक्स के बाद इन हायजीन टिप्स का खास ध्यान रखें। उम्मीद है कि सेक्स हायजीन टिप्स आपके लिए काफी काम आएंगे।
 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

एस. के. राणा February 19 2022 30070

15 साल से कम उम्र के जिन बच्चों का रूटीन वैक्सीनेशन हुआ है, उनमें कोरोना के संक्रमण से गंभीर होने की

कोरोना के बाद सर्जिकल आइटम्स महंगे हुए, खपत भी घटी - सर्जिकल कारोबारी

रंजीव ठाकुर May 02 2022 31536

हेल्थ केयर में सर्जिकल आइटम्स की महती भूमिका होती है और ऐसा कहा जाता है कि मरीज या तीमारदार को ये प्

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर शायद ही आए, लोग जागरूक हैं, स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर शायद ही आए, लोग जागरूक हैं, स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

आनंद सिंह March 27 2022 34554

आज गोरखपुर में 17 आक्सीजन प्लांट हैं। हमारे पास 1500 डेडिकेटेड कोविड बेड्स हैं। 800 वेंटिलेटर्स हैं।

स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की तैनाती की जाएं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की तैनाती की जाएं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी August 08 2023 29995

सूबे के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जर

मुंबई में बारिश के बाद बीमारियों का कहर, स्वाइन फ्लू के मामलों में 3 गुना बढ़ोतरी

मुंबई में बारिश के बाद बीमारियों का कहर, स्वाइन फ्लू के मामलों में 3 गुना बढ़ोतरी

श्वेता सिंह August 25 2022 123734

अब तक शहर में बरसात में फैलने वाली बीमारियों से 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज स्वाइन

केजीएमयू में सस्ती दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

केजीएमयू में सस्ती दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

अबुज़र शेख़ November 25 2022 30973

एसटीएफ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गई हैं।यह अवैध क

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित चिकित्सकों ने डायबिटीज नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय आयोग का सुझाया तरीका

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित चिकित्सकों ने डायबिटीज नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय आयोग का सुझाया तरीका

विशेष संवाददाता September 04 2022 49687

फोर्टिस मधुमेह, मोटापा और कॉलेस्ट्रॉल केंद्र (सी-डॉक) के अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा ने कहा कि 10 साल के

पेपरलेस आम बजट में स्वास्थ्य को प्राथमिकता, 2021-22 में स्वास्थ्य और भलाई के लिए 2,23,846 करोड़। 

पेपरलेस आम बजट में स्वास्थ्य को प्राथमिकता, 2021-22 में स्वास्थ्य और भलाई के लिए 2,23,846 करोड़। 

रंजीव ठाकुर February 02 2021 23649

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में 137 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इसे 94,000 करोड़ से बढ़ाकर 2.38 लाख

रोक हटने पर ओपीडी में उमड़ी भीड़, मरीज़ों का लगा तांता ।  

रोक हटने पर ओपीडी में उमड़ी भीड़, मरीज़ों का लगा तांता ।  

हुज़ैफ़ा अबरार February 16 2021 34119

पहले से ही ओपीडी शुरु हो चुकी थी किन्तु अब सरकारी आदेश के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गयी। आज से सभी तर

प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान राष्ट्र को समर्पित करेंगे

विशेष संवाददाता December 07 2022 32436

आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय आयुष मंत्री ने मीडिया को 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (WAC) का विव

Login Panel