देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

अदरक में हैं बेमिसाल औषधीय गुण, जानतें हैं इसके फायदे

अदरक के कई सारे गुण हैं। क्या आप यह जानते हैं कि अदरक एक जड़ी-बूटी भी है, और पाचन-तंत्र, सूजन, शरीर के दर्द, सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों में अदरक के इस्तेमाल से फायदे मिलते हैं।

आरती तिवारी
August 23 2022 Updated: August 23 2022 18:54
0 36804
अदरक में हैं बेमिसाल औषधीय गुण, जानतें हैं इसके फायदे प्रतीकात्मक चित्र

सालों से हर भारतीय रसोई में अदरक को इस्तेमाल में लाया जाता रहा है। वजह है इसका खास स्वाद, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजन में स्वाद लाने के साथ ही अदरक कई औषधीय गुणों से भी असरदार है। मसाले और दवा के तौर पर अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। अदरक दवा के रूप में बहुत ही सफल सिद्ध हुआ है इसलिये उसे महाऔषधि भी कहा जाता है।

 

इसके अलावा भी अदरक के कई सारे गुण हैं। क्या आप यह जानते हैं कि अदरक एक जड़ी-बूटी भी है, और पाचन-तंत्र, सूजन, शरीर के दर्द, सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों में अदरक के इस्तेमाल से फायदे मिलते हैं। इतना ही नहीं, ह्रदय रोग, रक्त विकार, बवासीर आदि रोगों में भी अदरक के औषधीय गुण से लाभ मिलता है।

 

आइए जानते हैं अदरक के है क्या फायदे – Benefits of Ginger          

 

खांसी-जुकाम से राहत देता है  - Relief in cough and cold

अदरक को पकाकर या फिर भुनकर खाने से सर्दी-जुकाम (Cold and cough ) की परेशानी दूर हो सकती है। अदरक में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरस गुण जुकाम की समस्या दूर करने में प्रभावी है।

 

इम्युनिटी बढ़ाता है - Boosts immunity

खाली पेट अदरक का पानी पीने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। शरीर को कई बीमारियां और वायरस इंफेक्शन (virus infection) से लड़ने की ताकत मिलती है। अदरक के पानी से एनर्जी मिलती है। सुबह-सुबह इसे पीने से सारी थकान मिट जाती है। यह ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) को बेहतर बनाता है, और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है।

 

जोड़ों के दर्द को करे दूर - Relieves joint pain

नियमित रूप से पकी हुई अदरक का सेवन करने से जोड़ों में दर्द और सूजन से आराम पाया जा सकता है। दरअसल, अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory)  गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

 

पेट दर्द, एसिडिटी में राहत देता है - Relief in stomach ache, acidity

अदरक का पानी शरीर में फूड को बेहतर तरीके से पास होने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह पेट दर्द,पेट फूलने और एसिडिटी की समस्या से भी राहत दिलाता है। जिन लोगों को गैस की समस्या है उनके पाचन तंत्र को ठीक से काम करने में मदद करता है। अदरक में मौजूद एंजाइम खाने को सही तरीके से पचने में मदद करते हैं और शरीर का मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त बनाते हैं।

 

दिल को स्वस्थ्य रखता है - Keeps heart healthy

हेल्दी हार्ट के लिए खाली पेट अदरक का सेवन काफी फायदेमंद होता है। अदरक में ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर और बल्ड क्लॉटिंग को कंट्रोल करने में मददगार है। इसके लिए आप अदरक का पानी पीएं या फिर इसे चूस कर सेवन करें।

 

जोड़ों के दर्द में राहत दिलाता है - Relieves joint pain

अदरक में पैराडॉल, जिंजरोल और शोगोल होता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। इसके सेवन से सूजन कम होती है। मांसपेशियां, हड्डियों का दर्द इसकी जकड़न खत्म होती है।

 

मतली की समस्या से मिलती है राहत - Relief from the problem of nausea

अदरक का पानी न सिर्फ मतली में बल्कि उल्टी की समस्या में भी राहत प्रदान करता है। कच्ची अदरक में पाया जाने वाला जिंजरोल पाचन से जुड़ी समस्या को दूर करता है और पेट की सेहत सुधारता है। इतना ही नहीं ये मतली जैसी परेशानी को भी कम करने में मदद करता है। गर्भवती महिलाओं को मतली से राहत पाने के लिए अदरक का पानी पीना चाहिए, जो बच्चों के लिए भी सुरक्षित है।

 

मोटापा को करता है कम - Reduces obesity

अदरक के पानी के सेवन से शरीर का फैट गलता है और वेट लॉस होता है. सुबह सुबह खाली पेट अदरक चबाने के काफी फायदे हैं।

 

माइग्रेन की समस्या को करता है दूर - Removes the problem of migraine

सिरदर्द या माइग्रेन की परेशानी होने पर भी भुनी हुई अदरक का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अदरक में दर्द निवारक गुण मौजूद होते हैं, जो सिर दर्द और माइग्रेन को दूर कर सकते हैं।

 

पीरियड्स के दर्द में राहत दिलाता है - Relieves menstrual pain

पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन की परेशानी से राहत पाने के लिए पकी हुई या भुनी हुई अदरक का सेवन किया जा सकता है। साथ ही भुनी अदरक का सेवन करने से पेट दर्द भी दूर हो सकता है। इतना ही नहीं यह मासिक धर्म के दौरान होने वाली ऐंठन को भी कम करता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना वायरस के चारों वेरिएंट पर कारगर है कोविशील्ड और कोवैक्सीन: सरकार

कोरोना वायरस के चारों वेरिएंट पर कारगर है कोविशील्ड और कोवैक्सीन: सरकार

एस. के. राणा June 26 2021 29959

डेल्टा प्लस वेरिएंट को आईसीएमआर-एनआईवी में आइसोलेटेड और कल्चरड किया गया है। डेल्टा प्लस पर टीके के प

मैनपुरी में हार्ट अटैक से 4 मरीजों ने तोड़ा दम

मैनपुरी में हार्ट अटैक से 4 मरीजों ने तोड़ा दम

विशेष संवाददाता January 19 2023 38621

बुधवार को जिला अस्पताल में कुल 755 मरीज पहुंचे। इनमें से 11 को भर्ती किया गया। दो मरीजों की गंभीर हा

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल का निरीक्षण

आरती तिवारी September 16 2022 31619

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल का जायजा लिया। औचक निरीक्षण के दौ

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में लंपी डिजीज के सैम्पल निकले पॉजिटिव

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में लंपी डिजीज के सैम्पल निकले पॉजिटिव

श्वेता सिंह August 27 2022 30682

सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से 20-20 सैंपल और मेरठ से पांच सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई के लैब में भेज गए थ

कोरोना के बाद तेजी से फैल रही ये बीमारी, WHO ने चेताया

कोरोना के बाद तेजी से फैल रही ये बीमारी, WHO ने चेताया

एस. के. राणा March 01 2023 37478

विश्व स्वास्थ्य संगठन की हैज़ा टीम के प्रमुख फ़िलिपे बारबोज़ा ने जिनीवा में एक प्रेस वार्ता में बताय

चश्मा: चेहरे की सुंदरता के साथ आँखों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिये बहुत ज़रूरी

रंजीव ठाकुर April 23 2022 43897

रोड साइड से खरीदे गए चश्मे सस्ते जरूर होते हैं लेकिन इनका प्लास्टिक हमारी आँखों को बहुत नुकसान पहुंच

निजी अस्पताल का कारनामा, खुलेआम गर्भपात कराने का लगाया गया बोर्ड

निजी अस्पताल का कारनामा, खुलेआम गर्भपात कराने का लगाया गया बोर्ड

विशेष संवाददाता July 18 2023 37414

प्राइवेट हॉस्पिटल का नया कारनामा आया सामने है। प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा खुले आम गर्भपात का प्रचार कि

आईएमए लखनऊ ने एनीमिया और कैंसर पर सीएमई का आयोजन किया

रंजीव ठाकुर May 08 2022 28425

एनीमिया का सबसे बड़ा कारण तो हमारा खानपान है। हम लोग अधिकतर स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करने लगे है

राज्य सरकार ने हटाए कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंध, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की सुविधाएं बहाल ।

राज्य सरकार ने हटाए कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंध, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की सुविधाएं बहाल ।

हुज़ैफ़ा अबरार February 13 2021 26608

सभी मेडिकल कॉलेजों में अब ओपीडी और आइपीडी सेवाएं पूरी तरीके से संचालित की जाएगी। मरीजों को पहले की त

लखनऊ में सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने की चर्चा

लखनऊ में सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने की चर्चा

रंजीव ठाकुर April 18 2022 35034

सभी वक्ताओं ने अपनी वार्ता में हम किस प्रकार सकारात्मक स्वास्थ्य पा सकते है इसके सुझाव दिया। सकारात्

Login Panel